उत्तराखंड में मौसम का कहर, 5 जिलों में रेड अलर्ट :- नमस्कार, आप देख रहे हैं खोजी नारद और इस वक्त उत्तराखंड से एक और बडी खबर सामने आई है। उत्तरकाशी में आई हालिया तबाही के बाद अब मौसम ने एक बार फिर से खतरे की घंटी बजा दी है। मौसम विभाग ने राज्य के पांच जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। ये चेतावनी बेहद गंभीर है, क्योंकि इसमें भारी से बहुत भारी बारिश, तेज़ हवाओं और बिजली गिरने जैसी संभावनाएं जताई गई हैं, जो जनजीवन को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती हैं।
बारिश का कहर पाँच जिलों में रेड अलर्ट घोषित
रेड अलर्ट जिन जिलों में जारी किया गया है, उनमें देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौडी गढवाल और कुमाऊं क्षेत्र शामिल हैं। इन इलाकों में पिछले चौबीस घंटों से रुक रुक कर भारी बारिश हो रही है, जिससे लोगों की चिंता बढ गई है। मौसम विभाग के आंकडो के अनुसार, मालदेवता में एक सौ चौहत्तर मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से कई गुना अधिक है। इसके अलावा बाजपुर में एक सौ छियासठ, नरेंद्र नगर में एक सौ अडतालीस दशमलव पाँच, गणाई गोपाल में एक सौ सैंतालीस दशमलव पाँच और काशीपुर में एक सौ तैंतालीस दशमलव पाँच मिलीमीटर बारिश हुई है। इन आंकडो से साफ है कि कई इलाके जलभराव और भूस्खलन जैसे खतरों की चपेट में आ सकते हैं।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- Harsil में सेना कैंप भी चपेट में कई जवान लापता
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि चौबीस घंटे में एक सौ चौहत्तर मिमी बारिश को अत्यधिक बारिश की श्रेणी में रखा जाता है, और यह पहाडी क्षेत्रों, नदी किनारे बसे गांवों और शहरों के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। ऐसी बारिश से भूस्खलन, चट्टानों का गिरना, ट्रैफिक अवरोध, कच्ची पक्की इमारतों को नुकसान और निचले इलाकों में बाढ जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। साथ ही नदियों का जलस्तर अचानक बढने से आसपास के क्षेत्रों के डूबने की भी आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल प्रशासन अलर्ट मोड पर है और लोगों से अपील की जा रही है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, खासकर उन इलाकों में जो पहले से संवेदनशील घोषित किए गए हैं। मौसम की मार से बचने का एकमात्र उपाय यही है कि लोग सतर्क रहें और सरकारी निर्देशों का सख्ती से पालन करें।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- उत्तरकाशी धराली आपदा के पीछे के असली कारण
खोजी नारद पर हम आपको मौसम से जुडी हर बडी अपडेट सबसे पहले देंगे। फिलहाल के लिए इतना ही, ऐसे ही खबरो के लिए हमारे चैनल को कीजिये लाइक शेयर और सब्सक्राइब , धन्यवाद

