By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: Uttarakhand Political News : जातिवादी आग से खेल रहे हैं हरदा – भाजपा
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > Uttarakhand Political News : जातिवादी आग से खेल रहे हैं हरदा – भाजपा
उत्तराखण्ड

Uttarakhand Political News : जातिवादी आग से खेल रहे हैं हरदा – भाजपा

कांग्रेस की तुष्टिकरण और जातिवादी राजनीति खतरनाक.

admin
Last updated: 2025/10/27 at 5:25 AM
admin
Share
4 Min Read
Uttarakhand Political News
Uttarakhand Political News जातिवादी आग से खेल रहे हैं हरदा - भाजपा
SHARE
Highlights
  • आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी देश को बांटने और समाज को तोड़ने की राजनीति आगे बढ़ रही.
  • राज्य में भी उनकी यही कोशिश है, जिसके क्रम में पहले उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में तुष्टिकरण नीति अपनाई.
  • लोकसभा चुनाव में सनातन की प्रतिष्ठा पर झूठ फैलाकर राज्य की छवि खराब की.

Uttarakhand Political News : जातिवादी आग से खेल रहे हैं हरदा   :-  उत्तराखण्ड भाजपा ने पूर्व सीएम हरीश रावत पर जातिवादी राजनीति का आरोप लगाया है।प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने चेताया कि कांग्रेस नेता लगातार शिकस्त की बाजी पलटने के लिए देवभूमि का माहौल दांव पर लगा रहे हैं। पहले तुष्टिकरण, फिर पहाड़ मैदान और अब जातिवादी राजनीति का बीज रोपने की उनकी कोशिश बेहद खतरनाक है। उनका तिवारी, बहुगुणा के दौर में यह प्रेम प्रदेशवासियों ने देखा है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

उन्होंने लगातार मीडिया में हरदा के ब्राह्मण समाज को लेकर सामने आ रहे बयानों को बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और गैरजिम्मेदाराना बताया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम हरदा जातिवादी आग से खेलने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें कांग्रेस ही झुलस सकती है। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि विधायक, सासंद, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और जनता ने उन्हें ऐसी बड़ी से बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा है, ऐसे में हार को स्वीकारने के बजाय वे समाज तोड़ने और माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज हरीश रावत ब्राह्मण समाज के कांग्रेस पार्टी से दूर होने का रोना रो रहे हैं। ये सब झूठी सहानुभूति जताकर लोगों की आंखों में उनके द्वारा धूल झोंकने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम तिवारी और विजय बहुगुणा के साथ उन्होंने कैसा बर्ताव किया जगजाहिर है, लिहाजा ब्राह्मण समाज से झूठी सहानुभूति की उनकी ये साजिश किसी भी कीमत पर सफल नहीं होगी। क्योंकि मुख्यमंत्री एन डी तिवारी और विजय बहुगुणा का दौर भी जनता को अच्छी तरह याद है कि किस तरह हरदा ने उनकी सरकार को लगातार अस्थिर करने का काम किया। यही हरीश रावत जब पंजाब के प्रभारी बनते हैं तो वहां दलित और राजस्थान जाते हैं तो वहां राजपूत मुख्यमंत्री की बात करते हैं। सच तो यह है कि लगातार असफलता से निराश होकर फिर से वे जातिवादी कार्ड खेलकर देवभूमि का माहौल खराब करना चाहते हैं।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- केला खाने के अचूक फायदे

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी देश को बांटने और समाज को तोड़ने की राजनीति आगे बढ़ रही है। राज्य में भी उनकी यही कोशिश है, जिसके क्रम में पहले उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में तुष्टिकरण नीति अपनाई, लेकिन हार गए। लोकसभा चुनाव में सनातन की प्रतिष्ठा पर झूठ फैलाकर राज्य की छवि खराब की, लेकिन पराजित हुए। निकाय चुनावों से पूर्व पहाड़ मैदान में बांटा, लेकिन जनता ने उन्हें किनारा कर दिया। प्रदेश में नफरत का वातावरण बनाकर अपनी राजनैतिक रोटियां सेकने की उनकी आखिरी कोशिश जातिवादी कार्ड भी फ्लॉप हो गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि आज, कांग्रेस पार्टी की पुरानी नीति पर चलते हुए हरीश रावत देवभूमि में जातिवादी राजनीति से सत्ता हथियाना चाहते हैं। उनके द्वारा राज्य को जातियों में बांटने की इस साजिश को भाजपा किसी कीमत भी पर सफल नहीं होने देगी। प्रदेश की जनता बहुत समझदार और जागरूक है, उसने कभी भी जाति आधारित राजनीति को स्वीकार नहीं किया है। लिहाजा राज्य की शांति को भंग करने वाली हरदा की ये कोशिश कांग्रेस पार्टी के अस्तित्व पर ही अंतिम कील साबित होगी।

You Might Also Like

PhoneNumberTracking : नंबर डालते ही मिल जाएगी LIVE लोकेशन ?

BadrinathMandir : बद्रीनाथ मंदिर में लगाते हैं ‘कॉकरोच’ को भोग !

SunnyDeolNewAvatar : नई फिल्म में सनी देओल का नया अवतार!

Riceweightloss : फ्रिज में रखे चावल खाने से घटता है वजन !

BhagyaankPower : 30 की उम्र के बाद पावर बदल देती है लाइफ

TAGGED: #inc uttarakhand, #narendra modi, #shahrukh khan, Air India flight, Bharat Drone, Bihar Election, Bihar politics, Bollywood News, Bramhaputra Floods, CAA update, Celebrity birthdays, Celebrity marriage India, Chandrayaan 4, Covid update India, Cricket live score, Crypto trends, dehradun, Delhi AQI, Diwali 2025, Education Policy, Education scholarship India, Farmers Protest, FIFA U-17, Gadgets 2025, Gold Price India, harish rawat, ICC World Cup, Inflation India, iPhone 17 launch, IPL Auction, JEE Results, Kabaddi League, khoji narad breaking news, khojinarad, Mental health tips, NEET Counselling, Nitin Gadkari news, NRC news, Oil price hike, OpenAI GPT, PM Modi speech, Pollution mask, pushkar singh dhami, Railway ticket rules, Ram Mandir Ayodhya, Realme GT Neo, Sensex fall, Startup India, Stock Market live, Supreme Court verdict, T20 World Cup, Tax Returns, Tech jobs, Trending memes India, Ukraine war, uttarakhand, Weather Delhi

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 27, 2025 October 27, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Uttarakhand Tourism Uttarakhand Tourism : पर्यटकों की बहार – आंकड़ा 23 करोड़ पार
Next Article BJP MLA Controversy BJP MLA Controversy : BJP विधायक ने सवाल खड़े किए

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

PhoneNumberTracking
PhoneNumberTracking : नंबर डालते ही मिल जाएगी LIVE लोकेशन ?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ April 20, 2026
BadrinathMandir
BadrinathMandir : बद्रीनाथ मंदिर में लगाते हैं ‘कॉकरोच’ को भोग !
उत्तराखण्ड April 20, 2026
SunnyDeolNewAvatar
SunnyDeolNewAvatar : नई फिल्म में सनी देओल का नया अवतार!
दिल्ली April 20, 2026
Riceweightloss
Riceweightloss : फ्रिज में रखे चावल खाने से घटता है वजन !
लफ्फाज़ी April 20, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?