By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: उत्तराखंड जोशीमठ के बाद अब डोडा और रामबन (जम्मू) के मकानों में दरारें:
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > उत्तराखंड जोशीमठ के बाद अब डोडा और रामबन (जम्मू) के मकानों में दरारें:
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड जोशीमठ के बाद अब डोडा और रामबन (जम्मू) के मकानों में दरारें:

admin
Last updated: 2023/02/07 at 10:37 AM
admin
Share
4 Min Read
uttarakhand after joshimath, now cracks in doda and ramban (jammu) houses
uttarakhand after joshimath, now cracks in doda and ramban (jammu) houses
SHARE

इन दिनों उत्तराखंड का जोशीमठ व राज्य के अन्य हिस्से जमीन धंसने और मकानों में आ रही दरारों को लेकर चर्चा में हैं।

इसके लिए इस क्षेत्र में भूकम्प, ढलान वाले स्थानों पर अनियंत्रित भवन निर्माण, ड्रेनेज व सीवरेज व्यवस्था, विभिन्न परियोजनाओं के लिए निर्माण तथा ब्लास्टिंग जिम्मेदार माने जा रहे हैं।

इस बीच देश के अनेक भागों में जोशीमठ जैसी स्थिति पैदा होने के संकेत मिल रहे हैं।

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शांता कुमार के अनुसार मैक्लोडगंज भी जोशीमठ के रास्ते पर ही जाने की तैयारी कर रहा है।

दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) व पड़ोसी सिक्किम पर भी जोशीमठ जैसे हादसे का खतरा मंडरा रहा है। दार्जिलिंग के ‘तिनधारिया’ शहर के मकानों में दरारें आने का सिलसिला कुछ वर्ष पहले ही शुरू हो गया था और इस इलाके को भी ‘सिंकिंग जोन’ में शामिल किया गया है।

अब हाल ही में जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के ठाठरी गांव में भी जमीन धंसने के कारण दर्जनों मकानों में दरारें आ जाने से पूरी बस्ती में भय व्याप्त है। कुछ मकान गिर भी गए हैं।

इस बीच प्रशासन ने सभी प्रभावित मकान खाली करवा लिए हैं और प्रभावित परिवारों के कम से कम 300 सदस्यों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार एक माह पहले ठाठरी की नई बस्ती क्षेत्र में एक रिहायशी मकान में दरार आने की शिकायत प्रशासन के पास आई थी।

धीरे-धीरे दूसरे घरों में भी दरारें आनी शुरू हो गईं, जबकि गत दो-तीन दिनों में दरारें तेजी से बढऩी शुरू हो गईं। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि यह जोशीमठ में पैदा हुई स्थिति से मिलती-जुलती है।

डोडा क्षेत्र भूकंपीय क्षेत्र-4 (seismic zone-4) में आता है जिसके अनुसार यह भूकम्पों से भारी विनाश के जोखिम पर है।

पिछले कुछ दशकों के दौरान जोशीमठ की भांति ही यहां भी बड़े पैमाने पर इमारतों का निर्माण हुआ है। इस क्षेत्र में एक सड़क के निर्माण को भी जमीन धंसने के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है।

भू वैज्ञानिकों की एक टीम का कहना है कि यह समूचा इलाका कई कारणों से धंस रहा है जिसमें वर्षा के पानी के संतोषजनक ड्रेनेज सिस्टम के बगैर ढलानों पर नए मकानों और इमारतों पर आधारित बस्तियों का निर्माण और जमीन से पानी का रिसाव भी शामिल हो सकता है।

इस बीच जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बस्ती इलाके में राजमार्ग विस्तार कार्य के दौरान 5 परिवारों के मकानों में दरारें आ गई हैं।

ये तब नजर आईं जब राजमार्ग पर एक सड़क निर्माण कम्पनी द्वारा बस्ती इलाके में पहाड़ की कटाई व वर्षा से पहाड़ खिसकने लगा तथा स्थिति बिगड़ी।

धरती की अंदरूनी कोर ने धरती की अपनी गति से तेज घूमना बंद कर दिया है जबकि कुछ दशक पहले तक धरती की अंदरुनी कोर शेष ग्रह की तुलना में अधिक तेजी से घूम रही थी।

हालांकि सभी भू वैज्ञानिक अभी इस निष्कर्ष पर एकमत नहीं हैं। बहरहाल अब जबकि देश के अनेक हिस्सों में प्राकृतिक आपदाओं के संकेत मिलने लगे हैं।

इससे पहले कि देश को और तबाही झेलनी पड़े, मिल रही चेतावनियों को गंभीरतापूर्वक लेते हुए इनके निवारण के लिए केंद्र व राज्य सरकारें जितनी तेजी से कदम उठाएंगी उतना ही अच्छा होगा।

You Might Also Like

FreePregnantTravel : गर्भवती महिलाओं को मिलेगी फ्री यात्रा सुविधा

CharDhamYatra2026 ; चार धाम में होगा मजबूत स्वास्थ्य कवच – डाॅ. धन सिंह रावत

UttarakhandSIR : 87% मतदाताओं की मैपिंग हुई पूरी – CEO

LPGgasblackmarketing : कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं – मुख्य सचिव

KumbhMela2027 : कुंभ जैसे विराट आयोजन में कोई कमी न हो – मुख्यमंत्री

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin February 7, 2023 February 7, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article laborer injured after falling about 20 feet during work in joshimath जोशीमठ में काम के दौरान करीब 20 फुट नीचे गिरकर मजदूर घायल:
Next Article interest of the farmer भारत में किसान का हित:

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarPradeshNews
UttarPradeshNews : गैस न मिलने पर पत्नी ने छोड़ा घर
राज्य March 17, 2026
FreePregnantTravel
FreePregnantTravel : गर्भवती महिलाओं को मिलेगी फ्री यात्रा सुविधा
देहरादून March 17, 2026
CharDhamYatra2026
CharDhamYatra2026 ; चार धाम में होगा मजबूत स्वास्थ्य कवच – डाॅ. धन सिंह रावत
देहरादून March 17, 2026
DevbhoomiUttarakhand
DevbhoomiUttarakhand : उत्तराखण्ड केवल देवभूमि ही नहीं योगभूमि भी – मुख्यमंत्री
Uncategorized March 17, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?