RenuDhariyal : ‘दुनिया के सबसे लंबे बालों वाली महिला’ बनी उत्तराखंड की रेणू :- उत्तराखंड की रेणु धारियाल ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया है, ये पोस्ट अब काफी वायरल हो रही है। हल्द्वानी की रहने वाली इस महिला के बालों की लंबाई 271.50 सेंटीमीटर यानी 8 फीट 10 इंच मापी गई है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इस उपलब्धि की आधिकारिक घोषणा की है। इस उपलब्धि का जश्न मनाने के साथ-साथ रेनू ने यह भी बताया कि उन्होंने वर्षों से अपने बालों की देखभाल कैसे की है।
गिनीज ने उनके रिकॉर्ड को मान्यता दी
इस पोस्ट को एक्स पर @GWR नामक हैंडल से शेयर किया गया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने लिखा, ‘रेनू धारियाल (भारत) के बाल दुनिया में सबसे लंबे हैं! उन्होंने जीवित व्यक्ति (महिला) के सबसे लंबे बालों का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उनके काले घने बालों की लंबाई अविश्वसनीय रूप से 271.50 सेंटीमीटर (8 फीट 10 इंच) है।’
रेणु ने बताया कि वे 2015 से लगातार अपने बाल बढ़ा रही हैं और तब से उन्होंने कभी बाल नहीं कटवाए। भारतीय संस्कृति में लंबे बालों को सुंदरता और परंपरा का प्रतीक माना जाता है। यही प्रेरणा उनके लिए सबसे बड़ी थी। उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को बताया, ‘मैं 2015 से लगातार बाल बढ़ा रही हूं।
भारतीय संस्कृति में लंबे बाल अत्यधिक सुंदरता और परंपरा का प्रतीक माने जाते हैं, जिसने मुझे इतने लंबे बाल बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। मैंने 2015 के बाद से कभी बाल नहीं कटवाए।’ इतने लंबे बालों की देखभाल कोई आसान काम नहीं है।
रेणु रोज घंटों खर्च करती हैं बाल धोने, सुलझाने और संभालने में। रोजमर्रा की जिंदगी में इन्हें प्रबंधित करने के लिए वे आमतौर पर लंबे चोटी बनाकर रखती हैं। गिनीज द्वारा जारी तस्वीरों में उनके घने काले बाल फर्श पर फैले दिखते हैं, बिस्तर के किनारे लटकते हैं और बैठने पर उन्हें चारों ओर घेर लेते हैं।
गिनीज द्वारा साझा की गई तस्वीरों में उनके बाल फर्श पर लहराते हुए, बिस्तर के किनारे से लटकते हुए और बैठते समय उनके चारों ओर लिपटे हुए दिखाई दे रहे हैं।

