By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: Uttarakhand News : देहरादून के बाज़ारों में जबरदस्त रौनक
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > Uttarakhand News : देहरादून के बाज़ारों में जबरदस्त रौनक
उत्तरकाशी

Uttarakhand News : देहरादून के बाज़ारों में जबरदस्त रौनक

चार पहिया वाहन बाजार में भी 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी इस सीजन में देखने को मिली.

admin
Last updated: 2025/10/20 at 7:07 AM
admin
Share
4 Min Read
Uttarakhand News
Uttarakhand News देहरादून के बाज़ारों में जबरदस्त रौनक
SHARE
Highlights
  • सराफा बाजार त्योहारी सीजन में अच्छा रहा.
  • एसजीएसटी से प्राप्त राजस्व में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी.
  • ऑटोमोबाइल सेक्टर सरपट दौड़ पड़ा। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन (फाडा) के उत्तराखंड चैप्टर के अध्यक्ष हरीश सुरी ने बताया.

Uttarakhand News : देहरादून के बाज़ारों में जबरदस्त रौनक :-  ये अलग बात है कि उत्तराखंड ( Uttarakhand ) ने बीते दिनों आपदा का दर्द झेला है लेकिन कहते हैं न कि हर गम को भूलकर ज़िंदगी की गाडी आगे बढ़ानी पड़ती है ऐसे में देहरादून से उत्तरकाशी तक आपदा से उभरी देवभूमि में त्योहारी सीजन में बाजार की चमक देखते ही बनती है । सर्राफा बाजार में इस धनतेरस पर अच्छी खासी रौनक देखने को मिली है तो वही आज दीपावली पर भी बाज़ार में रौनक शानदार है। हालांकि, त्योहार सीजन से पहले सोना-चांदी के दामों में भारी बढ़ोतरी के चलते खरीदारी को लेकर कुछ संशय की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन लोगों ने जिस तरह खुलकर आभूषणों के प्रति अपना रुझान दिखाया, उसने सर्राफा व्यवसाय के लिए इन त्योहारों में अच्छे संकेत दिए हैं।

Contents
सराफा बाजार त्योहारी सीजन में अच्छा रहाएसजीएसटी से प्राप्त राजस्व में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी

बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- भिंडी का पानी पीने के फायदे

उधर, चार पहिया वाहन बाजार में भी 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी इस सीजन में देखने को मिली। बाजार की चमक का असर उत्तराखंड ( Uttarakhand )  के राजस्व पर भी देखने को मिलेगा। उत्तराखंड में मानसून ने विदाई से पहले कई जगह जख्म दिए। धराली, थराली और फिर देहरादून में बड़ी आपदा आई। आपदा के इस दर्द के बीच त्योहारों का स्वागत भी करना था। शुरूआत जीएसटी सुधारों से हुई तो बाजार में तमाम क्षेत्रों को मानो पंख लग गए।

ऑटोमोबाइल सेक्टर सरपट दौड़ पड़ा। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन (फाडा) के उत्तराखंड चैप्टर के अध्यक्ष हरीश सुरी ने बताया कि यह सीजन पिछले साल की तुलना में बेहद सुखद रहा। खरीदारी में अच्छी खासी बढ़ोतरी हुई। इलेक्टि्रक वाहनों की खरीद में बढ़त रही तो सीएनजी का कवरेज शहर और आसपास में बढ़ने से सीएनजी वाहन भी खूब बिके।

सराफा बाजार त्योहारी सीजन में अच्छा रहा

सराफा मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन ने बताया कि कुल मिलाकर सराफा बाजार त्योहारी सीजन में अच्छा रहा। चांदी और सोने के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। शुरूआत में लगा था कि बाजार हल्का रहेगा मगर लोगों ने इस बार परंपरा के साथ-साथ निवेश मानकर सोना चांदी खरीदा। हर साल देखने में आता था कि चांदी को परंपरा के तौर पर या फिर कुछ जरूरतों के तौर पर ही खरीदा जाता था मगर इस बार लोग इसके दामों में और बढ़ोतरी की उम्मीद लगाए थे। ऐसे में इसे लोगों ने इस बार निवेश मानकर खरीदा है।

बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे

एसजीएसटी से प्राप्त राजस्व में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी

पिछले वर्ष की तुलना में उत्तराखंड ( Uttarakhand )  ने एसजीएसटी से प्राप्त होने वाले 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में अगस्त माह तक जीएसटी 3779 करोड़ का राजस्व मिला था। जबकि 2025-26 में अगस्त माह तक 4145 करोड़ राजस्व प्राप्त हुआ है। राज्य स्तर पर जीएसटी में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जीएसटी संशोधन दरों के बाद कारोबार में उछाल आया है, जिससे सरकार को उम्मीद है कि अक्तूबर माह में जीएसटी से राजस्व में बढ़ोतरी होगी।

You Might Also Like

OperationSmileChamoli : चमोली में “ऑपरेशन स्माइल” फिर हुआ तेज

UttarakhandNews : 11 देशों के प्रतिनिधियों ने बाणगंगा में किया अध्ययन

NayarValleyFestival : नयार वैली फेस्टिवल का शुभारंभ

UttarakhandNews ; कार्यालयों की सुरक्षा के लिए एसओपी बनाने के निर्देश

PowerfulUttarakhand :उत्तराखण्ड में ITBP की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण – सीएम

TAGGED: Christmas shopping Dehradun, city lights Dehradun, colorful market scenes, daily market rush, dehradun, Dehradun bazaar, Dehradun business boost, Dehradun crowd, Dehradun culture, Dehradun festival shopping, Dehradun lifestyle, Dehradun market rush, Dehradun markets, Dehradun night shopping, Dehradun shopping, Dehradun street food, Dehradun tourism, Diwali Shopping, fashion market Dehradun, festive lights Dehradun, festive mood Dehradun, festive season Dehradun, handmade products Dehradun, happy diwali 2025, holiday season crowd, khoji narad, khoji narad breaking news, local crafts market, local economy Dehradun, local handicrafts, local sweets Dehradun, local vendors, mall offers Dehradun, market celebration, Pacific Mall Dehradun, Paltan Bazaar, Paltan Bazaar shopping, Rajpur Road, shopping delight, shopping destination Dehradun, shopping offers Dehradun, shopping trends Dehradun, Tibetan Market, tourists in Dehradun, tourists shopping, traditional market Dehradun, traditional wear, uttarakhand, uttarakhand aapda news, Uttarakhand shopping, uttarakhand tourism, uttarkashi aapda news, vibrant Dehradun, weekend crowd Dehradun

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 20, 2025 October 20, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Bhopal News Bhopal News : मम्मी-पापा ने कर ली दूसरी शादी 
Next Article Diwali Puja Blessings Diwali Puja Blessings : दीपावली पूजन में चढ़ाएं ये सामान – होगी खुशहाली

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

RanaBaaliFirstLook
RanaBaaliFirstLook : विजय देवरकोंडा की पहली फिल्म Ranabaali से फर्स्ट लुक आउट, यूजर्स को खटकी ये बात
मुंबई February 28, 2026
NandaDeviRajJaat
NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन
उत्तराखण्ड February 28, 2026
PurnagiriMela
PurnagiriMela : मां पूर्णागिरि मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
खोजी नारद कहिंन February 28, 2026
UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics : धामी सरकार के फैसले को हरदा ने आड़े हाथों लिया
Uncategorized February 28, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?