By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: Women’sEmpowerment : साड़ी पहनकर महिला ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > तत्काल प्रभाव > Women’sEmpowerment : साड़ी पहनकर महिला ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
राष्ट्रीय

Women’sEmpowerment : साड़ी पहनकर महिला ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

12 मिनट के अंतर से तोड़ा पिछला रिकॉर्ड.

admin
Last updated: 2026/05/04 at 11:17 AM
admin
Share
3 Min Read
Women'sEmpowerment
Women'sEmpowerment : साड़ी पहनकर महिला ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
SHARE
Highlights
  • किस लक्ष्य के साथ मैराथन में शामिल हुई थीं मधुस्मिता?
  • 40 से ज्यादा मैराथन दौड़ चुकी हैं मधुस्मिता.
  • भारतीय महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं मधुस्मिता.

Women’sEmpowerment : साड़ी पहनकर महिला ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड :-  साड़ी भारतीय महिलाओं की पहचान है, जो उन्हें सशक्त बनाती है। इस बात को इंग्लैंड में रहने वाली भारतीय मूल की महिला ने एक बार फिर सच साबित कर दिखाया है। 46 वर्ष की मधुस्मिता जेना दास ने साड़ी पहनकर मैराथन दौड़ में भाग लिया और सबसे तेज दौड़कर एक नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया।उनके इस रिकॉर्ड ने हजारों महिलाओं को प्रेरित किया है।आइए उनके रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Contents
12 मिनट के अंतर से तोड़ा पिछला रिकॉर्डकिस लक्ष्य के साथ मैराथन में शामिल हुई थीं मधुस्मिता?40 से ज्यादा मैराथन दौड़ चुकी हैं मधुस्मिताभारतीय महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं मधुस्मिता

12 मिनट के अंतर से तोड़ा पिछला रिकॉर्ड

स्टॉकपोर्ट की रहने वाली मधुस्मिता रविवार को मैनचेस्टर मैराथन का हिस्सा बनी थीं। उन्होंने इस दौड़ को 3 घंटे और 45 मिनट का समय लेकर पूरा कर दिखाया। इस दौरान उन्होंने एक खूबसूरत-सी लाल रंग की साड़ी पहनी हुई थी, जिस पर फूलों वाला प्रिंट था। उन्होंने अपने इस प्रयास से पिछले रिकॉर्ड को 12 मिनट से भी अधिक के अंतर से तोड़ दिया।इस कमाल के चलते उनका नाम गिनीज बुक में शुमार हो गया है।

किस लक्ष्य के साथ मैराथन में शामिल हुई थीं मधुस्मिता?

मैराथन वाले दिन मधुस्मिता पूरे जोश में थीं और वहां मौजूद लोगों ने बढ़-चढ़कर उनकी हौसला अफजाई की।वह दुनिया को यह संदेश देना चाहती थीं कि सभी जातीय पृष्ठभूमि की महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार किसी भी पोशाक में दौड़ में भाग ले सकती हैं।

उस दिन मधुस्मिता को लोगों का खूब समर्थन मिला, जिसने उन्हें भावुक कर दिया। 2 बच्चों की मां होने के बावजूद भी उन्होंने अपने सपनों की उड़ान जारी रखी और दुनियाभर में नाम कमाया।

40 से ज्यादा मैराथन दौड़ चुकी हैं मधुस्मिता

मधुस्मिता एक विशेष शैक्षिक आवश्यकता वाली शिक्षिका हैं और अब तक कुल 42 मैराथन दौड़ चुकी हैं।उन्होंने भारत की क्रांति साल्वी द्वारा बनाए गए 3 घंटे, 57 मिनट और 7 सेकंड के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा है, जो सितंबर 2018 में जर्मनी में कायम हुआ था।मधुस्मिता ने बताया, “दक्षिण एशियाई मूल के अन्य लोग स्टॉकपोर्ट और मैनचेस्टर जैसी जगहों से मुझे संदेश भेज रहे हैं और कह रहे हैं कि वे अब दौड़ना शुरू करना चाहते हैं।”

भारतीय महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं मधुस्मिता

21 किलोमीटर दौड़ने के बाद मधुस्मिता खुद को समझा रही थीं कि चलती रहो और ज्यादा उत्साहित मत हो। हालांकि, 30 किलोमीटर के करीब पहुंचते-पहुंचते उन्हें लगा कि वह रिकॉर्ड के लिए चुनौती पेश कर सकती हैं।बस फिर क्या था, उन्होंने हिम्मत जुटाई और कमाल कर दिखाया।

मधुस्मिता ने बताया, “भारतीय पुरुषों ने मुझे बताया कि मेरा पॉडकास्ट सुनने के बाद उनकी पत्नियां दौड़ना चाहती थीं।”उन्होंने दौड़कर अपने स्कूल के बच्चों के लिए 2.90 लाख रुपये भी जुटाए।

You Might Also Like

LemonWaterBenefits : गर्मी में खट्टे नींबू – जहर या अमृत ?

KedarnathCrowdSurge : केदारनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब

StudyMotivation : छात्रों को अपनानी चाहिए ये 5 आदतें, होगा फायदा

KanganaRanaut : कंगना रनौत ‘क्वीन 2’ में ‘रानी’ बनकर करेंगी वापसी

Hollywood : ऑस्कर के नियमों में बदलाव , जीत की राह आसान

TAGGED: #FitnessMotivation, #GuinnessWorldRecord, #IndianWoman, #InspirationalStory, #InspiringWomen, #khojinaradbreakingnews, #viralnews, #WomenEmpowerment, #WorldRecord, breakingrecord, desiwomen, khojinarad, manchestermarathon, marathon, marathonrunner, saree, trendingshorts

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin May 4, 2026 May 4, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article StudyMotivation StudyMotivation : छात्रों को अपनानी चाहिए ये 5 आदतें, होगा फायदा
Next Article KedarnathCrowdSurge KedarnathCrowdSurge : केदारनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

LemonWaterBenefits
LemonWaterBenefits : गर्मी में खट्टे नींबू – जहर या अमृत ?
खोजी नारद कहिंन May 4, 2026
KedarnathCrowdSurge
KedarnathCrowdSurge : केदारनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब
उत्तराखण्ड May 4, 2026
StudyMotivation
StudyMotivation : छात्रों को अपनानी चाहिए ये 5 आदतें, होगा फायदा
खोजी नारद कहिंन May 4, 2026
KanganaRanaut
KanganaRanaut : कंगना रनौत ‘क्वीन 2’ में ‘रानी’ बनकर करेंगी वापसी
महाराष्ट्र May 4, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?