By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: Uttarakhand Weather: 18 जुलाई से भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट; 173 सड़कें बंद
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > Uttarakhand Weather: 18 जुलाई से भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट; 173 सड़कें बंद
उत्तराखण्ड

Uttarakhand Weather: 18 जुलाई से भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट; 173 सड़कें बंद

admin
Last updated: 2022/07/15 at 6:21 AM
admin
Share
2 Min Read
uttarakhand
uttarakhand
SHARE

मौसम विभाग ने 18 जुलाई से राज्य में एक बार फिर बारिश में तेजी आने का अनुमान लगाया है। नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कुमाऊं मंडल के अधिकांश स्थान व गढ़वाल मंडल में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश, कहीं कहीं भारी से भारी बारिश हो सकती है।

Contents
श्रीनगर में अलकनंदा चेतावनी स्तर से ऊपरबारिश से 173 सड़कें बंद

मौसम निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 15, 16, 17 को बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों के साथ देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल व चंपावत में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लेकिन 18 से एक बार फिर बारिश में तेजी आने का अनुमान है। गुरुवार को राज्य में यमकेश्वर, गरुड, लक्सर, लाखामंडल, कनालीछीना आदि जगहों पर बारिश दर्ज की गई।

श्रीनगर में अलकनंदा चेतावनी स्तर से ऊपर

श्रीनगर में गुरुवार को अलकनंदा नदी का जल स्तर चेतावनी स्तर से ऊपर रहा। सुबह साढ़े नौ बजे जल स्तर 535.40 मीटर पर पहुंच गया। जबकि चेतावनी स्तर 535 व खतरे का स्तर 536 मीटर है। ऋषिकेश में भी गंगा चेतावनी निशान को छूकर बही। हरिद्वार में गंगा में गाद बढ़ने के कारण गंगनहर बंद करनी पड़ी।

बारिश से 173 सड़कें बंद

उत्तराखंड में बारिश से 173 सड़कें बंद हो गई जिससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोनिवि की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को राज्य में कुल 214 सड़कें बंद थी जिसमें से 41 सड़कों को देर सांय तक खोल दिया गया जिसके बाद अब 173 सड़कों को खोलना बाकी रह गया है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को राज्य में एक एनएच, 10 स्टेट हाईवे बारिश की वजह से बंद थे। इन सड़कों को खोलने के लिए 240 जेसीबी मशीनों को तैनात किया गया है। लोनिवि के एचओडी अयाज अहमद ने बताया कि सड़कों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 

 

You Might Also Like

NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन

PurnagiriMela : मां पूर्णागिरि मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

ModelAyushState : मॉडल आयुष चिकित्सा विकसित करेगा उत्तराखंड

ShriJhandeJiMela2026 : श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें

STFDehradunPoliceSuccess : एसटीएफ व देहरादून पुलिस को मिली बडी सफलता

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 15, 2022 July 15, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article haridwar सावन के बीच हरिद्वार में गंगाजल की कमी, गाद की वजह से स्नान भी मुश्किल
Next Article dehradun कोरोनेशन अस्पताल के आईसीयू में सिस्टम ने मरीजों-डॉक्टरों को ही मुश्किल में डाल दिया, जानें पूरा मामला

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

RanaBaaliFirstLook
RanaBaaliFirstLook : विजय देवरकोंडा की पहली फिल्म Ranabaali से फर्स्ट लुक आउट, यूजर्स को खटकी ये बात
मुंबई February 28, 2026
NandaDeviRajJaat
NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन
उत्तराखण्ड February 28, 2026
PurnagiriMela
PurnagiriMela : मां पूर्णागिरि मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
खोजी नारद कहिंन February 28, 2026
UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics : धामी सरकार के फैसले को हरदा ने आड़े हाथों लिया
Uncategorized February 28, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?