By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: STFUttarakhand : एसटीएफ उत्तराखण्ड के नाम 2025 की बड़ी सफलताएं
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > STFUttarakhand : एसटीएफ उत्तराखण्ड के नाम 2025 की बड़ी सफलताएं
उत्तराखण्ड

STFUttarakhand : एसटीएफ उत्तराखण्ड के नाम 2025 की बड़ी सफलताएं

मुख्यमंत्री ने मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने के लिए और अधिक प्रभावी प्रयास करने के दिए निर्देश.

admin
Last updated: 2026/01/07 at 10:54 AM
admin
Share
8 Min Read
STFUttarakhand
STFUttarakhand एसटीएफ उत्तराखण्ड के नाम 2025 की बड़ी सफलताएं
SHARE
Highlights
  • गैंगस्टर, ड्रग माफिया और साइबर अपराधी तक शिकंजा.
  • 18 इनामी , 54 ड्रग तस्कर ₹22.86 करोड़ की ड्रग्स जब्त.
  • नकली दवाइयों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही.

STFUttarakhand :  एसटीएफ उत्तराखण्ड के नाम 2025 की बड़ी सफलताएं :-  नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, एसटीएफ उत्तराखण्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक की अवधि में उत्तराखंड STF द्वारा संगठित अपराध, इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, शस्त्र एवं नशीले पदार्थों की तस्करी, नकली दवाइयों के अवैध कारोबार, साइबर अपराध, वन्यजीव तस्करी तथा अन्य गंभीर अपराधों के विरुद्ध निरंतर एवं प्रभावी कार्यवाहियाँ की गई हैं। इन अभियानों का उद्देश्य राज्य में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा है।

Contents
गैंगस्टर, ड्रग माफिया और साइबर अपराधी तक शिकंजा18 इनामी , 54 ड्रग तस्कर ₹22.86 करोड़ की ड्रग्स जब्तनकली दवाइयों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाहीमुख्यमंत्री ने मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने के लिए और अधिक प्रभावी प्रयास करने के दिए निर्देशवन्यजीवों की सुरक्षा के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

गैंगस्टर, ड्रग माफिया और साइबर अपराधी तक शिकंजा

एसटीएफ टीमों द्वारा विभिन्न अपराधों में संलिप्त 18 इनामी एवं लंबे समय से फरार अपराधियों को देश के विभिन्न राज्यों से गिरफ्तार किया गया। इनमें जनपद चमोली में हत्या के मामले में 25 वर्षों से फरार 02 लाख रुपये के इनामी अभियुक्त सुरेश शर्मा की गिरफ्तारी उल्लेखनीय है। इसके अतिरिक्त भा.द.वि. एवं अन्य अधिनियमों के अंतर्गत वांछित 26 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

18 इनामी , 54 ड्रग तस्कर ₹22.86 करोड़ की ड्रग्स जब्त

शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत 20 पिस्टल, 02 तमंचे, 24 मैगजीन एवं 63 जिंदा कारतूस बरामद कर 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।कुख्यात गैंगस्टर *विनीत शर्मा उर्फ चीनू पंडित गैंग के 02 शूटरों को 03 पिस्टल, 01 तमंचा व 12 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। रुड़की क्षेत्र में जमीनों की अवैध खरीद-फरोख्त के मामलों में *बाल्मीकी गैंग के विरुद्ध* अभियोग पंजीकृत कर गैंग के सक्रिय सदस्यों मनीष उर्फ बॉलर, पंकज अष्टवाल व निर्देश पत्नी रजनीश को कनखल जनपद हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया साथ अभियोग की विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त 1. शेर सिंह, 2. हसन जैदी व आकाश सक्सेना को गिरफ्तार किया गया।

नकली दवाइयों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

नकली दवाइयों के अवैध कारोबार में संलिप्त 12 सक्रिय अपराधियों* को गिरफ्तार किया गया।658 आउटर बॉक्स, 2400 ग्राम जिंक पाउडर, 263 किलोग्राम पैरासिटामोल पाउडर, 12.540 गोली एवं 16,200 जायडस गोलियां बरामद कर सीज की गईं।6 अवैध फैक्ट्रियों को सीज किया गया तथा साईं फार्मा के बैंक खाते में लगभग 14 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन की जांच कर अग्रिम कार्यवाही की गई।

वन्यजीव अपराध : वन्य जीव जंतु अधिनियम के अंतर्गत 5 भालू की पित्त, 05 नाखून एवं एक हाथी दांत बरामद कर 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

अन्य प्रमुख कार्यवाहियाँ :  आर्मी वर्दी के दुरुपयोग में 1 अभियुक्त को फर्जी पहचान पत्र सहित गिरफ्तार किया गया। तनिष्क शोरूम लूट कांड (₹3.70 करोड़) में वांछित अभियुक्त मो. राहुल उर्फ मो. शाकिब नि. बिहार को गिरफ्तार किया गया।उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन परीक्षा में अभ्यर्थियों को पास कराने का प्रलोभन देने के क्रम में अभियुक्त हाकम सिंह व पंकज गौड़ को गिरफ्तार किया गया।धामावाला बाजार, देहरादून में 22,000 से अधिक नकली सिगरेट बरामद कर अभियोग पंजीकृत किया गया।थाना प्रेमनगर के बिधोली क्षेत्रान्तर्गत एक रिजॉर्ट में छापेमारी कर जुआ/कसीनो से संबंधित अवैध गतिविधियों में संलिप्त 9 व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई।पटेल नगर क्षेत्र में रह रहे *05 बांग्लादेशी नागरिकों को उद्भासित किया गया।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे
पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने एसटीएफ की कार्यवाहियों की सराहना करते हुए कहा कि वर्ष 2025 के दौरान संगठित अपराध, नशीले पदार्थों की तस्करी, साइबर अपराध एवं जनस्वास्थ्य से जुड़े अपराधों के विरुद्ध की गई ये सख्त कार्यवाही राज्य पुलिस की पेशेवर दक्षता, अंतरराज्यीय समन्वय एवं प्रतिबद्ध नेतृत्व का परिणाम है। भविष्य में भी राज्य पुलिस द्वारा जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत ऐसे अभियानों को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने के लिए और अधिक प्रभावी प्रयास करने के दिए निर्देश

वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 22वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री ने मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके नियंत्रण के लिए और अधिक प्रभावी कदम उठाए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भालू, गुलदार, बाघ तथा हाथी से संबंधित क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाई जाए और वन विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग, डिजिटल निगरानी  और अर्ली वार्निंग सिस्टम को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित ग्रामों में सोलर फेंसिंग, बायो-फेंसिंग, हनी बी फेंसिंग, वॉच टावर एवं अन्य सुरक्षात्मक उपाय अनिवार्य रूप से स्थापित किए जाएँ। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्कता और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता शिविरों के आयोजन और रैपिड रिस्पॉन्स टीम को निरंतर सक्रिय रखने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हाथी एवं बाघ कॉरिडोर सहित सभी वन्यजीव कॉरिडोरों के संरक्षण को शीर्ष प्राथमिकता दी जाए। वन्यजीवों के आवागमन वाले मार्गों पर एनिमल पास, अंडरपास और ओवरपास निर्माण की व्यवस्था को और प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि वर्तमान वन्यजीव संरक्षण नियमों या प्राविधानों में संशोधन की आवश्यकता हो, तो संबंधित विभाग आवश्यक परीक्षण कर संशोधन प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजें।

बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वन्यजीव समन्वय समिति को सक्रिय बनाए रखने के साथ ही संवेदनशील जिलों, ब्लॉकों एवं ग्रामों की हॉट स्पॉट मैपिंग तत्काल पूरी की जाए। उन्होंने स्कूलों, आंगनबाड़ियों, जलस्रोतों और पैदल मार्गों के आसपास सुरक्षा प्रबंध मजबूत करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस कचरा प्रबंधन को सख्ती से लागू किया जाए, ताकि भालू और अन्य वन्यजीव आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आकर्षित न हों।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ईको-टूरिज्म व्यवस्था को और अधिक सृदृढ़ बनाने के लिए रिजर्व फारॅरेस्ट के अलावा प्रदेश की वाइल्डलाइफ सेंचुरी एवं कंजरर्वेशन रिजर्व क्षेत्रों में भी कार्य किये जाएं।  मानव वन्यजीव संघर्ष को कम करने तथा जन सुरक्षा की दृष्टि से टेरिटोरियल फॉरेस्ट डिविजन में पशु चिकित्सकों की व्यवस्था भी की जाए।

बैठक में वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित कुल 9 प्रस्तावों पर सहमति प्रदान की गई। इनमें जनपद रुद्रप्रयाग स्थित केदारनाथ वन्यजीव अभयारण्य की 4 विविध पेयजल योजनाएं और 2 पेयजल योजनाएं, राजाजी नेशनल पार्क क्षेत्र से जुड़ी 2 मोटरमार्ग योजनाएं तथा रामनगर वन प्रभाग से संबंधित एक ऑप्टिकल फाइबर प्रस्ताव शामिल है। इसके अलावा संरक्षित क्षेत्रों की 10 किलोमीटर परिधि में उपखनिज चुगान से जुड़े 22 प्रस्तावों को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड के विचारार्थ संदर्भित किए जाने का निर्णय लिया गया।

You Might Also Like

ShaktipeethvsSiddhapeeth : शक्तिपीठ और सिद्धपीठ : जानिए आस्था का असली रहस्य!

ReethaSoapNuts : जब नहीं था साबुन कैसे नहाते थे लोग ?

AllahabadHighCourt : पिता का पता लगाने के लिए DNA जांच जरूरी

Mandatorygroomtest : शादी से पहले लड़कों का मेडिकल टेस्ट जरूरी !

COVIDCicadaVariant : सावधान! आ गया नया वेरिएंट ‘सिकाडा’, जानिए लक्षण

TAGGED: #HumanWildlifeConflict, #khojinaradbreakingnews, #pushkarsinghdhami, #UttarakhandGovernment, #WildlifeCrime, #WildlifeProtection, CyberCrimeArrest, dehradun, DrugMafiaArrest, FakeMedicineRaid, ForestCrimeControl, khojinarad, LawAndOrderUttarakhand, STFAchievements, STFSuccessStories, STFUttarakhand2025, uttarakhand, UttarakhandNews2025, uttarakhandpolice

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin January 7, 2026 January 7, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article AIIMSNewRules AIIMSNewRules : AIIMS ने बदल दिए इलाज के नियम
Next Article RuralDevelopment RuralDevelopment : गाँवों को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाएगा वीबी-जी राम जी : धामी

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

ShaktipeethvsSiddhapeeth
ShaktipeethvsSiddhapeeth : शक्तिपीठ और सिद्धपीठ : जानिए आस्था का असली रहस्य!
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ March 28, 2026
ReethaSoapNuts
ReethaSoapNuts : जब नहीं था साबुन कैसे नहाते थे लोग ?
लफ्फाज़ी March 28, 2026
AllahabadHighCourt
AllahabadHighCourt : पिता का पता लगाने के लिए DNA जांच जरूरी
राष्ट्रीय March 28, 2026
Mandatorygroomtest
Mandatorygroomtest : शादी से पहले लड़कों का मेडिकल टेस्ट जरूरी !
तत्काल प्रभाव March 28, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?