By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: PradeepRawatDeath : बॉलीवुड के दिग्गज खलनायक प्रदीप रावत का निधन
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > Uncategorized > PradeepRawatDeath : बॉलीवुड के दिग्गज खलनायक प्रदीप रावत का निधन
Uncategorized

PradeepRawatDeath : बॉलीवुड के दिग्गज खलनायक प्रदीप रावत का निधन

'महाभारत' से मिली पहचान.

admin
Last updated: 2026/08/05 at 11:00 AM
admin
Share
3 Min Read
PradeepRawatDeath
PradeepRawatDeath : बॉलीवुड के दिग्गज खलनायक प्रदीप रावत का निधन
SHARE
Highlights
  • लगान से गजनी तक निभाए यादगार किरदार.
  • प्रदीप रावत के मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी ने उनके निधन की पुष्टि की है.
  • जिसकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और अभिनय को लंबे समय तक याद किया जाएगा.

PradeepRawatDeath : बॉलीवुड के दिग्गज खलनायक प्रदीप रावत का निधन  :-  हिंदी के साथ साउथ फिल्मों के जाने-माने अभिनेता और दमदार विलेन के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। वह काफी समय से कैंसर से लड़ रहे थे। बीमारी दोबारा लौटने के बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई और मंगलवार को उन्होंने आखिरी सांस ली।

Contents
‘महाभारत’ से मिली पहचानलगान से गजनी तक निभाए यादगार किरदार

उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कई कलाकारों और उनके चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने आमिर खान की लगान और गजनी जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीता था।

प्रदीप रावत के मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रदीप रावत पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे। उनके परिवार में पत्नी और बेटे विक्रमादित्य हैं। चार दशक से भी लंबे करियर में प्रदीप रावत ने सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि तेलुगु, तमिल और नेपाली फिल्मों में भी अपनी दमदार पहचान बनाई।

‘महाभारत’ से मिली पहचान

प्रदीप रावत ने अपने अभिनय की शुरुआत टेलीविजन से की थी। उन्हें बी आर चोपड़ा के चर्चित धारावाहिक ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा की भूमिका निभाकर घर-घर पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया और खलनायक व चरित्र अभिनेता के रूप में अपनी अलग छाप छोड़ी। उनकी दमदार आवाज और प्रभावशाली अभिनय ने उन्हें फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद बना दिया।

लगान से गजनी तक निभाए यादगार किरदार

प्रदीप रावत ने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया। लगान, गजनी, स्ये, राउडी राठौर और कई सुपरहिट तेलुगु फिल्मों में उनके नकारात्मक किरदारों को दर्शकों ने खूब पसंद किया। खासकर गजनी में निभाया गया देवा का किरदार आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय है।

अपने चार दशक लंबे फिल्मी सफर में उन्होंने हर भूमिका को प्रभावशाली अंदाज में निभाया। उनके निधन से भारतीय सिनेमा ने एक ऐसे कलाकार को खो दिया है, जिसकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और अभिनय को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

You Might Also Like

ShardiyaNavratri2026 : जानिए कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि ?

GSTCouncil : अब सीधे गिरफ्तारी नहीं – कोर्ट की मंजूरी होगी जरूरी

RailwayPNR : रेलवे ने रिजर्वेशन टिकट में किया बड़ा बदलाव

AIVoiceScam : AI से हूबहू आवाज की नकल कर हो रहा फ्रॉड

Jailer2 : रजनीकांत की ‘जेलर 2’ में विद्या बालन का फायर अवतार

TAGGED: #ActorPradeepRawat, #BollywoodGrief, #EntertainmentNewsHindi, #GhajiniDeva, #GhajiniVillain, #IndianCinemaLoss, #khojinaradbreakingnews, #LagaanActor, #MahabharatAshwatthama, #PradeepRawat, #PradeepRawatDeath, #PradeepRawatPassedAway, #RIPPradeepRawat, #SouthCinema, #TrendingNewsHindi, bollywoodnews, khojinarad

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 5, 2026 August 5, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article TenantRights TenantRights : किराएदार फ्लैट का बॉस है, जानें अपने हक
Next Article SupremeCourt SupremeCourt : बिना इंश्योरेंस के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल ?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

ShardiyaNavratri2026
ShardiyaNavratri2026 : जानिए कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि ?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ October 6, 2026
GSTCouncil
GSTCouncil : अब सीधे गिरफ्तारी नहीं – कोर्ट की मंजूरी होगी जरूरी
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ October 6, 2026
RailwayPNR
RailwayPNR : रेलवे ने रिजर्वेशन टिकट में किया बड़ा बदलाव
तत्काल प्रभाव October 6, 2026
AIVoiceScam
AIVoiceScam : AI से हूबहू आवाज की नकल कर हो रहा फ्रॉड
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ October 6, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?