USSLiberty : USS Liberty मिस्ट्री :- क्या सच में दुनिया में सिर्फ एक ही ऐसा देश है जिसने अमेरिका पर हमला किया और फिर भी अमेरिका ने उस पर कभी जवाबी हमला नहीं किया यह सवाल इन दिनों इंटरनेट और सोशल मीडिया पर तूफान की तरह फैल रहा है और इसी सवाल के साथ वायरल हो रहा है एक ऐसा वीडियो जिसने लोगों के मन में कई रहस्यमयी सवाल खड़े कर दिए हैं नमस्कार मैं अंशिका और आप देख रहे हैं खोजी नारद जहां हम परत दर परत खोलते हैं उन सचाइयों को जो अक्सर दुनिया की नजरों से छुपी रहती हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल इस दावे के मुताबिक दुनिया का वह देश इजराइल बताया जा रहा है और इस दावे की जड़ में छिपी है 8 जून 1967 की एक चौंकाने वाली घटना जिसे इतिहास में यूएसएस लिबर्टी घटना के नाम से जाना जाता है उस समय मध्य पूर्व में चल रहा था छह दिनों का युद्ध और इसी दौरान अमेरिकी नौसेना का एक खुफिया जहाज यूएसएस लिबर्टी भूमध्य सागर में मौजूद था अचानक आसमान से हमला हुआ गोलियां बरसीं रॉकेट दागे गए और कुछ ही पलों में जहाज खून और आग के मंजर में बदल गया इस हमले में 34 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई और 170 से ज्यादा घायल हो गए।
लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि हमला किसने किया और क्यों किया बताया जाता है कि यह हमला इजराइली सेना की तरफ से हुआ था और बाद में इजराइल ने इसे गलती से हुआ हमला यानी फ्रेंडली फायर बताया इजराइल ने अमेरिका से माफी मांगी और मुआवजा भी दिया लेकिन इस घटना के बाद भी अमेरिका ने इजराइल के खिलाफ कोई सैन्य कार्रवाई नहीं की और यहीं से जन्म लेती है वह रहस्यमयी थ्योरी जो आज भी सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर रही है।
इतिहासकारों के मुताबिक यह घटना युद्ध की अफरातफरी में हुई एक दुखद गलती थी लेकिन साजिश की थ्योरी मानने वाले लोग इसे एक गहरे रहस्य की तरह देखते हैं कुछ लोग कहते हैं कि उस दिन समुद्र में सिर्फ गोलियां नहीं चली थीं बल्कि छुपे हुए सच भी दफन हो गए थे और शायद यही वजह है कि आज भी यूएसएस लिबर्टी का नाम सुनते ही इतिहास का वह अध्याय सिहरन पैदा कर देता है।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में ;- RembalAgroAndFoods : आस्था का मुखौटा और मांस का व्यापार?
तो क्या सच में यह दुनिया की इकलौती ऐसी घटना थी जब अमेरिका पर हमला हुआ और उसने जवाबी हमला नहीं किया या फिर इसके पीछे छिपा है कोई ऐसा सच जो आज भी दुनिया से छुपाया जा रहा है सवाल अभी भी जिंदा है रहस्य अभी भी बाकी है और सच की तलाश जारी है क्योंकि खोजी नारद में हम सिर्फ खबर नहीं दिखाते हम सच के सबसे गहरे दरवाजे पर दस्तक देते हैं ।

