By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: दूल्हा-दुल्हन को क्यों लगाई जाती है हल्दी और मेहंदी!
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद कहिंन > दूल्हा-दुल्हन को क्यों लगाई जाती है हल्दी और मेहंदी!
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़

दूल्हा-दुल्हन को क्यों लगाई जाती है हल्दी और मेहंदी!

हल्दी-मेहंदी का जादू! शादी से पहले क्यों होते हैं ये खास रिवाज?

admin
Last updated: 2025/02/27 at 5:55 AM
admin
Share
4 Min Read
क्यों लगाई जाती है हल्दी और मेहंदी!
क्यों लगाई जाती है हल्दी और मेहंदी!
SHARE
Highlights
  • शादी की खूबसूरती बढ़ाने वाली हल्दी-मेहंदी!
  • शादी में हल्दी-मेहंदी क्यों जरूरी?
  • हल्दी-मेहंदी का छुपा हुआ रहस्य!

दूल्हा-दुल्हन को क्यों लगाई जाती है हल्दी और मेहंदी! :  हमारे देश में आजकल शादियों का मौसम चल रहा है, और इस दौरान कई प्राचीन रीति-रिवाज निभाए जाते हैं. शादी में निभाई जाने वाली हर रस्म की अपनी विशेष मान्यता और परंपरा होती है. अंतरराष्ट्रीय ज्योतिषी एवं वास्तु विशेषज्ञ रविभाई जोशी ने शादी में पिठ्ठी और मेहंदी लगाने की परंपरा के पीछे छिपे महत्व पर प्रकाश डाला. रविभाई जोशी के अनुसार, शादी से एक या दो दिन पहले दुल्हन के हाथों पर उसके भावी पति के नाम की मेंहदी लगाने की रस्म होती है. कुछ स्थानों पर दूल्हे के हाथों पर भी मेंहदी लगाई जाती है, जिसे शुभ और सौंदर्यवर्धक माना जाता है. मेहंदी की यह रस्म दूल्हा-दुल्हन की खूबसूरती में चार चांद लगाती है और शादी का वातावरण रंगीन बनाती है।

Contents
शास्त्रों में मेहंदी का महत्वपीठी छोलावा रस्म का अनोखा महत्वहल्दी और उबटन का औषधीय लाभपीले रंग की धार्मिक और ज्योतिषीय महत्वत्वचा की देखभाल में हल्दी का महत्व

शास्त्रों में मेहंदी का महत्व

शास्त्रों के अनुसार, मेहंदी लगाने का स्थान खासकर हाथ होते हैं क्योंकि मेंहदी का पेड़ नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर को दूर करने में सहायक माना जाता है. इसके अलावा, मेहंदी से दूल्हा-दुल्हन को मानसिक शांति मिलती है. इस रस्म में यह भी मान्यता है कि मेंहदी का रंग जितना गहरा होता है, दुल्हन को अपने पति से उतना ही अधिक प्रेम मिलता है और उनका वैवाहिक जीवन सफल होता है।

पीठी छोलावा रस्म का अनोखा महत्व

विवाह समारोह में पीठी छोलावा रस्म का भी विशेष महत्व होता है. इसमें दूल्हा-दुल्हन को मांडवा के नीचे बेंच पर पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बैठाया जाता है. परिवार की महिलाएं उन्हें हल्दी या उबटन लगाती हैं और विवाह गीत गाती हैं. इस रस्म के माध्यम से शादी में आए मेहमानों से दूल्हा-दुल्हन को किसी भी संक्रमण से बचाने का प्रयास किया जाता है।

हल्दी और उबटन का औषधीय लाभ

आयुर्वेद के अनुसार, हल्दी एक एंटीबायोटिक और कीटाणुनाशक है. प्राचीन समय में जब कोई कॉस्मेटिक उत्पाद नहीं थे, तब हल्दी और उबटन का प्रयोग सौंदर्य निखारने के लिए किया जाता था. इससे दूल्हा-दुल्हन को न केवल संक्रमण से बचाव मिलता है बल्कि उनकी त्वचा की सुंदरता भी बढ़ती है. आधुनिक समय में लोग फेस पैक और स्क्रब का उपयोग करते हैं, लेकिन हल्दी की परंपरा आज भी कायम है।

पीले रंग की धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व

हल्दी का पीला रंग धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है और विवाह जैसे शुभ कार्यों में इसका उपयोग होता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पीला रंग बृहस्पति ग्रह का प्रतीक है और हल्दी के लेप से दूल्हा-दुल्हन को इस ग्रह का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जो सुखी वैवाहिक जीवन के लिए अनुकूल माना गया है।

त्वचा की देखभाल में हल्दी का महत्व

त्वचा विशेषज्ञ डॉ. के अनुसार, आजकल बढ़ते प्रदूषण और अन्य कारकों के कारण त्वचा पर नकारात्मक असर होता है. त्वचा की समस्याओं से बचने के लिए हल्दी या उबटन का लेप एक प्राकृतिक और लाभकारी उपाय है. यह दूल्हा-दुल्हन की त्वचा को न केवल सुंदर बनाता है, बल्कि उन्हें खुजली, दाग-धब्बे जैसी समस्याओं से भी राहत देता है।

You Might Also Like

OperationSmileChamoli : चमोली में “ऑपरेशन स्माइल” फिर हुआ तेज

UttarakhandNews : ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक विमोचन में शामिल हुए गृह मंत्री

ParmarthNiketan : परमार्थ निकेतन में विदेेेशी सैलानियों का जमघट

UttarakhandMahakouthig : ‘उत्तराखंड नफरत नहीं, संस्कार चाहता है

OmkareshwarTemple : श्री ओंकारेश्वर मंदिर में शीतकालीन यात्रा शुरू

TAGGED: #BridalRituals, #BrideToBe, #CulturalTraditions, #GroomTradition, #HaldiCeremony, #HaldiFunction, #HaldiMehendi, #IndianBride, #IndianWedding, #MarriageRituals, #MehendiDesigns, #MehendiNight, #MehendiRitual, #SpiritualSignificance, #TraditionalWeddings, #WeddingCeremony, #WeddingCustoms, #WeddingTraditions, #WeddingVibes, IndianCulture, khoji narad, khoji narad breaking news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin February 27, 2025 February 27, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article खटीमा सभी समुदाय का एक बगीचा है खटीमा सभी समुदाय का एक बगीचा है – मुख्यमंत्री  
Next Article ये हैं भारत के सबसे सुंदर गाँव ये हैं भारत के सबसे सुंदर गाँव – आज ही कीजिए सैर

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HoliCelebration
HoliCelebration : रंगों की मस्ती में मुख्यमंत्री आवास में दिखा अनोखा अंदाज़
उत्तराखण्ड March 2, 2026
IranIsraelWar
IranIsraelWar : Iran vs Israel कभी दोस्त रहे ये दो देश आखिर कैसे बन गए कट्टर दुश्मन?
अंतराष्ट्रीय March 2, 2026
UttarakhandCongress
UttarakhandCongress : ‘वसूली अभियान मोर्चा’ के फेसबुक पोस्ट पर कांग्रेस का हल्ला बोल!
देहरादून March 2, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : पूर्णागिरी मंदिर जहां गिरी थी सती की नाभि
उत्तराखण्ड March 2, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?