स्लीप बैंकिंग क्या होती है? :- हम सब जानते हैं कि शादी-ब्याह का समय कितना बिजी होता है. दिनभर मेहमानों का आना-जाना, तैयारियों का जोर, खरीदारी, सजावट और फिर रात-रात भर चलने वाली रस्में. ऐसे में सबसे पहले और सबसे ज्यादा जो चीज खराब होती है, वो है नींद. अक्सर शादी वाले हफ्ते में लोग 4 से 5 घंटे ही सो पाते हैं, जिसका असर चिड़चिड़ापन, थकान, ध्यान कम लगना और शरीर टूटने के रूप में सामने आता है।
क्या आप जानते हैं कि जैसे हम शादी की बाकी तैयारियां पहले से कर लेते हैं, जैसे कपड़े, मेकअप, बजट, मेन्यू, फोटोग्राफर, वैसे ही नींद की भी तैयारी की जा सकती है. यही तैयारी ‘स्लीप बैंकिंग’ कहलाती है यानी पहले से नींद जमा कर लेना, ताकि बिजी दिनों में नींद कम मिले तो शरीर और दिमाग पर कम असर पड़े. तो आइए जानते हैं आखिर ये स्लीप बैंकिंग क्या होती है और आने वाले दिनों में घर में शादी है तो अभी से स्लीप बैंक कैसे रेडी कर लें।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायद
स्लीप बैंकिंग का मतलब है कि आने वाले दिनों में अगर आपको कम सोना पड़ेगा तो उससे पहले के 4 से 7 दिनों में हर रात अपनी नींद बढ़ा लें. लगभग 1 से 2 घंटे तक यानी अगर आप रोज 7 घंटे सोते हैं तो कुछ दिनों के लिए 8 से 9 घंटे सोने की कोशिश करें. इससे आपका शरीर पहले से आराम जमा कर लेता है और शादी जैसे बिजी समय में नींद कम मिलने पर भी आप ज्यादा थकान महसूस नहीं करेंगे. जैसे बैंक में पैसे जमा कर लेते हैं ताकि जरूरत पड़ने पर निकाल सकें, वैसे ही नींद का भी स्टॉक बनाया जा सकता है।
स्लीप बैंकिंग क्यों जरूरी है?
शादी के दिनों में रात देर तक जागना, स्टेज तक दौड़ना, रिश्तेदारों के साथ समय बिताना, सुबह जल्दी उठना, लगातार काम और हलचल इन सबकी वजह से नींद पूरी नहीं हो पाती है. ऐसे में थकान जल्दी चढ़ती है, मूड खराब होता है और मजा कम हो जाता है. लेकिन अगर आपने 4 से 5 दिन पहले से नींद बढ़ा ली, तो आप ज्यादा एनर्जी महसूस करेंगे, नींद की कमी का असर कम पड़ेगा, चिड़चिड़ापन और सुस्ती कम होगी, दिमाग ज्यादा तेज काम करेगा और आप शादी का हर पल बेहतर एंजॉय कर सकेंगे. वैज्ञानिकों के अनुसार, पहले से ज्यादा नींद लेने से दिमाग की गहरी नींद की क्वालिटी बढ़ती है, जो शरीर को अंदर से रिपेयर करती है. इससे आने वाले बिजी दिनों में शरीर थकान को और बेहतर झेल पाता है।
अभी से स्लीप बैंकिंग कैसे रेडी करें
1. शादी से 5 से 7 दिन पहले अपनी नींद बढ़ाएं – हर रात 1 से 2 घंटे ज्यादा सोने की कोशिश करें. अगर आप 11 बजे सोते हैं तो 9:30 पर सो जाएं.
2. बिस्तर पर 9 से 10 घंटे रहने का लक्ष्य रखें – इससे शरीर को गहरी नींद लेने का पूरा मौका मिलेगा.
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे
3. रात को मोबाइल यानी स्क्रीन कम करें – स्क्रीन दिमाग को जगाए रखती है. शादी से पहले ये गलती न करें.
4. कमरा शांत रखें – इससे नींद जल्दी और गहरी आती है.
5. शादी वाली रात अगर नींद कम मिले – तो अगले दिन 20 से 30 मिनट की झपकी ले लें. यह शरीर को तुरंत राहत देती है।

