By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: उत्तराखंड भारत के योग, चेतना और विरासत का केंद्र – राष्ट्रपति
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखंड भारत के योग, चेतना और विरासत का केंद्र – राष्ट्रपति
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड भारत के योग, चेतना और विरासत का केंद्र – राष्ट्रपति

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ करते हुए योग को भारत की चेतना और विरासत का केंद्र कहा तथा इसे भारत की सॉफ्ट पावर का भी सशक्त उदाहरण बताया.

admin
Last updated: 2025/06/21 at 7:34 AM
admin
Share
3 Min Read
उत्तराखंड भारत के योग चेतना
उत्तराखंड भारत के योग चेतना
SHARE
Highlights
  • राज्यपाल ने कहा कि योग भारत की प्राचीनतम सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा का हिस्सा है जिसने संपूर्ण विश्व को जोड़ने का कार्य किया.
  • ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’’ की वैश्विक अभिव्यक्ति है जो हमें याद दिलाता है कि हमारा व्यक्तिगत स्वास्थ्य, हमारी प्रकृति, हमारा पर्यावरण और हमारी सामाजिक संरचना - सभी परस्पर गहराई से गूंथे हुए हैं.
  • राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड जैसी आध्यात्मिक और प्राकृतिक भूमि पर योग का अभ्यास विशेष महत्व रखता है.

उत्तराखंड भारत के योग, चेतना और विरासत का केंद्र :  महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ करते हुए योग को भारत की चेतना और विरासत का केंद्र कहा तथा इसे भारत की सॉफ्ट पावर का भी सशक्त उदाहरण बताया।महामहिम राष्ट्रपति ने कहा कि योग एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति से, एक समुदाय को दूसरे समुदाय से तथा एक देश को दूसरे देश से जोड़ने का काम करता है। दुनिया भर के लोग इससे लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब व्यक्ति स्वस्थ रहता है; तो परिवार स्वस्थ रहता है। और जब परिवार स्वस्थ रहता है; तो देश स्वस्थ रहता है।

यह भी पढ़ें :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे

उन्होंने सभी को योग को जीवन जीने का माध्यम बनाने की प्रेरणा दी तथा सभी संस्थाओं से अपील की कि योग को जनसुलभ बनाया जाए।योग भारत की प्राचीनतम सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा का हिस्सा है; जिसने संपूर्ण विश्व को जोड़ने का कार्य किया है।  राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) ने 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। राज्यपाल ने कहा कि योग भारत की प्राचीनतम सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा का हिस्सा है जिसने संपूर्ण विश्व को जोड़ने का कार्य किया है। प्रसन्नता की बात है कि आज यह दिवस न केवल भारत के लिए अपितु संपूर्ण विश्व के लिए स्वास्थ्य, शांति और समरसता का प्रतीक बन चुका है।

भारत के योग चेतना

राज्यपाल ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने की प्रक्रिया है। यह आत्मानुशासन, संयम, और मानसिक शांति का मार्ग है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग एक वैश्विक अभियान बन चुका है, और यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि दुनिया भारत की इस विरासत को स्वीकार करके और अपनाकर लाभान्वित हो रही है।

यह भी पढ़ें :- पीरियड्स के दौरान इन बातों का रखे ध्यान

उन्होंने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग।” भारत की सनातन सोच ‘‘वसुधैव कुटुम्बकम्’’ की वैश्विक अभिव्यक्ति है जो हमें याद दिलाता है कि हमारा व्यक्तिगत स्वास्थ्य, हमारी प्रकृति, हमारा पर्यावरण और हमारी सामाजिक संरचना – सभी परस्पर गहराई से गूंथे हुए हैं। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड जैसी आध्यात्मिक और प्राकृतिक भूमि पर योग का अभ्यास विशेष महत्व रखता है। उन्होंने इस अवसर पर युवाओं से आह्वान किया कि वे योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान दें। इस अवसर पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा से उत्तराखंड द्वारा तैयार की गई भारत की पहली योग नीति- 2025 की विशेषताएं और लक्ष्य बताए।

You Might Also Like

SavinBansal : ऑनलाइन गेमिंग का नशा खतरनाक – डीएम

UttarakhandNews : उत्तराखंड में 2.54 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

UttarayaniKauthik : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव ने लोक संस्कृति को एक सूत्र में पिरोया

MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग – डॉ. आर. राजेश कुमार

VillageDevelopment : सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प : धामी

TAGGED: #AncientIndia, #AyurvedaIndia, #CulturalIndia, #CulturalLegacy, #CulturalRoots, #Devbhoomi, #DivineUttarakhand, #GangaOrigin, #HeritageIndia, #HimalayaDarshan, #HimalayanWisdom, #HolyHimalayas, #IndiaLegacy, #IndianHeritage, #IndianTraditions, #IndiaPride, #IndiaSpiritualHub, #LandOfGods, #LandOfSpirituality, #LandOfYoga, #MeditationInIndia, #MindBodySoul, #narendra modi, #PeacefulIndia, #PilgrimageDestination, #PresidentOfIndia, #PresidentOnUttarakhand, #PresidentSpeech, #RashtrapatiBhavan, #RishikeshYoga, #SanskritiIndia, #SpiritualAwakening, #SpiritualCapital, #SpiritualIndia, #SpiritualJourney, #Subodh Uniyal, #TempleState, #YogaCapital, #YogaDaily, #YogaHeritage, #YogaInUttarakhand, #YogaLifestyle, #YogaRetreat, #YogaWorld, #YogicTradition, dehradun, Droupadi Murmu, IncredibleIndia, IndianCulture, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar singh dhami, uttarakhand, UttarakhandCulture, uttarakhandnews, UttarakhandTourism, UttarakhandUpdates

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin June 21, 2025 June 21, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article झीलों का पानी प्रदूषित नैनीझील सहित चार झीलों का पानी प्रदूषित
Next Article अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भराडीसैंण में भव्य अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

PanchayatZameenKabjaMukt
PanchayatZameenKabjaMukt : पंचायत जमीनों को कब्ज़ों से मुक्त कराएँगे महाराज
Uncategorized February 9, 2026
RashiFayda
RashiFayda : ब्रह्मांड में हो रही हलचल से इन राशियों को फायदा
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 9, 2026
AuliNationalWinterGames
AuliNationalWinterGames : औली में 12 से 16 फरवरी तक होंगे नेशनल विंटर गेम्स
Uncategorized February 9, 2026
SavinBansal
SavinBansal : ऑनलाइन गेमिंग का नशा खतरनाक – डीएम
उत्तराखण्ड February 9, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?