socialanxiety : अजनबियों से बात करने में क्यों लगती है झिझक ? :- आजकल के इस डिजिटल दौर में लोग एक-दूसरे से काफी ज्यादा कट चुके हैं. लोग फोन पर तो काफी सारी बातें कर लेते हैं लेकिन अगर वहीं आमने-सामने की बात आई, तो वो करने में काफी झिझक महसूस करते हैं. अजनबियों से बातचीत करना काफी लोगों के लिए किसी टास्क से कम नहीं होता है. सोशल एंग्जायटी उनको काफी ज्यादा लगती है, जिस वजह से वो कई जगह पर अपनी बातों को कहने से बचते हैं. भीड़ में भी उनको काफी ज्यादा अकेलापन महसूस सा होता है. किसी अनजान व्यक्ति से बात करने में झिझक सी होने लगती है. ये कई लोगों के लिए काफी ज्यादा सामान्य समस्या भी बन चुकी है।
इस तरह की समस्या आत्मविश्वास की कमी, असफलता के डर और ज्यादा सोचने की आदत को दिखाता है, जो कई जगह ठीक नहीं होता है. अगर आप भी सोशल एंग्जायटी के घेरे में फंस चुके हैं और इस समस्या से आप छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप कुछ असरदार ट्रिक्स को अपना सकते हैं. इन चीजों को अपनी लाइफ में फॉलो करने के बाद अजनबियों से बात करने में हिचक काफी हद तक कम हो जाएगा. आइए आप भी जान लीजिए कमाल के तरीके।
1. आंखों में देखना सीखें ;- अगर आपको भी अजनबियों से बात करने में काफी ज्यादा झिझक महसूस होती है और इस समस्या से आप छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप सबसे पहले लोगों की आंखों में देखकर बात करना सीखें. किसी से भी बात शुरू करने से पहले आपको स्माइल चेहरे पर जरूर रखनी है।
2. सवाल करना :- अगर आप सोशल एंग्जायटी को खत्म करना चाहते हैं, तो आपको खुद से भी लोगों से सावल पूछकर बात की शुरूआत करनी चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं, तो आप भी और लोगों की तरह बात करने में काफी ज्यादा कम्फर्टेबल महसूस करेंगे।
3. पसंद की बातें :- अजनबियों से बात करने पर झिझक महसूस आप करते हैं, तो आप लोगों को अपनी पसंद की बातें शेयर करें. अगर आपकी बात सामने वाले को अच्छी लगेगी तो आप उनसे बात करने में कभी भी नहीं झिझक पाएंगे. आपकी बातों को वो बड़े ही रूचि के साथ सुनना पसंद करेंगे।
4. बातों को सुनना :- बिना झिझक के अगर आप किसी से बात करना चाहते हैं, तो आपको अच्छे से सुनना बहुत ज्यादा जरूरी है. अगर आप ऐसा करते हैं, तो लोगों को लगेगा कि आप उनकी बातों में काफी ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं और फिर धीरे-धीरे दोस्ती भी होगी।
5. भरोसा दिखाओ :- अगर आप खुद पर भरोसा नही दिखाते हैं, तो सामने वाला भी आप को कुछ नहीं समझेगा. आपका भरोसा आपकी बातचीत पर बहुत ज्यादा असर डालता है इसलिए सबसे पहले आपको इसको ठीक करने की जरूरत है।

