By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: बगैर इजाज़त महिला की फोटो विज्ञापन में इस्तेमाल पड़ा भारी
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > भांडा फोड़ > बगैर इजाज़त महिला की फोटो विज्ञापन में इस्तेमाल पड़ा भारी
महाराष्ट्र

बगैर इजाज़त महिला की फोटो विज्ञापन में इस्तेमाल पड़ा भारी

बिना इजाज़त फोटो इस्तेमाल करना पड़ा महंगा, महिला ने लिया बड़ा एक्शन!

admin
Last updated: 2025/03/18 at 5:39 AM
admin
Share
4 Min Read
PrivacyViolation
PrivacyViolation
SHARE
Highlights
  • बिना अनुमति फोटो विवाद!
  • सोशल मीडिया पर बवाल, तस्वीर विवाद!
  • महिला की इजाज़त बिना फोटो इस्तेमाल.

बगैर इजाज़त महिला की फोटो विज्ञापन में इस्तेमाल पड़ा भारी :  एक महिला की फोटो एक फोटोग्राफर को खींच कर वेबसाइट पर डालना भारी पड़ गया है। हाईकोर्ट ने इसके बाद उस महिला की तस्वीर यूज़ करने पर कई राज्यों को नोटिस थमा दिया और बॉम्बे हाईकोर्ट ने महिला की तस्वीर को उसकी इजाजत के बगैर सरकारी विज्ञापनों में व्यावसायिक शोषण और अवैध उपयोग करने की निंदा की है. कोर्ट ने इस मामले में केंद्र और चार राज्य सरकारों को नोटिस जारी किया है. नम्रता अंकुश कावले नाम की महिला ने इसके खिलाफ याचिका दायर की है.बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक महिला की तस्वीर को उसकी इजाजत के बगैर सरकारी विज्ञापनों में व्यावसायिक शोषण और अवैध उपयोग करने की निंदा की है।

Contents
कोर्ट ने केंद्र और चार राज्य सरकारों को नोटिस भेजा‘याचिका में उठाए गए मुद्दे काफी गंभीर’कोर्ट ने जारी किया नोटिस24 मार्च को होगी अगली सुनवाई

कोर्ट ने केंद्र और चार राज्य सरकारों को नोटिस भेजा

नम्रता अंकुश कावले नाम की महिला ने इसके खिलाफ याचिका दायर की है. याचिका में उन्होंने कहा कि एक परिचित फोटोग्राफर ने उनकी तस्वीर खींची और बिना उनकी सहमति और जानकारी के शटरस्टॉक डॉट कॉम वेबसाइट पर अपलोड कर दी.महिला का आरोप है कि तब से इस तस्वीर का महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक और ओडिशा की राज्य सरकारों और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय और कुछ निजी संस्थाओं द्वारा उनकी वेबसाइटों, होर्डिंग्स और अन्य विज्ञापनों में अनधिकृत रूप से इस तस्वीर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

‘याचिका में उठाए गए मुद्दे काफी गंभीर’

जस्टिस जीएस कुलकर्णी और जज अद्वैत सेठना की बेंच ने महिला की याचिका पर सुनवाई की. इस दौरान कोर्ट ने केंद्र, 4 राज्य सरकारों और अमेरिकी कंपनी शटरस्टॉक सहित सभी प्रतिवादियों से मामले में हलफनामा दाखिल करने को कहा है. हाईकोर्ट ने 10 मार्च को अपने आदेश में कहा कि याचिका में उठाए गए मुद्दे काफी गंभीर हैं, खासतौर से इलेक्ट्रॉनिक युग और सोशल मीडिया के मौजूदा समय को देखते हुए प्रथम दृष्टया यह याचिकाकर्ता की तस्वीर का व्यावसायिक शोषण प्रतीत होता है।

कोर्ट ने जारी किया नोटिस

हाई कोर्ट ने चार राज्यों (महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा) की सरकारों और रॉयल्टी-मुक्त स्टॉक फोटो (व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए लाइसेंस प्राप्त तस्वीरें) जारी करने वाली वेबसाइट की संचालक कंपनी शटरस्टॉक को नोटिस जारी किए है. इसके साथ ही कोर्ट ने कांग्रेस की तेलंगाना इकाई, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय और एक निजी संस्था टोटल डेंटल केयर प्राइवेट लिमिटेड को भी नोटिस जारी किए, जिन्होंने याचिकाकर्ता की इजाजत के बगैर उसकी तस्वीर का इस्तेमाल किया था ।

24 मार्च को होगी अगली सुनवाई

हाईकोर्ट ने सभी प्रतिवादियों को हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया और मामले की अगली सुनवाई के लिए 24 मार्च की तारीख तय की. कोर्ट का कहना है कि वर्तमान मामला विभिन्न राजनीतिक दलों और राज्य सरकारों द्वारा महिला की तस्वीर के अनधिकृत उपयोग के गंभीर मुद्दे को उजागर करता है।

महिला ने अपनी याचिका में दावा किया है कि सरकारों और निजी संस्थाओं द्वारा उसकी तस्वीर का इस तरह अवैध इस्तेमाल करना उसके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है. याचिकार्ता ने कोर्ट से प्रतिवादियों को अपनी वेबसाइट, सोशल मीडिया अकाउंट, विज्ञापनों और प्रचार सामग्री में उसकी तस्वीर का इस्तेमाल स्थायी रूप से बंद करने का निर्देश देने की मांग की है।

You Might Also Like

OperationSmileChamoli : चमोली में “ऑपरेशन स्माइल” फिर हुआ तेज

LakhpatiDidi : 2026-27 के लिए 2.5 लाख महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य

UttarakhandNews ; कार्यालयों की सुरक्षा के लिए एसओपी बनाने के निर्देश

RuralDevelopment : चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टी का सेना के माध्यम से होगा संचालन – मुख्यमंत्री

WomenEmpowerment : प्रेरणादायी महिलाओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान

TAGGED: #CopyrightInfringement, #DigitalPrivacy, #EthicalAdvertising, #IndianLaw, #LegalAction, #LegalBattle, #LegalCase, #PhotoMisuse, #PhotoRights, #PrivacyMatters, #PrivacyViolation, #SocialMediaScandal, #UnauthorizedUse, #viralnews, #WomenEmpowerment, #WomenRights, breakingnews, khoji narad, khoji narad breaking news, trendingnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin March 18, 2025 March 18, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आखिर मैट पर ही क्यों किया जाता है योग आखिर मैट पर ही क्यों किया जाता है योग ?
Next Article शिलापट्ट आदेश में हिन्दू माह शिलापट्ट आदेश में हिन्दू माह लिखने के निर्देश – मुख्यमंत्री

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

RanaBaaliFirstLook
RanaBaaliFirstLook : विजय देवरकोंडा की पहली फिल्म Ranabaali से फर्स्ट लुक आउट, यूजर्स को खटकी ये बात
मुंबई February 28, 2026
NandaDeviRajJaat
NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन
उत्तराखण्ड February 28, 2026
PurnagiriMela
PurnagiriMela : मां पूर्णागिरि मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
खोजी नारद कहिंन February 28, 2026
UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics : धामी सरकार के फैसले को हरदा ने आड़े हाथों लिया
Uncategorized February 28, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?