Himalayan Glaciers Melting : क्या होते हैं आइसटोपी ? :- यह एक प्रकार का ग्लेशियर होता है, जिसके ऊपर मोटी मलबे (पत्थर, मिट्टी, रेत इत्यादि) की परत होती है। उसके भीतर बर्फ का मुख्य भाग (आइस कोर) छुपा रहता है। जब पहाड़ों से लगातार भूस्खलन या गिरते पत्थर ग्लेशियर की सतह पर जमा होते जाते हैं, तो ऊपर मोटी मलबे की परत बन जाती है। नीचे असली ठोस बर्फ का ढांचा रहता है। ऊपर मलबा होने से सूर्य की गर्मी सीधी बर्फ तक नहीं पहुंच पाती।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
इसलिए यह साधारण ग्लेशियरों की तुलना में धीमे पिघलते हैं। इन पर बने आइस टोपी (आइस कोर्ड माउंड्स) या आईसोटी सतह पर गुम्बद जैसे दिखाई देते हैं। ऐसे ग्लेशियर जलवायु परिवर्तन के संकेतक भी होते हैं क्योंकि उनके पिघलने का व्यवहार अलग होता है। पिघलने पर सतह अनियमित (असमान) दिखती है। कभी-कभी छोटे तालाब बन जाते हैं। हिमालय में ऐसे ग्लेशियर बहुत पाए जाते हैं।
ये सामने आए वैज्ञानिक सुझाव
असुरक्षित हिमनदी और ढलानों की जानकारी नहीं है। पहाड़ों पर जमा पुरानी बर्फ, चट्टानें और मिट्टी की सही मैपिंग नहीं है। पुराने नक्शे उपयोग किए जा रहे हैं। बड़े पैमाने पर नए जियो-मैप (1:10,000) बनाए जाएं। समय-समय पर अपडेट हों।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम रिकॉर्ड की कमी है। यहां बारिश, तापमान और पानी के बहाव का सही डाटा नहीं मिल पाता। ऑटोमैटिक मौसम स्टेशन और नदी का पानी मापने वाले सेंसर लगाए जाएं। प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली लागू हो।
आपदाओं की जटिल प्रक्रिया की अधूरी समझ है। पहाड़ों में आपदा कई चरणों में होती है-जैसे: जलवायु परिवर्तन से ग्लेशियर कमजोर होना, बारिश, ढलान धंसना, मलबा बहकर नदी में जाना। इसकी पूरी समझ नहीं।

