By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: West Indies vs India, 3rd T20I: भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया, सूर्यकुमार के बाद चमके ऋषभ पंत
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > West Indies vs India, 3rd T20I: भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया, सूर्यकुमार के बाद चमके ऋषभ पंत
राष्ट्रीय

West Indies vs India, 3rd T20I: भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया, सूर्यकुमार के बाद चमके ऋषभ पंत

admin
Last updated: 2024/10/02 at 5:41 AM
admin
Share
4 Min Read
west indies vs india, 3rd t20
west indies vs india, 3rd t20
SHARE

लामी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के तेजतर्रार अर्धशतक और श्रेयस अय्यर के साथ उनकी अर्धशतकीय साझेदारी से भारत ने तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (West Indies vs India) मैच में मंगलवार को वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की शृंखला में 2-1 की बढ़त बनाई.

Contents
भारत ने एक ओवर पहले ही वेस्टइंडीज को हराया, सूर्यकुमार के बाद चमके पंतभारत ने वार्नर पार्क में सबसे बड़े लक्ष्य को हासिल कियाभुवनेश्वर कुमार भारत के सबसे सफल गेंदबाजरोहित शर्मा रिटायर्ड हर्टसूर्यकुमार ने 26 गेंदों में जमाया अर्धशतकभारत को आखिरी पांच ओवर में जीत के लिए चाहिए थे 29 रन

भारत ने एक ओवर पहले ही वेस्टइंडीज को हराया, सूर्यकुमार के बाद चमके पंत

वेस्टइंडीज ने सलामी बल्लेबाज काइल मायर्स (50 गेंद में 73 रन, आठ चौके, चार छक्के) के अर्धशतक से पांच विकेट पर 164 रन बनाए जिसके जवाब में भारत ने सूर्यकुमार (44 गेंद में 76 रन, आठ चौके, चार छक्के) के अर्धशतक और श्रेयस अय्यर (24) के साथ उनकी दूसरे विकेट की 85 रन की साझेदारी से छह गेंद शेष रहते तीन विकेट पर 165 रन बनाकर जीत दर्ज की.

भारत ने वार्नर पार्क में सबसे बड़े लक्ष्य को हासिल किया

ऋषभ पंत 26 गेंद में 33 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत ने इस मैदान पर सबसे बड़े लक्ष्य को हासिल करते हुए जीत दर्ज की. इससे पहले मायर्स ने ब्रैंडन किंग (20) के साथ पहले विकेट के लिए 57 और कप्तान निकोलस पूरन (23) के साथ दूसरे विकेट के लिए 50 रन भी जोड़े. रोवमैन पावेल (23) और शिमरोन हेटमायर (20) ने भी वेस्टइंडीज के लिए उपयोगी पारियां खेली.

भुवनेश्वर कुमार भारत के सबसे सफल गेंदबाज

भुवनेश्वर कुमार भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 35 रन देकर दो विकेट चटकाए. हार्दिक पांड्या ने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 19 रन देकर एक विकेट चटकाया. आवेश खान एक बार फिर बेहद महंगे साबित हुए. उन्होंने तीन ओवर में 47 रन लुटाए जबकि उन्हें कोई सफलता नहीं मिली. शृंखला के अंतिम दो मैच अमेरिका के फ्लोरिडा में शनिवार और रविवार को खेले जाएंगे.

रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट

लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत को शुरुआत में ही झटका लगा जब कप्तान रोहित शर्मा पांच गेंद में 11 रन बनाने के बाद कमर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए. सूर्यकुमार अच्छी लय में दिखे. उन्होंने ओबेद मैकॉय पर तीन चौके मारे जबकि अज्लारी जोसेफ की गेंद को दर्शकों के बीच पहुंचाया. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने डोमीनिक ड्रेक्स का स्वागत भी लगातार दो चौकों के साथ किया. उन्होंने अय्यर के साथ मिलकर पावर प्ले में टीम का स्कोर 56 रन तक पहुंचाया.

सूर्यकुमार ने 26 गेंदों में जमाया अर्धशतक

सूर्यकुमार ने जेसन होल्डर की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का जड़ा और फिर अकील हुसैन पर छक्के के साथ सिर्फ 26 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। अय्यर ने ड्रेक्स पर चौके के साथ 11वें ओवर में भारत के स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया लेकिन अकील हुसैन की गेंद को आगे बढ़कर खेलने की कोशिश में स्टंप को गए. पंत ने आते ही मैकॉय पर चौका और हुसैन पर छक्का मारा. सूर्यकुमार हालांकि ड्रेक्स की गेंद पर फाइन लेग पर जोसेफ को कैच दे बैठे.

भारत को आखिरी पांच ओवर में जीत के लिए चाहिए थे 29 रन

भारत को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 29 रन की दरकार थी. पांड्या छह रन बनाने के बाद होल्डर की गेंद पर विकेटकीपर को कैच देकर पवेलियन लौटे लेकिन पंत ने दीपक हुड्डा (नाबाद 10) के साथ मिलकर भारत को जीत दिला दी.

You Might Also Like

BhagwanParshuram : क्या आज भी जिंदा हैं भगवान परशुराम ?

NeerajChopra : नीरज चोपड़ा ने कोच पर लगाए सनसनीखेज आरोप

AadhaarUpdate : 14 जून तक फ्री में अपडेट करें आधार ……. वर्ना पड़ेगा भारी

AI : खतरे की पहचान करेगा “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस”

BahucharaMata : मुर्गे वाली माता का मंदिर में मिलती है मुक्ति

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 2, 2024 August 3, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article nancy pelosi ताइवान में नैन्सी पेलोसी, लाइव अपडेट: चीन ने अमेरिकी दूत को तलब किया, चेतावनी दी कि पेलोसी के ताइपे के दौरे पर अमेरिका को ‘कीमत चुकानी पड़ेगी’
Next Article uttarakhand (2) उत्तराखंड में एक बार फिर कोविड-19 (Covid-19) भी रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है.

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

BadrinathMandir
BadrinathMandir : बद्रीनाथ मंदिर में लगाते हैं ‘कॉकरोच’ को भोग !
उत्तराखण्ड April 20, 2026
SunnyDeolNewAvatar
SunnyDeolNewAvatar : नई फिल्म में सनी देओल का नया अवतार!
दिल्ली April 20, 2026
Riceweightloss
Riceweightloss : फ्रिज में रखे चावल खाने से घटता है वजन !
लफ्फाज़ी April 20, 2026
BhagyaankPower
BhagyaankPower : 30 की उम्र के बाद पावर बदल देती है लाइफ
खोजी नारद कहिंन April 20, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?