By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: एसएसपी अजय सिंह को किसने दी शाबाशी 
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > एसएसपी अजय सिंह को किसने दी शाबाशी 
खोजी नारद कहिंन

एसएसपी अजय सिंह को किसने दी शाबाशी 

लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों की समीक्षा कर जल्द निस्तारण के निर्देश.

admin
Last updated: 2024/10/15 at 7:31 AM
admin
Share
4 Min Read
एसएसपी अजय सिंह को किसने दी शाबाशी 
एसएसपी अजय सिंह को किसने दी शाबाशी 
SHARE
Highlights
  • बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान की सराहना.
  • एसएसपी अजय सिंह को मिली बधाई.
  • एसएसपी अजय सिंह को मिली शाबाशी.
एसएसपी अजय सिंह को किसने दी शाबाशी :  पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र  करण सिंह नगन्याल ने देहरादून की अपराध समीक्षा मीटिंग के दौरान  गंभीर अपराधों हत्या, लूट, डकैती के अभियोगों की समीक्षा करते हुए  घटनाओं के जल्द खुलासे पर जनपद पुलिस की सराहना की, साथ ही अन्य लंबित अभियोगों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर उनके त्वरित अनावरण के निर्देश दिये गये। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के आदेशानुसार वांछित/इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान की समीक्षा के दौरान जनपद पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध की गई कार्यवाही पर जनपद पुलिस की पीठ थपथपाई गयी तथा लम्बे समय से फरार चल रहे ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर अतिरिक्त प्रयास करने तथा मुख्यालय स्तर पर चल रहे अभियान में और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
महिला संबंधी अपराधों की समीक्षा के दौरान महिला अपराधों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण तथा अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी साक्ष्य संकलन की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। साथ ही निर्भया तथा सालसा फंड के अंतर्गत पीड़िताओं को दी जाने वाली आर्थिक सहायता के सम्बन्ध में पुलिस रिपोर्ट को समय पर संबंधित को प्रेषित करते हुए पीड़िताओं को अविलंब सहायता प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया। वाहन लूट/ चैन लूट की घटनाओं के त्वरित अनावरण तथा रिकवरी पर संतोष व्यक्त किया गया तथा स्ट्रीट क्राइम की घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।  साथ ही नकबजनी के अभियोगों में अनावरण का प्रतिशत अच्छा रहने की सराहना करते हुए लंबित नकबजनी की घटनाओं के अनावरण के निर्देश दिये गये।
वाहन चोरी/अन्य चोरियों की घटनाओं की समीक्षा के दौरान महोदय द्वारा घटनाओं के अनावरण में तेजी लाने तथा सभी थाना क्षेत्रों में निवासरत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाकर संदिग्धों/आपराधिक पृष्ठभूमि के व्यक्तियों को चिन्हित करने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा बीनने वालो/अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों को रोककर उनसे पूछताछ तथा बाहरी प्रदेशों से आकर मजदूरी का कार्य करने वाले मजदूरों के सत्यापन तथा उन्हें लेकर आने वाले ठेकेदार की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिये गये।
अपराधों की रोकथाम तथा उनके अनावरण में सहायता के लिये सभी थाना क्षेत्रों में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा आम जन को भी सीसीटीवी कैमरे की उपयोगिता के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए उन्हें अपने घरों/प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिये प्रोत्साहित/प्रेरित करने के निर्देश दिये गये। पार्ट पेंडिंग विवेचनाओं की समीक्षा के दौरान लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये गये। साथ ही सभी क्षेत्राधिकारी को अपने-अपने सर्किलों में नियमित रूप से ओ0आर0 लेते हुए लंबित विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया।
सीएम पोर्टल व अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों की समीक्षा के दौरान प्रार्थना पत्रों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने तथा प्रार्थना पत्रों को अनावश्यक रूप से लम्बित न रखने के निर्देश दिये गये। इस दौरान लम्बित प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनके लंबित रहने के कारणों की जानकारी प्राप्त कर उनके त्वरित निस्तारण हेतु निर्देश दिये गये। साथ ही सभी क्षेत्र अधिकारियों को समय-समय पर लंबित प्रार्थना पत्रों की समीक्षा कर उनके निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले व्यक्तियों तथा बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु जनपद पुलिस द्वारा नियमित रूप से की जा रही कार्यवाही की सराहना करते हुए  इसी प्रकार प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

You Might Also Like

DoonPolice : दून पुलिस ने चलाई सड़क सुरक्षा जागरूकता पाठशाला

UttarakhandPolice : वार्षिक गोपनीय आख्या (ACR) वायरल – DGP सख्त

WhatsAppWebGroupCalling : WhatsApp वेब यूजर्स के लिए ग्रुप कॉलिंग फीचर जल्द

MauniAmavasya : सौ यज्ञों का पुण्य देता है मौनी अमावस्या का दान

PanditVsPujari : पुजारी और पंडित में क्या अंतर होता है ?

TAGGED: #narendra modi, #pushkarsinghdhami, DGP Uttarakhand, DoonPolice, khoji narad, khoji narad news, SSP Dehradun, uttarakhandpolice

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 15, 2024 October 15, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article रुद्रप्रयाग का विकास हमारी प्राथमिकता रुद्रप्रयाग का विकास हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री
Next Article केदारनाथ उपचुनाव की घोषणा जल्द चंद घंटे में घोषित हो सकता है केदारनाथ उपचुनाव!

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DoonPolice
DoonPolice : दून पुलिस ने चलाई सड़क सुरक्षा जागरूकता पाठशाला
उत्तराखण्ड January 22, 2026
SatputliJalagamMahotsav
SatputliJalagamMahotsav : जल संरक्षण सतत विकास की आधारशिला : सतपाल महाराज
Uncategorized January 22, 2026
NandaDeviYatra2027
NandaDeviYatra2027 : अब 2027 में निकलेगी नंदा देवी राजजात यात्रा
उत्तराखण्ड January 21, 2026
GreenCessVehicles
GreenCessVehicles : उत्तराखंड  सरकार अलर्ट – ई-डिटेक्शन प्रणाली शुरू
देहरादून January 21, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?