By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: RasputinBGM : इतिहास का सबसे बदनाम चेहरा रासपुतिन कौन था ?
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > तत्काल प्रभाव > RasputinBGM : इतिहास का सबसे बदनाम चेहरा रासपुतिन कौन था ?
मुंबई

RasputinBGM : इतिहास का सबसे बदनाम चेहरा रासपुतिन कौन था ?

कौन था रासपुतिन?

admin
Last updated: 2026/03/24 at 11:12 AM
admin
Share
4 Min Read
RasputinBGM
RasputinBGM : इतिहास का सबसे बदनाम चेहरा रासपुतिन कौन था ?
SHARE
Highlights
  • महारानी एलेक्जेंड्रा से मुलाकात.
  • रूस की उच्च वर्ग की महिलाएं थी फैन.
  • बाद में उसके कई महिलाओं के साथ संबंध बने. ये सभी महिलाएं रूस की सबसे उच्च वर्ग की थीं

इतिहास का सबसे बदनाम चेहरा रासपुतिन कौन था ? :-  Dhurandhar 2 का खुमार दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. इस फिल्म का थ्रिल लोगों को सिनेमाघरों तक खींच ला रहा है. धुरंधर 2 में एक्टिंग से लेकर डिटेल्स पर बहुत बातें हो चुकी हैं, पर एक और चीज है जो धुरंधर को बाकि फिल्मों से अलग बनाती है और वो है इसका बैकग्राउंड म्यूजिक. धुरंधर 2 के बैकग्राउंड म्यूजिक ने लोगों को 4 घंटे तक बांधे रखने में जबरदस्त रोल प्ले किया है. खास तौर से फिल्म के क्लाइमेक्स में बजे रासपुतिन गाने ने लोगों को रोमांच से भर दिया. आखिर धुरंधर 2 में बोनी एम के गाने रासपुतिन को क्यों बजाया गया और सबसे जरूरी सवाल ये रासपुतिन कौन था ?

Contents
कौन था रासपुतिन?महारानी एलेक्जेंड्रा से मुलाकातरूस की उच्च वर्ग की महिलाएं थी फैन

धुरंधर 2 फिल्म के क्लाइमेक्स में लेफ्टिनेंट जनरल शमशाद हसन का किरदार निभा रहे राज जुत्सी, हमजा (रणवीर सिंह) को टॉर्चर करते नजर आ रहे हैं. इसी बीच कुछ ऐसा होता है कि बैकग्राउंड में रासपुतिन गाना बजने लगता है. यह गाना शमशाद की कमजोरी को उजागर करता है. जो ऐतिहासिक रहस्य की वजह से होने वाले पतन को दर्शाता है. अब आते हैं सबसे अहम सवाल पर- कौन था रासपुतिन।

कौन था रासपुतिन?

साइबेरिया के एक छोटे से गांव में जन्मे ग्रिगोरी रासपुतिन 20वीं शताब्दी की शुरुआत में रूसी शाही परिवार पर काफी प्रभाव रखने वाले विवादास्पद रूसी रहस्यवादी और सलाहकार थे. महारानी एलेक्जेंड्रा के साथ उनके विवादित रिश्ते के चलते वो काफी बदनाम थे।

रासपुतिन का अर्थ होता है व्यभिचारी या लंपट होता है. कई इतिहासकार यह मानते हैं यह नाम उसके गांव के नाम से जुड़ा हो सकता है, लेकिन बाद में उसके विवादित जीवन की वजह से यह लोकप्रिय हो गया.मात्र 18 साल की उम्र में घर छोड़कर साइबेरिया के वेरखोतुरे मठ में जाकर रासपुतिन ने कई रहस्यमयी चीजें सीखीं. कुछ सालों के बाद मठ छोड़कर वो रूस, ग्रीस और यरूशलेम की यात्राओं पर निकल गया.6 फीट 3 इंच लंबे रासपुतिन से जो भी मिलता वो खींचा चला जाता. खासतौर से उसकी आंखें काफी प्रभावित करती थीं. उसकी हल्की नीली आंखें बेहद तेज और प्रभावशाली लगती थीं. जिसकी वजह से महिलाएं उसपर फिदा हो जाती थीं ।

महारानी एलेक्जेंड्रा से मुलाकात

साल 1905 में उसकी मुलाकात रूसी सम्राट निकोलस II और महारानी एलेक्जेंड्रा से हुई. उनके बेटे को हीमोपीलिया बीमारी थी, जिसकी वजह से उसका खून रुकता ही नहीं था. रासपुतिन ने उनके बेटे की बीमारी को काफी हद तक ठीक कर दिया. जिसकी वजह से वह राजपरिवार का विश्वासपात्र हो गया. यहीं से उसकी मेन कहानी की शुरूआत होती है.रासपुतिन एक करिश्माई व्यक्तित्व का इंसान था. उसकी धार्मिक बैठकों में राजधानी की उच्च वर्ग की महिलाएं आती थीं. कई महिलाएं उसके हाथों को चूमती थीं तो कई उसके कपड़ों के किनारे को।

रूस की उच्च वर्ग की महिलाएं थी फैन

बाद में उसके कई महिलाओं के साथ संबंध बने. ये सभी महिलाएं रूस की सबसे उच्च वर्ग की थीं. 1911 तक यह मामला इतना बढ़ गया था कि उसे राजधानी से बाहर निकाल दिया गया, हालांकि महारानी एलेक्जेंड्रा के कहने पर वापस बुला लिया गया।

रासपुतिन के बढ़ते प्रभाव से कई प्रभावशाली लोग खुश नहीं थे. वो उसे रास्ते से हटाना चाहते थे. 30 दिसंबर 1916 को प्रिंस फेलिक्स और उसके साथियों ने उसके सिर में गोली मारकर नदी में फेंक दिया.बताया जाता है कि रासपुतिन का रूस की महिलाओं में इतना क्रेज था कि उसकी मौत के बाद उसके जननांग को काटकर शीशी में रखा गया. हालांकि कई इतिहासकार इसे सिर्फ अफवाह मानते हैं।

You Might Also Like

PositiveMindSet : दिमाग में रोज आते हैं 6,000 विचार

WhatsappNewUpdate : पढ़ते ही 15 मिनट में गायब हो जाएंगे मैसेज

ElectionCommission : चुनाव आयोग देगा दूरदर्शन-आकाशवाणी पर फ्री ‘टाइम वाउचर’

SwamiAvimukteshwaranand : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने बनाई ‘चतुरंगिणी सेना’

ViralBiology : तो Bum करेगा ब्रीदिंग बैकअप की ड्यूटी  

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, Dhurandhar2, Dhurandhar2Climax, Dhurandhar2Review, khojinarad, RanveerSingh, Rasputin, RasputinBGM, RasputinDeath, RasputinEyes, RasputinHemophilia, RasputinInfluence, RasputinLegend, RasputinRoyalFamily, RasputinSong, RussianMystic, RussianTsar

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin March 24, 2026 March 24, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ViralBiology ViralBiology : तो Bum करेगा ब्रीदिंग बैकअप की ड्यूटी  
Next Article SwamiAvimukteshwaranand SwamiAvimukteshwaranand : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने बनाई ‘चतुरंगिणी सेना’

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

PositiveMindSet
PositiveMindSet : दिमाग में रोज आते हैं 6,000 विचार
राष्ट्रीय March 24, 2026
WhatsappNewUpdate
WhatsappNewUpdate : पढ़ते ही 15 मिनट में गायब हो जाएंगे मैसेज
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ March 24, 2026
ElectionCommission
ElectionCommission : चुनाव आयोग देगा दूरदर्शन-आकाशवाणी पर फ्री ‘टाइम वाउचर’
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ March 24, 2026
SwamiAvimukteshwaranand
SwamiAvimukteshwaranand : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने बनाई ‘चतुरंगिणी सेना’
राज्य March 24, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?