By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: अखाड़ों के बिना क्यों असम्भव है महाकुंभ का अस्तित्व
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > अखाड़ों के बिना क्यों असम्भव है महाकुंभ का अस्तित्व
उत्तर प्रदेश

अखाड़ों के बिना क्यों असम्भव है महाकुंभ का अस्तित्व

अखाड़ों के बिना क्यों अधूरा है महाकुंभ: परंपरा और शक्ति का संगम.

admin
Last updated: 2025/02/03 at 12:37 PM
admin
Share
4 Min Read
अखाड़ों
अखाड़ों
SHARE
Highlights
  • महाकुंभ में अखाड़ों की परंपरा का महत्व.
  • अखाड़ों के बिना महाकुंभ क्यों अधूरा?
  • महाकुंभ और अखाड़ों का गहरा नाता.

अखाड़ों के बिना क्यों असम्भव है महाकुंभ का अस्तित्व : संगम नगरी प्रयागराज में हर 12 साल में एक बार होने वाला महाकुंभमेला दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेला है. इस बार महाकुंभ 13 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक आयोजित होगा. इस आयोजन में लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं, जो न केवल आध्यात्मिक महत्व रखते हैं, बल्कि सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं. महाकुंभ में देशभर के श्रद्धालु और साधु-संत जुटते हैं, जिनमें प्रमुख रूप से विभिन्न अखाड़ों के साधु भी शामिल होते हैं।

बताते चले कि, कुंभ मेला और अखाड़ों की परंपरा का सीधा संबंध आठवीं सदी के महान संत और दार्शनिक, आदि शंकराचार्य से जुड़ा हुआ है. माना जाता है कि आदि शंकराचार्य ने सबसे पहले साधु-संतों के समूह को “अखाड़ा” नाम दिया था. उन्होंने 13 अखाड़ों की स्थापना की थी. इसका मुख्य उद्देश्य न केवल आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचार था, बल्कि शस्त्रविद्या में निपुण साधु तैयार करना था. इसके माध्यम से शंकराचार्य ने हिंदू धर्म की रक्षा करने के लिए इन साधु-संतों को शस्त्रों और युद्ध कौशल की शिक्षा भी दी।

ऐसा कहा जाता है कि शंकराचार्य ने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए विशेष रूप से बौद्ध धर्म के प्रभाव और मुस्लिम आक्रमणों के मद्देनजर ये अखाड़े स्थापित किए थे. इन अखाड़ों में साधु-संतों को शस्त्रविद्या के अलावा योग, ध्यान, और अन्य आध्यात्मिक अभ्यासों की शिक्षा दी जाती थी. शैव, वैष्णव और उदासीन पंथ के संन्यासियों के 13 मान्यता प्राप्त अखाड़े थे, लेकिन 2019 में कुंभ मेला के दौरान किन्नर अखाड़े को भी आधिकारिक रूप से शामिल किया गया था, जिसके बाद इनकी संख्या 14 हो गई।

आपको बता दे कि, कुंभ मेले में अखाड़े महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. प्रत्येक अखाड़ा अपनी आस्था और शक्ति का प्रतीक होते हुए कुंभ मेले में हिस्सा लेता है. अखाड़ों की शोभायात्रा होती है, जो उनकी सामूहिक आस्था और शक्ति का प्रदर्शन है. इस दौरान लाखों श्रद्धालु इन शोभायात्राओं में भाग लेते हैं और संतों से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. कुंभ में विशेष स्नान तिथियां होती हैं, जिन्हें शाही स्नान कहा जाता है. इन दिनों में साधु-संत सबसे पहले गंगा में स्नान करते हैं. इस बार महाकुंभ (Maha Kumbh) में शाही स्नान की तिथियां 13 जनवरी, 14 जनवरी, 29 जनवरी, 3 फरवरी, 12 फरवरी और 26 फरवरी 2025 को निर्धारित हैं।

कुंभ मेले में विभिन्न अखाड़ों के संप्रदायों की विविधता है. प्रमुख अखाड़ों में शैव संप्रदाय, वैष्णव संप्रदाय और उदासीन संप्रदाय के अखाड़े शामिल हैं. शैव संप्रदाय के सात प्रमुख अखाड़े हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख नाम हैं:

  • श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी
  • श्री पंच अटल अखाड़ा.
  • श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी.
  • श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा.
  • वहीं वैष्णव संप्रदाय के तीन प्रमुख अखाड़े हैं, जैसे:
  • श्री दिगम्बर अनी अखाड़ा.
  • श्री निर्वाणी अनी अखाड़ा.
  • श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़ा.
  • उदासीन संप्रदाय के भी तीन अखाड़े हैं, जैसे:
  • श्री पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा.
  • श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन.
  • श्री निर्मल पंचायती अखाड़ा.

अखाड़ों की विशिष्टताएं

अटल अखाड़ा : इस अखाड़े में केवल ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य दीक्षा ले सकते हैं.
निरंजनी अखाड़ा : यह अखाड़ा सबसे शिक्षित माना जाता है, और इसमें करीब 50 महामंडलेश्वर हैं.
अग्नि अखाड़ा : इस अखाड़े में केवल ब्रह्मचारी ब्राह्मण ही दीक्षा ले सकते हैं.
महानिर्वाणी अखाड़ा : यह अखाड़ा महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की पूजा का जिम्मा संभालता है।

You Might Also Like

NeemKaroliBaba : योगी सरकार बनाएगी नीम करौरी बाबा आध्यात्मिक सर्किट

JitendraMishra : कौन हैं राम मंदिर के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ?

StudentProtest : ‘DM-SP को बुलाइए, तभी होगी बात’…

MaternityLeaveRules : क्या चौथी डिलेवरी पर मिलेगी मैटरनिटी लीव?

BrijBhushanAcquitted : बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी 

TAGGED: khoji narad, khoji narad breaking news, Uttar Pradesh

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin February 3, 2025 December 6, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सारा सारा बनी सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन की डायरेक्टर
Next Article नए साल का जश्न इन हसीन जगहों पर मनाएं नए साल का जश्न

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HarishRawatResignation
HarishRawatResignation : पूर्व सीएम ने दिया इस्तीफा
देहरादून September 12, 2026
NeemKaroliBaba
NeemKaroliBaba : पूर्णिमा कैसे बनीं नीम करौली बाबा की पत्नी ?
उत्तराखण्ड September 12, 2026
NeemKaroliBaba
NeemKaroliBaba : योगी सरकार बनाएगी नीम करौरी बाबा आध्यात्मिक सर्किट
राज्य September 12, 2026
HarishRawatNews
HarishRawatNews : फिर सुर्ख़ियों में हरदा ! अचानक क्यों लिया ऐसा फैसला ?
देहरादून September 12, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?