By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: उत्तराखंड को रेल बजट में मिला ₹4,641 करोड़
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > उत्तराखंड को रेल बजट में मिला ₹4,641 करोड़
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड को रेल बजट में मिला ₹4,641 करोड़

11 रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशन के रूप में किया जा रहा विकसित.

admin
Last updated: 2025/12/02 at 12:06 PM
admin
Share
3 Min Read
रेल बजट
रेल बजट
SHARE
Highlights
  • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का 49 प्रतिशत कार्य पूरा.
  • देवबंद - रूड़की रेल लाइन का 96 प्रतिशत कार्य पूरा.
  • 1,053 करोड़ से बन रही 27.5 किलोमीटर की परियोजना.
  • किच्छा - खटीमा रेल लाइन बनेगी ₹ 228 करोड़ की लागत से.

उत्तराखंड को रेल बजट में मिला ₹4,641 करोड़ :  केंद्रीय रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री व इलेक्ट्रोनिक्स और सूचना प्रौ़द्यौगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों के पत्रकारों को रेलवे बजट के संदर्भ में संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार रेलवे को दो लाख 52 हजार का बजट में आवंटन किया गया है। इस आवंटन के लिए वैष्णव ने केंद्रीय वित्त मंत्री का भी आभार जताया है।उन्होंने कहा कि बजट आवंटन का लाभ उत्तराखंड को भी मिलेगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड को 2025-26 के बजट में विभिन्न रेल परियोजनाओं के लिए बजट में 4 हजार 641 करोड़ का आवंटन हुआ है। इस बजट से उत्तराखंड में रेल नेटवर्क को सुदृढ़ किया जाएगा ।

वैष्णव ने चार धाम के लिए केंद्र सरकार की अति महत्वकांक्षी ऋषिकेश -कर्णप्रयाग रेल परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि इस 125 किलोमीटर की परियोजना का 49 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है जिसकी कुल लागत ₹ 24 हज़ार 659 करोड़ है । उन्होंने कहा की ये परियोजना सरकार की अति महत्वकांशी परियोजना है। पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रदेश में देवबंद – रूड़की रेल लाइन का 96 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है जिसकी कुल लागत ₹ 1,053 करोड़ है और ये रेल लाइन 27.5 किलोमीटर की है। साथ की जानकारी दी गई कि 63 किलोमीटर की किच्छा – खटीमा रेल लाइन परियोजना ₹ 228 करोड़ की लागत से बनेगी।

उत्तराखंड मे चल रहे रेल प्रोजेक्ट्स

उत्तराखंड में 2014 से 2025 तक 69 किमी के नए रेल ट्रैक बिछे हैं। साथ ही इसी अवधि में 303 किमी की रेल लाइनों को इलेक्ट्रीफाइड किया गया है। 2009-14 के बीच ये आंकड़ा 0 का था। आज प्रदेश की हर रेलवे लाइन बिजलीयुक्त है। फिलहाल राज्य में 216 किमी की 03 रेल परियोजनाओं (रेलवे ट्रैक) का काम चल रहा है , जिसकी लागत ₹25,941 करोड़ है। साथ ही देहरादून, हरिद्वार जंक्शन, हर्रावाला, काशीपुर जंक्शन, काठगोदाम, किच्छा, कोटद्वार, लाल कुअंा जंक्शन, रामनगर, रुड़की और टनकपुर सहित 11 स्टेशनों को 147 करोड़ की लागत से अमृत स्टेशनों के रूप में विकसित किया जा रहा है।

रेलवे में सुरक्षा के दृष्टिगत कवच प्रणाली के बारे में वर्चुअल प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रदेश में 49 रूट किलोमीटर के लिए कवच प्रणाली की संस्तुति है। इसके अलावा 2014 से अबतक प्रदेश में 100 रेल फ्लाईओवर और अंडर ब्रिज का निर्माण किया जा चुका है। यात्रियों के लिए स्टेशनों पर छह लिफ्ट्स , 14 एस्केलेटर्स का निर्माण किया गया है और 31 स्टेशनों पर वाईफाई की सुविधा यात्रियों के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा राज्य में दो वंदे भारत ट्रेने सफलतापूर्वक सेवाएं दे रहीं हैं।

You Might Also Like

UttarakhandAssembly2026 : भराड़ीसैंण में 9 से 13 मार्च तक बजट सत्र

UttarakhandPolitics : कांग्रेस में आने लिए उतावले हैं भाजपा नेता – हरदा

UttarakhandNews : मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना प्राथमिकता- डॉ. आर. राजेश कुमार

CAMPAUttarakhand : CAMPA परियोजना समिति की 12वीं बैठक में बड़े फैसले

DMSavinBansal : अतिक्रमण की शिकायत पर डीएम सख्त, रिपोर्ट तलब

TAGGED: #BudgetAllocation, #DevelopmentProjects, #EconomicBoost, #EconomicDevelopment, #GovernmentFunding, #InfrastructureGrowth, #narendra modi, #PublicTransport, #RailBudget2025, #RailwayDevelopment, #RailwayExpansion, #RailwayInfrastructure, #RailwayInvestment, #RailwayNetwork, #RailwayProjects, #RegionalConnectivity, #TransportBudget, #TransportInfrastructure, #UttarakhandRailBudget2025, 641 करोड़, dehradun, indianrailways, khoji narad, khoji narad breaking news, Minister Ashwini Vaishnav, pushkar singh dhami, uttarakhand, UttarakhandDevelopment

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 2, 2025 February 4, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article UCC पर SSP UCC पर SSP अजय सिंह ने लगाई क्लास 
Next Article धामी सरकार खिलाएगी खेल वन उत्तराखंड सरकार खिलाएगी खेल वन

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HolikaDahan
HolikaDahan : आस्था की आग, साहस की राह: सरस गाँव में होली का अनोखा उत्सव
उत्तर प्रदेश March 3, 2026
HappyHoli2026
HappyHoli2026 : सत्य और भक्ति की जीत का उत्सव: जानिए होली के पीछे की पौराणिक कहानियाँ
राष्ट्रीय March 3, 2026
UttarakhandAssembly2026
UttarakhandAssembly2026 : भराड़ीसैंण में 9 से 13 मार्च तक बजट सत्र
उत्तराखण्ड March 3, 2026
Hongkongescalator
Hongkongescalator : सड़क खुद चलती है इंजीनियरिंग करिश्मे की कहानी
Uncategorized March 3, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?