By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: क्या होता है मार्शल लॉ? जिस पर मचा बवाल
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > लफ्फाज़ी > क्या होता है मार्शल लॉ? जिस पर मचा बवाल
अंतराष्ट्रीय

क्या होता है मार्शल लॉ? जिस पर मचा बवाल

"मार्शल लॉ: जानें क्या होता है और क्यों मच गया है बवाल!"

admin
Last updated: 2024/12/04 at 6:31 AM
admin
Share
4 Min Read
मार्शल लॉ की परिभाषा
मार्शल लॉ की परिभाषा
SHARE
Highlights
  • मार्शल लॉ: क्या है और क्यों मच रहा है बवाल?
  • मार्शल लॉ: क्या है ये विवादित कानून, क्यों मचा है राजनीतिक तूफान?
  • मार्शल लॉ क्या होता है, मार्शल लॉ पर बवाल, मार्शल लॉ की परिभाषा

क्या होता है मार्शल लॉ? जिस पर मचा बवाल : दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल ने अचानक ही देश में मार्शल लॉ लागू कर दिया. इस ऐलान के देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन होने लगे. नेशनल असेंबली में मार्शल लॉ के न स्वीकारने का बिल भी पास हो गया. इन सब बवाल के बीच आखिरकार राष्ट्रपति यून को अपना फैसला वापस लेना पड़ा. ऐसे में इस खबर में समझेंगे कि मार्शल लॉ क्या है? साथ ही इससे जुड़ी कई और बारींकियों को भी जानेंगे।

Contents
मार्शल लॉ क्या है ?इतिहास में मार्शल लॉ का प्रभाव1960 का अप्रैल क्रांति और मार्शल लॉ

मार्शल लॉ क्या है ?

मार्शल लॉ एक अस्थायी आपातकालीन स्थिति है, जिसे किसी सरकार द्वारा देश में किसी तात्कालिक खतरे या सुरक्षा संकट के जवाब में लागू किया जाता है. जब मार्शल लॉ लागू होता है, तो सेना का प्रशासन सामान्य नागरिक कामों का नियंत्रण संभालता है. साथ ही राज्य की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सेना के हाथों में चली जाती है. इसके तहत नागरिक स्वतंत्रताओं पर प्रतिबंध, कर्फ्यू, और कानून व्यवस्था के लिए सैन्य बलों की तैनाती की जाती है।

मार्शल लॉ आमतौर पर तब लागू किया जाता है जब सरकार को बड़े पैमाने पर नागरिक अशांति, प्राकृतिक आपदाओं, या आक्रमण के खतरे का सामना करना पड़ता है. यह स्थिति आमतौर पर एक आखिरी उपाय के रूप में अपनाई जाती है, जब अन्य सभी प्रयोग विफल हो जाते हैं. मार्शल लागू करते समय साउथ कोरिया के राष्ट्रपति का भी यही कहना था कि देश को बचाने के लिए उनके पास ये आखिरी उपाय बचा था।

इतिहास में मार्शल लॉ का प्रभाव

साउथ कोरिया के इतिहास में मार्शल लॉ का अहम स्थान रहा है, खासकर राष्ट्रीय संकट और अधिनायकवादी शासन के दौर में. यह अक्सर राजनीतिक तनाव, जन आंदोलन या राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे के समय लागू किया गया. कई बार कोरियाई युद्ध के दौरान मार्शल लॉ को लागू किया गया है.साल 1950-53 के कोरियाई युद्ध के दौरान, राष्ट्रपति सिंगमन री ने युद्ध के हालात को संभालने के लिए मार्शल लॉ लागू किया. इस दौरान सरकार ने व्यापक शक्तियां संभाल लीं, जिनमें सेंसरशिप, बिना न्यायिक प्रक्रिया के गिरफ्तारी और नागरिक स्वतंत्रता पर प्रतिबंध शामिल थे।

1960 का अप्रैल क्रांति और मार्शल लॉ

साल 1960 में सिंगमन री के चुनावी धोखाधड़ी और अधिनायकवाद के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान भी मार्शल लॉ लागू किया गया. हालांकि, जनता का विरोध इतना तेज था कि री को पद छोड़ना पड़ा. इस घटना ने दिखाया कि मार्शल लॉ जहां व्यवस्था बहाल कर सकता है, वहीं यह जनता में आक्रोश भी बढ़ा सकता है.साल 1961 में जनरल पार्क चुंग-ही ने सैन्य तख्तापलट के जरिए सत्ता संभाली और मार्शल लॉ को देशव्यापी स्तर पर लागू किया. उन्होंने इसे स्थिरता बहाल करने और भ्रष्टाचार से निपटने का जरिया बताया. उनके शासन में मार्शल लॉ का बार-बार इस्तेमाल राजनीतिक विरोध और आंदोलनों को दबाने के लिए किया गया।

साल 1980 में राष्ट्रपति पार्क चुंग-ही की हत्या के बाद जनरल चुन दू-ह्वान ने मार्शल लॉ लागू कर सत्ता पर कब्जा किया. ग्वांगजू विद्रोह के दौरान इस कदम के खिलाफ भारी विरोध हुआ. विद्रोह को कुचलने के लिए तैनात सैनिकों ने सैकड़ों नागरिकों की हत्या कर दी. यह घटना दक्षिण कोरिया के इतिहास का एक काला अध्याय है.साल 1987 में लोकतंत्र समर्थक आंदोलनों ने दक्षिण कोरिया में सैन्य शासन को चुनौती दी. इन आंदोलनों के बाद देश ने एक नई लोकतांत्रिक संविधान को अपनाया और सीधे राष्ट्रपति चुनाव शुरू हुए. हालांकि, इस दौरान सरकार ने मार्शल लॉ जैसी कठोर रणनीतियों का इस्तेमाल किया।

You Might Also Like

AntarcticaJob : 6 महीने काम करने की सैलरी 1.31 करोड़ !

PutinNuclearBriefcase : ‘चेगेत’ सूटकेस क्या है ? और कैसे होता है ऑपरेट ?

Blockbuster Movies : 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्में!

Bollywood : बाजीगर के अनकहे सच!

Chamoli Teacher Arrest : अश्लील टीचर को चमोली पुलिस ने 12 घंटे के भीतर बिजनौर से किया गिरफ्तार, भेजा जेल

TAGGED: khoji narad, khoji narad breaking news, Martial Law, President Yun Suk Yeol, South Korea

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 4, 2024 December 4, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article हूर की परी हूर की परी की जानिए गजब जानकारी
Next Article ठंड खाने के बाद क्यों लगने लगती है ठंड? खोजी की खबर पढ़िए

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

WomenEmpowerment
WomenEmpowerment : आज का युग सूचना और संवाद का – ऋतु खंडूड़ी भूषण
उत्तराखण्ड December 15, 2025
PushkarSinghDhami
PushkarSinghDhami : ‘अटल-मोदी सुशासन यात्रा’ में आंध्र पहुंचे मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड December 15, 2025
DrRRAjeshKumar
DrRRAjeshKumar : डॉ. आर. राजेश कुमार को मिला राष्ट्रीय सम्मान
उत्तराखण्ड December 15, 2025
AntarcticaJob
AntarcticaJob : 6 महीने काम करने की सैलरी 1.31 करोड़ !
अंतराष्ट्रीय December 15, 2025
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?