By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: यूपी में बवाल पर एक्शन में योगी सरकार, प्रदर्शनकारियों पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट, अब तक 227 गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तर प्रदेश > यूपी में बवाल पर एक्शन में योगी सरकार, प्रदर्शनकारियों पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट, अब तक 227 गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

यूपी में बवाल पर एक्शन में योगी सरकार, प्रदर्शनकारियों पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट, अब तक 227 गिरफ्तार

admin
Last updated: 2022/06/11 at 5:43 AM
admin
Share
3 Min Read
यूपी में बवाल पर एक्शन में योगी सरकार
यूपी में बवाल पर एक्शन में योगी सरकार
SHARE

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में जुमे की नमाज के बाद शुक्रवार को बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन हुआ. इस दौरान प्रदेश के प्रयागराज, सहारनपुर, मुरादाबाद, हाथरस समेत अलग-अलग शहरों में उपद्रवियों ने पत्थरबाजी और आगजनी की घटना को अंजाम दिया. ऐसे में अब पुलिस प्रशासन ने बवालियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से अब तक 227 लोगों की गिरफ्तारी हुई है.

Contents
उपद्रवियों पर होगी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाईयूपी में कुल 227 असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारीउपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देशप्रयागराज में भारी पुलिस बल की तैनाती

उपद्रवियों पर होगी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

दरअसल, कानपुर उपद्रव के बाद शुक्रवार को एक बार फिर जुमे की नमाज के बाद यूपी में हिंसक प्रदर्शन हुए. इस दौरान प्रयागराज, सहारनपुर, मुरादाबाद और हाथरस समेत कई इलाकों में पत्थरबाजी और आगजनी देखने को मिली. इस दौरान शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए तैनात पुलिसकर्मियों को भी काफी चोटें आई हैं. ऐसे में अब सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी है. ADG, लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार के अनुसार, उपद्रवियों को चिन्हिंत कर गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी है.

यूपी में कुल 227 असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी

प्रदेश में हिंसक घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. इन घटनाओं में पुलिस ने अबतक सहारनपुर से 45, प्रयागराज से 68, हाथरस से 20, अंबेडकरनगर से 23, मुरादाबाद से सात और फिरोजाबाद से चार असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया है. पूरे प्रदेश की बात करें तो यूपी में अब तक कुल 227 लोगों की गिरफ्तारी हुई है.

उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में हिंसक घटनाओं पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य के विभिन्न शहरों में पथराव की घटनाओं के बाद उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. एसीएस होम अवनीश अवस्थी, कार्यवाहक डीजीपी, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर जैसे अधिकारी पुलिस मुख्यालय से स्थिति पर नजर रखे हुए हैं.

प्रयागराज में भारी पुलिस बल की तैनाती

प्रयागराज में बीते शुक्रवार को हुए हिंसक प्रद्रर्शन के बाद पुलिस की तैनाती अभी भी जारी है. वहीं मुरादाबाद में देर रात पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. पुलिस उपाधीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि, पूरे शहर में फ्लैग मार्च किया गया है. लोगों को ये विश्वास दिलाने के लिए कि पुलिस 24 घंटे लगातार सतर्क है और अगर कोई क़ानून को हाथ में लेने का प्रयास करेगा तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा.

You Might Also Like

AllahabadHighCourt : सहमति के बाद बलात्कार कानून का दुरुपयोग – HC

HIVMotherDeath : 10 साल के मासूम ने कराया माँ का पोस्टमार्टम

GoogleGoldenBaba : माघ मेले में भयंकर वायरल ‘गूगल गोल्डन बाबा’

HowrahJunction : हावड़ा की अनोखी कहानी

JunkFood : जंक फ़ूड की आदत मतलब मौत को दावत !

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin June 11, 2022 June 11, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सड़क हादसे में दर्दनाक मौत अररिया में भाई की बारात में शामिल होने जा रहे तीन बाइक सवार दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
Next Article पूर्णिया में भीषण सड़क हादसा Purnia Accident: पूर्णिया में भीषण सड़क हादसा, गड्ढे में पलटी स्कॉर्पियो, 9 लोगों की मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HolikaDahan
HolikaDahan : आस्था की आग, साहस की राह: सरस गाँव में होली का अनोखा उत्सव
उत्तर प्रदेश March 3, 2026
HappyHoli2026
HappyHoli2026 : सत्य और भक्ति की जीत का उत्सव: जानिए होली के पीछे की पौराणिक कहानियाँ
राष्ट्रीय March 3, 2026
UttarakhandAssembly2026
UttarakhandAssembly2026 : भराड़ीसैंण में 9 से 13 मार्च तक बजट सत्र
उत्तराखण्ड March 3, 2026
Hongkongescalator
Hongkongescalator : सड़क खुद चलती है इंजीनियरिंग करिश्मे की कहानी
Uncategorized March 3, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?