By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: भ्रष्टाचार की टीआरपी में उत्तराखंड के विभाग!
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > भ्रष्टाचार की टीआरपी में उत्तराखंड के विभाग!
उत्तराखण्ड

भ्रष्टाचार की टीआरपी में उत्तराखंड के विभाग!

"उत्तराखंड सरकारी विभागों में घोटाले की बड़ी खबर!"

admin
Last updated: 2024/12/18 at 7:46 AM
admin
Share
4 Min Read
भ्रष्टाचार
भ्रष्टाचार
SHARE
Highlights
  • "भ्रष्टाचार की टीआरपी में उत्तराखंड आगे!"
  • "क्या उत्तराखंड में साजिशें बढ़ रही हैं?"
  • "उत्तराखंड में भ्रष्टाचार का बढ़ता संकट!"

भ्रष्टाचार की टीआरपी में उत्तराखंड के विभाग! : उत्तराखंड सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए जारी की गई विजिलेंस हेल्पलाइन नंबर 1064 पर आई शिकायतों ने चौकाने वाले तथ्य उजागर किए हैं. अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार की शिकायतें पुलिस विभाग के खिलाफ आई हैं. इसके बाद राजस्व विभाग और ग्राम विकास विभाग क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं.विजिलेंस हेल्पलाइन को 2022 में शुरू किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य जनता को एक आसान मंच उपलब्ध कराना था, जहां वे भ्रष्टाचार की शिकायत कर सकें. इस हेल्पलाइन के जरिए लोगों ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के भ्रष्टाचार की जानकारी दी।

Contents
पुलिस विभाग के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायतें‘थानों में लोगों को भ्रष्टाचार का करना पड़ता है सामना’

पुलिस विभाग के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायतें

विजिलेंस के आंकड़ों के मुताबिक, हेल्पलाइन पर अप्रैल 2022 से अब तक कुल 7800 शिकायतें दर्ज की गईं. इनमें से 4063 शिकायतें जांच के दायरे में लाई गई हैं. पुलिस विभाग के खिलाफ सबसे अधिक 909 शिकायतें दर्ज की गई हैं. इसके बाद राजस्व विभाग की 791 और ग्राम विकास विभाग की 516 शिकायतें सामने आई हैं. पेयजल विभाग की 310 शिकायतें, लोक निर्माण विभाग की 244 शिकायतें, शहरी विकास विभागत की 179 शिकायतें, समाज कल्याण विभाग की 141 शिकायतें, जिला प्रशासन की 140 शिकायतें, विद्युत विभाग की 109 शिकायतें, दरगाह वक्फ बोर्ड की 103 शिकायतें, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की 68 शिकायतें दर्ज की गई।

इसके अलावा पंचायत राज, परिवहन, एमडीए, शिक्षा, खाद्य आपूर्ति और उद्यान विभागों में भी भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आई हैं. शिकायतें दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई की रफ्तार अपेक्षा के अनुसार नहीं है. हेल्पलाइन पर मिली शिकायतों पर 4063 मामले जांच में शामिल किए गए हैं, लेकिन अभी भी कई मामलों में ठोस कार्रवाई का इंतजार है. समाजसेवी संगठनों ने राज्य सरकार से इन शिकायतों की त्वरित जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

‘थानों में लोगों को भ्रष्टाचार का करना पड़ता है सामना’

जानकारों का कहना है कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायतें बढ़ने का मुख्य कारण विभाग से आम जनता का प्रत्यक्ष जुड़ाव है. थानों में शिकायत दर्ज कराने से लेकर जांच प्रक्रिया के दौरान कई बार आम लोगों को भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ता है. इसी कारण यह विभाग सबसे ज्यादा विवादों में है. विजिलेंस निदेशक बी. मुकुंदन ने कहा कि हेल्पलाइन पर दर्ज की गई शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है. पुलिस विभाग के खिलाफ आई शिकायतों की गहन पड़ताल की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा, “शिकायतों पर कार्रवाई जारी है. कुछ मामले शासन स्तर पर लंबित हैं, लेकिन किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार की समस्या पर अब जनता की उम्मीदें इस हेल्पलाइन पर टिकी हुई हैं. आम लोगों का मानना है कि यह कदम सराहनीय है, लेकिन शिकायतों का निपटारा जल्द से जल्द होना चाहिए ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की मंशा साफ दिखाई दे. भ्रष्टाचार के खिलाफ यह लड़ाई केवल हेल्पलाइन तक सीमित नहीं रहनी चाहिए. जनता की भागीदारी और जागरूकता के साथ-साथ प्रशासन की ओर से तेजी से कार्रवाई की जरूरत है. पुलिस विभाग समेत अन्य विभागों में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए पारदर्शिता और सख्त अनुशासनात्मक कदम उठाए जाने की मांग बढ़ रही है।

You Might Also Like

UttarakhandTeaFarming : लहराई चाय की हरी पत्ती, महिलाओं की मेहनत लाइ रंग

GymDeathCase : हे भगवान् ! अब जिम में हुई पुलिसकर्मी की मौत !

UttarakhandYogaHub : उत्तराखण्ड को योग का वैश्विक केंद्र बनाने का संकल्प – मुख्यमंत्री

CityForestParkMDDA : सिटी फॉरेस्ट पार्क में स्वास्थ्य, आध्यात्म और प्रकृति का हुआ संगम

UttarakhandDevelopment : तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है उत्तराखण्ड – मुख्यमंत्री

TAGGED: #narendra modi, dehradun, DGP Uttarakhand, khoji narad, khoji narad breaking news, mahendra bhatt, pushkar singh dhami, SSP Dehradun, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 18, 2024 December 18, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 25 सीएयू पर 25 करोड़ के घोटाले का आरोप
Next Article गेम्स नेशनल गेम्स से पहले एसएसपी का ऑपरेशन वेफिफिकेशन

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandTeaFarming
UttarakhandTeaFarming : लहराई चाय की हरी पत्ती, महिलाओं की मेहनत लाइ रंग
रुद्रप्रयाग June 23, 2026
DrinkingStrawProsCons
DrinkingStrawProsCons : स्ट्रॉ से पीने के नुकसान है या फायदे -पढ़िए काम की खबर
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ June 23, 2026
GymDeathCase
GymDeathCase : हे भगवान् ! अब जिम में हुई पुलिसकर्मी की मौत !
उत्तराखण्ड June 23, 2026
IntellectualInfrastructure
IntellectualInfrastructure : क्या है अडानी का ‘इंटेलेक्चुअल इंफ्रास्ट्रक्चर’ फॉर्मूला?
राष्ट्रीय June 23, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?