By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: TrafficControlRoom : ANPR कैमरों से ग्रीन सेस वसूल रहा उत्तराखण्ड
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > TrafficControlRoom : ANPR कैमरों से ग्रीन सेस वसूल रहा उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड

TrafficControlRoom : ANPR कैमरों से ग्रीन सेस वसूल रहा उत्तराखण्ड

इलेक्ट्रॉनिक इंफोर्समेंट एवं वाहन स्क्रैपिंग नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्य में दुर्घटनाओं में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा.

admin
Last updated: 2026/02/21 at 10:58 AM
admin
Share
3 Min Read
TrafficControlRoom
TrafficControlRoom : ANPR कैमरों से ग्रीन सेस वसूल रहा उत्तराखण्ड
SHARE
Highlights
  • केन्द्र सरकार द्वारा प्राप्त यह प्रोत्साहन राशि राज्य में स्मार्ट एवं सुरक्षित परिवहन व्यवस्था विकसित करने में सहायक सिद्ध होगी.
  • सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत राज्य में हाई-रिस्क, हाई-डेंसिटी एवं क्रिटिकल जंक्शनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंफोर्समेंट सिस्टम लागू किए गए.
  • वित्तीय वर्ष 2025-26 में दिसम्बर 2025 तक 20 स्थानों पर ANPR कैमरे स्थापित कर दिए गए हैं.

TrafficControlRoom : ANPR कैमरों से ग्रीन सेस वसूल रहा उत्तराखण्ड :-  उत्तराखण्ड में परिवहन क्षेत्र में किए जा रहे व्यापक सुधारों को केन्द्र सरकार ने सराहते हुए पूंजीगत निवेश योजना (SASCI) 2025-26 के अंतर्गत राज्य के लिए ₹105.11 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की है। साथ ही अप्रैल से पूर्व लागू किए गए सुधारों के लिए ₹20 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि भी स्वीकृत की गई है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- भिंडी का पानी पीने के फायदे
यह उपलब्धि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में परिवहन क्षेत्र में लागू की जा रही तकनीक आधारित सुधारात्मक नीतियों का परिणाम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि उत्तराखण्ड में परिवहन क्षेत्र में तकनीक आधारित सुधारों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के साथ-साथ पारदर्शिता भी सुनिश्चित हो रही है।

इलेक्ट्रॉनिक इंफोर्समेंट एवं वाहन स्क्रैपिंग नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्य में दुर्घटनाओं में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। केन्द्र सरकार द्वारा प्राप्त यह प्रोत्साहन राशि राज्य में स्मार्ट एवं सुरक्षित परिवहन व्यवस्था विकसित करने में सहायक सिद्ध होगी।

सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत राज्य में हाई-रिस्क, हाई-डेंसिटी एवं क्रिटिकल जंक्शनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंफोर्समेंट सिस्टम लागू किए गए हैं। इसके अंतर्गत दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में ANPR (ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) कैमरे लगाए गए हैं तथा उन्हें ट्रैफिक कंट्रोल रूम एवं ई-चालान प्रणाली से इंटीग्रेट किया गया है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- केला खाने के अचूक फायदे
वित्तीय वर्ष 2025-26 में दिसम्बर 2025 तक 20 स्थानों पर ANPR कैमरे स्थापित कर दिए गए हैं, जबकि राज्य में अब तक कुल 37 लोकेशनों पर कैमरे लगाए जा चुके हैं। इन कैमरों के माध्यम से ट्रिपल राइडिंग, ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट जैसे मामलों में प्रतिदिन 5 हजार से अधिक चालान किए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बन गया है जहां ANPR कैमरों के माध्यम से ग्रीन सेस की वसूली की जा रही है। इस प्रणाली के तहत वाहनों को रोके बिना ही Fastag वॉलेट से ग्रीन सेस स्वतः कटकर संबंधित खाते में जमा हो जाता है।

राज्य में अब तक 564 सरकारी एवं 5861 निजी वाहनों को स्क्रैप किया जा चुका है। इसके लिए कुल 6425 वाहनों के विरुद्ध ₹9.58 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई है।राज्य में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों की स्थापना को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

इस दिशा में दो ATS को Preliminary Registration Certificate जारी किए जाने पर ₹2.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई है।इन सुधारात्मक योजनाओं का क्रियान्वयन सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर परिवहन सचिव बृजेश कुमार संत के निर्देशन में किया गया है, जिससे उत्तराखण्ड परिवहन क्षेत्र में नवाचार आधारित सुधार लागू करने वाले अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है।

You Might Also Like

DigitalArrest : साइबर ठगों ने महिला को डिजिटल अरेस्ट कर लूटे करोड़ों

KumbhMela2027 : हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर दस हजार यात्रियों की क्षमता होगी – सोनिका

AIImpactSummit2026 : ये हैं सबसे महंगी AI चिप्स

UttarakhandNews : गैस पाइपलाइन और सीएनजी स्टेशन बनाने की तैयारी तेज

DragonFruitUttarakhand : उत्तराखण्ड को “फल पट्टी” के रूप में विकसित

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, #OverSpeeding, AccidentProneZones, AutomatedTestingStations, BrijeshKumarSant, CriticalJunctions, EChallanSystem, FastagWallet, HighDensityAreas, HighRiskJunctions, khojinarad, NoHelmet, RoadSafetyUttarakhand, SmartTransportUttarakhand, TrafficControlRoom, TripleRiding

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin February 21, 2026 February 21, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article MaChandikaTemple MaChandikaTemple : सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक है मां चंडिका मंदिर – मुख्यमंत्री
Next Article DragonFruitUttarakhand DragonFruitUttarakhand : उत्तराखण्ड को “फल पट्टी” के रूप में विकसित

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DigitalArrest
DigitalArrest : साइबर ठगों ने महिला को डिजिटल अरेस्ट कर लूटे करोड़ों
उत्तराखण्ड February 21, 2026
KumbhMela2027
KumbhMela2027 : हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर दस हजार यात्रियों की क्षमता होगी – सोनिका
उत्तराखण्ड February 21, 2026
AIImpactSummit2026
AIImpactSummit2026 : ये हैं सबसे महंगी AI चिप्स
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 21, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : गैस पाइपलाइन और सीएनजी स्टेशन बनाने की तैयारी तेज
देहरादून February 21, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?