By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: क्यों श्रीकृष्ण ने किया था काशी को भस्म !
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ > क्यों श्रीकृष्ण ने किया था काशी को भस्म !
खोजी नारद कहिंन

क्यों श्रीकृष्ण ने किया था काशी को भस्म !

जब श्रीकृष्णा बड़े हुए तो वही अपने मामा की मौत का कारण बनें. श्रीकृष्ण द्वारा कंस की हत्या किए जाने की खबर जब मगध के राजा जरासंध को मिली तो क्रोध में आकर उन्होंने श्रीकृष्ण को मारने की योजना बनाई.

admin
Last updated: 2025/08/19 at 5:50 AM
admin
Share
6 Min Read
क्यों श्रीकृष्ण ने किया था काशी को भस्म !
क्यों श्रीकृष्ण ने किया था काशी को भस्म !
SHARE
Highlights
  • जरासंध ने अपनी बेटियों की शादी कराई थी कंस से.
  • विष्णु अवतार श्रीकृष्ण के मामा थे कंस.
  • काशी नरेश के पुत्र ने मांगा श्रीकृष्ण के वध का वरदान.

क्यों श्रीकृष्ण ने किया था काशी को भस्म ! :-  देवों के देव महादेव की नगर काशी को हिंदू धर्म में आस्था का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है.मान्यता है कि इस पावन नगरी को स्वयं भगवान शिव ने बनाया था और यह नगरी भगवान शिव के त्रिशूल पर थमी हुई है.भगवान शिव इस नगरी में काशी विश्वनाथ के रुप में आज भी विराजमान है जिनके दर्शन के लिए देश और दुनिया से भक्त खींचे चले आते हैं. लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि भगवान शिव की इस नगरी को एक बार भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण ने अपने सुदर्शन चक्र से जलाकर राख कर दिया था.आखिर श्रीकृष्ण का सुदर्शन चक्र जिससे इस नगरी को जलाकर भस्म क्यों कर दिया, इसके पीछे द्वापर युग की एक कथा बेहद प्रचलित है।

Contents
श्रीकृष्ण का सुदर्शन चक्र –जरासंध ने अपनी बेटियों की शादी कराई थी कंस सेविष्णु अवतार श्रीकृष्ण के मामा थे कंस  श्रीकृष्ण ने किया था अपने मामा कंस का वधकाशी नरेश के पुत्र ने मांगा श्रीकृष्ण के वध का वरदानश्रीकृष्ण के सुदर्शन चक्र से जलकर राख हुई काशी

यह ख़बर भी पढ़ें :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

श्रीकृष्ण का सुदर्शन चक्र –

जरासंध ने अपनी बेटियों की शादी कराई थी कंस से

पौराणिक कथा के अनुसार द्वापर युग में मगध पर राजा जरासंध का राज हुआ करता था उनके आतंक के चलते उनकी पूरी प्रजा डर के साये में जीने को मजबूर थी. राजा जरासंध की क्रूरता और उसकी विशाल सेना से आसपास के ज्यादातर राजा खौफ खाते थे. यही वजह है कि जरासंध ने अपनी दोनों बेटियों अस्थि और प्रस्थि का विवाह मथुरा के दुष्ट राजा और श्रीकृष्ण के मामा कंस से करा दी।

विष्णु अवतार श्रीकृष्ण के मामा थे कंस  

पौराणिक कथा के अनुसार राजा कंस को ये श्राप मिला था कि उसकी बहन देवकी की आठवीं संतान ही कंस की मौत का कारण बनेगी. जैसे ही कंस को इसका पता चला उसने अपनी बहन देवकी और उसके पति वासुदेव को बंदी बनाकर रखा. कंस ने अपनी बहन के सभी संतानों का वध कर दिया लेकिन उनकी आठवीं संतान को जीवित रहने से कोई नहीं रोक पाया. कृष्ण के जन्म के तुरंत बाद अपनी संतान को कंस से बचाने के लिए वासुदेव ने उसे यशोदा के घर में छोड़ा, जिसके बाद माता यशोदा ने ही श्रीकृष्ण का पालन पोषण किया।

श्रीकृष्ण ने किया था अपने मामा कंस का वध

जब श्रीकृष्णा बड़े हुए तो वही अपने मामा की मौत का कारण बनें. श्रीकृष्ण द्वारा कंस की हत्या किए जाने की खबर जब मगध के राजा जरासंध को मिली तो क्रोध में आकर उन्होंने श्रीकृष्ण को मारने की योजना बनाई, लेकिन वो अकेले इस काम में सफल न हो पाए.इसलिए जरासंध ने काशी के राजा के साथ मिलकर कृष्ण को मारने की फिर से योजना बनाई और कई बार मथुरा पर आक्रमण किया. इन आक्रमणों से भी मथुरा और भगवान कृष्ण को कुछ नहीं हुआ लेकिन इन आक्रमणों के दौरान काशी नरेश की मृत्यु हो गई।

यह ख़बर भी पढ़ें :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे

 

काशी नरेश के पुत्र ने मांगा श्रीकृष्ण के वध का वरदान

अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए काशी नरेश के पुत्र ने काशी के रचयिता भगवान शिव की कठोर तपस्या की. जब भगवान शिव ने प्रसन्न होकर दर्शन दिया तो काशी नरेश के पुत्र ने शिवजी से श्रीकृष्ण का वध करने का वर मांगा.हालांकि भगवान शिव ने उन्हें काफी समझाया बावजूद इसके वो अपनी जिद पर अड़े रहे जिसके चलते भगवान शिव को यह वर देना पड़ा. वरदान के रुप में भगवान शिव ने काशी नरेश के पुत्र को एक कृत्या दी और कहा कि इसे जहां मारोगे वह स्थान नष्ट हो जाएगा. लेकिन किसी ब्राह्मण भक्त पर उसे फेंकने पर इसका प्रभाव निष्फल हो जाएगा।

श्रीकृष्ण के सुदर्शन चक्र से जलकर राख हुई काशी

भगवान शिव से वरदान में मिली कृत्या से काशी नरेश के पुत्र ने द्वारका में श्रीकृष्ण  पर प्रहार किया लेकिन वो ये भूल गए कि श्रीकृष्ण खुद एक ब्राह्मण भक्त हैं. जिसके चलते वह कृत्या द्वारका से वापस होकर काशी गिरने के लिए लौट गई. हालांकि इसे रोकने के लिए श्रीकृष्ण ने अपना सुदर्शन चक्र कृत्या के पीछे छोड़ दिया।

काशी तक सुदर्शन चक्र ने कृत्या का पीछा किया और काशी पहुंचते ही उस कृत्या को भस्म कर दिया. लेकिन सुदर्शन चक्र का वार अभी शांत नहीं हुआ था, यही वजह है कि सुदर्शन चक्र से काशी नरेश के पुत्र के साथ-साथ पूरी काशी जलकर राख हो गई.श्रीकृष्ण का सुदर्शन चक्र – सुदर्शन चक्र से जलकर भस्म हुई भगवान शिव की इस नगरी को फिर से बसाया गया. बताया जाता है कि वारा और असि नदियों के बीच में होने के कारण इस नगरी का नाम वाराणसी रखा गया और इसे ही काशी नगरी का पुनर्जन्म माना जाता है।

You Might Also Like

UttarakhandNews : पूर्णागिरी मंदिर जहां गिरी थी सती की नाभि

OperationSmileChamoli : चमोली में “ऑपरेशन स्माइल” फिर हुआ तेज

RashiFayda : ब्रह्मांड में हो रही हलचल से इन राशियों को फायदा

Apkscam : कोई भी .apk(application) भूल कर भी ना खोलें !

VedantaPhilosophy ; जीवन में वेदांत के अभ्यास के लाभ

TAGGED: #AncientLegends, #AncientMyths, #AncientStories, #AncientWisdom, #DivineIndia, #DivineLegends, #DivineMysteries, #DivineSecrets, #EpicStories, #GodlyIndia, #GodlyTales, #HinduGods, #HinduLegends, #HinduMythology, #HolyLegends, #IndianMyths, #IndianSpirituality, #IndianTradition, #IndiaSpiritual, #KashiMystery, #KrishnaBhakti, #KrishnaDevotees, #KrishnaMagic, #KrishnaMystery, #LordKrishna, #MysticIndia, #MysticTruths, #MythicalIndia, #MythicalMysteries, #MythicalTruths, #MythologyAddict, #MythologyFacts, #MythologyLovers, #MythologySecrets, #MythologyUnfolded, #MythologyWorld, #ReligiousIndia, #ReligiousSecrets, #SacredIndia, #SacredMyths, #SacredStories, #SacredTales, #SpiritualIndia, #SpiritualJourney, #SpiritualLegends, #SpiritualQuest, #VaranasiLegends, #VaranasiTales, IndianCulture, khoji narad, khoji narad breaking news, KrishnaLeela

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 19, 2025 August 19, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अनोखा गांव, लोग बोलते हैं अजीबोगरीब भाषा अनोखा गांव, लोग बोलते हैं अजीबोगरीब भाषा
Next Article स्कूल टीचर छुड़ाएंगे बच्चों में मोबाइल की लत स्कूल टीचर छुड़ाएंगे बच्चों में मोबाइल की लत

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HoliCelebration
HoliCelebration : रंगों की मस्ती में मुख्यमंत्री आवास में दिखा अनोखा अंदाज़
उत्तराखण्ड March 2, 2026
IranIsraelWar
IranIsraelWar : Iran vs Israel कभी दोस्त रहे ये दो देश आखिर कैसे बन गए कट्टर दुश्मन?
अंतराष्ट्रीय March 2, 2026
UttarakhandCongress
UttarakhandCongress : ‘वसूली अभियान मोर्चा’ के फेसबुक पोस्ट पर कांग्रेस का हल्ला बोल!
देहरादून March 2, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : पूर्णागिरी मंदिर जहां गिरी थी सती की नाभि
उत्तराखण्ड March 2, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?