ICC World Cup : पीएम मोदी ने क्यों नहीं छुई ICC वर्ल्ड कप की ट्रॉफी ? :- वर्ल्ड कप (world cup) जीत के बाद 5 नवंबर को पूरी टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से उनके आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर मिलने पहुंची. सभी खिलाड़ी नीले परिधान में सजे हुए गर्व से चमक रहे थे. प्रधानमंत्री ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया, उनसे उनकी संघर्ष यात्रा और जीत की कहानियां सुनीं. इस मुलाकात के दौरान टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) और उपकप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के साथ पीएम मोदी की एक तस्वीर सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रही है।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे
लेकिन तस्वीर में एक बात सबका ध्यान खींच रही थी. प्रधानमंत्री ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी (World Cup Trophy) को हाथ तक नहीं लगाया. दरअसल, खेल जगत में एक खास परंपरा मानी जाती है कि वर्ल्ड कप ट्रॉफी को सिर्फ वही खिलाड़ी छूते हैं जिन्होंने उसे अपने पसीने और मेहनत से जीता हो. यह उस उपलब्धि का प्रतीक होता है जो मैदान पर संघर्ष करके हासिल की जाती है. प्रधानमंत्री मोदी ने भी इसी परंपरा का सम्मान किया. उन्होंने न सिर्फ ट्रॉफी को छूने से परहेज किया, बल्कि कहा कि यह जीत पूरी तरह खिलाड़ियों और देश की बेटियों की है. हालांकि एक प्रधानमंत्री के रूप में उन्हें ऐसा करने का पूरा अधिकार था, लेकिन उन्होंने अपने इस कदम से एक गहरा संदेश दिया “जो मैदान में लड़ता है, जीत का हक उसी का होता है।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
पहले भी निभाई थी यही परंपरा
यह पहली बार नहीं जब पीएम मोदी ने ऐसा किया. साल 2024 में जब भारतीय पुरुष टीम ने टी20 वर्ल्ड कप (Indian men’s team won the T20 World Cup) का खिताब जीता था, तब भी टीम की मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने ट्रॉफी को नहीं छुआ था. उस वक्त भी उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को ही मंच का केंद्र बनने दिया था. इस बार भी उन्होंने वही परंपरा दोहराकर खिलाड़ियों के सम्मान को सर्वोपरि रखा।
भारत की ऐतिहासिक जीत
आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 (ICC Women’s World Cup 2025) भारतीय क्रिकेट इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया है. 1973 में इस टूर्नामेंट की शुरुआत के बाद भारत ने कई बार कोशिश की, दो बार फाइनल तक पहुंचा लेकिन खिताब से दूर रह गया. आखिरकार हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में वह सपना पूरा हुआ, जो करोड़ों दिलों में धड़कता था. भारत ने इस वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया और सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को मात देकर सबको चौंका दिया. ऑस्ट्रेलिया, जो 2017 के बाद वनडे वर्ल्ड कप (One Day World Cup) में कभी नहीं हारी थी, उसे हराकर भारतीय टीम (Indian team) ने अपनी ताकत साबित कर दी।

