By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: फूलों की घाटी, Valley में छिपे हैं कई रहस्य
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > फूलों की घाटी, Valley में छिपे हैं कई रहस्य
चमोली

फूलों की घाटी, Valley में छिपे हैं कई रहस्य

फूलों की घाटी के रहस्य: जहां प्रकृति चुपचाप कहानियाँ बुनती है.

admin
Last updated: 2025/05/17 at 7:04 AM
admin
Share
4 Min Read
फूलों की घाटी
फूलों की घाटी
SHARE
Highlights
  • फूलों की घाटी के अनजाने रहस
  • फूलों की घाटी के रहस्य: जहां प्रकृति चुपचाप कहानियाँ बुनती है.
  • फूलों की घाटी: प्राकृतिक सौंदर्य के बीच छिपे हैं रहस्यमयी रहस्य.

फूलों की घाटी, Valley में छिपे हैं कई रहस्य :  उत्तराखंड के चमोली जनपद में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी स्थित है . यह समुद्र तल से 3,658 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है .यहां प्राकृतिक रूप से खूबसूरत फूल  1 जून से 31 अक्टूबर तक रहते है यह घाटी 5 महीने खुलती है और 7 महीने यह बर्फ से ढकी रहती है , जून महीने में जब इस घाटी में बर्फ खत्म होने लगती है तो प्राकृतिक रूप से यहां भिन्न भिन्न प्रजातियों के पौधे खुद निकल आते हैं और इन पर आने वाले रंग बिरंगे फूल पर्यटकों को बहुत आकर्षित करते हैं . 15 मई से चमोली जिला प्रशासन ने गोविंदघाट से फूलों की घाटी तक जाने वाले रस्ते की सफाई और बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया है जिससे पर्यटक 1 जून से इस घाटी जाकर यहां की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद उठा सकें।

Contents
यूनेस्को ने घाटी को घोषित किया विश्व धरोहरफूलों की घाटी की खोज कैसे हुई

यूनेस्को ने घाटी को घोषित किया विश्व धरोहर

वर्ष 1980 में भारत सरकार ने इसे नेशनल पार्क घोषित किया और यहां आने वाले पर्यटकों को भी खान पान के दौरान होने वाली गंदगी के फेकने पर रोक लगाई जिससे यहां प्राकृतिक रूप से खिलने वाले फूलों पर असर न पड़े । वर्ष 2002 में यूनेस्को ने इसे घाटी को विश्व धरोहर की मान्यता दी ।

फूलों की घाटी की खोज कैसे हुई

फूलों की घाटी की खोज पहली बार ब्रिटिश नागरिक पर्वतारोही फ्रांसिस स्मिथ ने की , वह भारत के हिमालय क्षेत्र का अध्ययन करने के लिए अपने मित्रों पर्वतारोही एरिक शिप्टन , आर एल होल्डसबर्थ के साथ 1931 में आए थे , वह गलती से रास्ता भटक कर म्यूंदर घाटी पहुंच गए जहां उन्हें पहाड़ों के बीच रंगबिरंगे फूलों से लदी घाटी मिली जिसे देखकर वह मंत्र मुग्ध हो गए , उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि फूलों की इतनी सुंदर घाटी देखने को मिलेगी . इस घाटी की सुंदरता देखकर उन्होंने 1932 में ” The Valley of flowers ” किताब लिखी ।

फ्रैंक स्मिथ की पुस्तक “The Valley of flowers”  से प्रेरित होकर ब्रिटिश महिला जॉन मार्गरेट फूलों की घाटी के किस्म किस्म के फूलों का अध्ययन करनेआई ,वह यहां आकर प्राकृतिक फूलों की सुंदरता से बेहद ज्यादा आकर्षित हो गई और वह इन फूलों के पास जा जा कर उनकी सुंदरता निहार रहीं थीं इसी दौरान वह पहाड़ी से फिसल गई जिससे उनकी मौत हो गई , जॉन मार्गरेट को फूलों की घाटी में ही दफनाया गया,इसके लिए जॉन मारग्रेट की बहन लेडी डोरोथी लेग ने स्थानीय प्रशासन से अनुरोध किया जिसे मान लिया गया . फूलों के घाटी आने वाले  जॉन मार्गरेट की कब्र में जाकर उनके पर्यावरण प्रेम को जरूर याद करते हैं ।

फूलों के घाटी में 500 से ज्यादा दुर्लभ प्रजातियों के फूल पाए जाते हैं जो अपने रंगों और खूबसूरती के लिए लोगों को आकर्षित कर लेते हैं . इन प्रजातियों में पोटोटिला, प्राइमिला, एनीमोन, एमोनाईटम , ब्ल्यू पापी ,मार्स मेरी गोल्ड , ब्रह्मकमल आदि हैं . घाटी सबसे ज्यादा अगस्त और सितंबर माह में फूलों से गुलजार रहती है , इस दौरान सबसे ज्यादा फूल खिलते हैं .फूलों की घाटी में जीव जंतुओं , वनस्पतियों , जड़ी बूटियों का अनोखा संगम है , यहां हजारों तितलियां , कस्तूरी मृग , मोनाल, हिमालयन भालू , गुलदार , हिम तेंदुए भी रहते हैं ।

You Might Also Like

CharDhamYatra : चारधाम यात्रा का महत्व , कब शुरू हुई परम्परा

UttarakhandTourism : सुरक्षित और सफल चारधाम यात्रा को तैयार- सुबोध उनियाल

KedarnathDhamSnowfall : केदारनाथ धाम में बर्फबारी के देखिये नज़ारे

DevprayagSangam : देवप्रयाग , रुद्रप्रयाग और कर्ण प्रयाग में संगम

DelhiDehradunExpressway : PM मोदी करेंगे दिल्ली- दून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

TAGGED: #BotanicalHeaven, #EcoTourismIndia, #FloralParadise, #FlowersValley, #HiddenGems, #HiddenSecrets, #HimalayanBeauty, #HimalayanTrek, #IndiaHikes, #IndiaTravel, #MonsoonWonders, #MysteryValley, #MysticalValley, #NatureMystery, #NatureSecrets, #NatureWhispers, #OffbeatDestinations, #SpiritualPlaces, #SpiritualVibes, #TrekkingIndia, #TrekToMystery, #ValleyOfFlowers, #WondersOfIndia, chamoli, dehradun, IncredibleIndia, khoji narad, khoji narad breaking news, NatureLovers, TravelGoals, TravelIndia, uttarakhand, UttarakhandTourism, Valley में छिपे हैं कई रहस्य

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin May 17, 2025 May 17, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पूजा भट्ट के 5 बड़े खुलासे पूजा भट्ट के 5 बड़े खुलासे – हैरान कर देंगे
Next Article SGRR SGRR में इंटर्नशिप ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

191SchoolsNoWater
191SchoolsNoWater : राज्य के 191 स्कूलों में पेयजल संकट, गर्मी में बच्चे बेहाल
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ April 22, 2026
IndianCitizenCensus
IndianCitizenCensus : लिव-इन में रहने वाले जोड़ों के लिए जनगणना होगी विशेष
उत्तराखण्ड April 22, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : सरकार ने जड़ा ‘मदरसा बोर्ड’ में ताला !
उत्तराखण्ड April 22, 2026
CharDhamYatra
CharDhamYatra : यात्रीगण कृपया ध्यान दें !
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ April 22, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?