By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: UPICharges : ₹2000 तक UPI फ्री, उसके बाद चार्ज
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद कहिंन > UPICharges : ₹2000 तक UPI फ्री, उसके बाद चार्ज
राष्ट्रीय

UPICharges : ₹2000 तक UPI फ्री, उसके बाद चार्ज

₹2,000 तक के UPI पेमेंट पर कोई चार्ज नहीं.

admin
Last updated: 2026/09/16 at 11:16 AM
admin
Share
4 Min Read
UPICharges
UPICharges : ₹2000 तक UPI फ्री, उसके बाद चार्ज
SHARE
Highlights
  • बड़े मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% MDR.
  • रेलवे, फ्यूल और जरूरी सेवाओं में सिर्फ ₹5
  • म्यूचुअल फंड और शेयर पेमेंट पर कम शुल्क.

UPICharges : ₹2000 तक UPI फ्री, उसके बाद चार्ज :-  UPI से पेमेंट करने वालें देश के करोड़ों लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रोजमर्रा की छोटी खरीदारी पर इसका असर नहीं पड़ेगा, लेकिन कुछ बड़े मर्चेंट पेमेंट पर चार्ज लगेगा। NPCI ने UPI के लिए संशोधित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) फ्रेमवर्क जारी किया है, जो 15 अक्टूबर 2026 से चुनिंदा P2M यानी मर्चेंट पेमेंट पर लागू होगा। खास बात यह है कि आम यूजर्स के लिए UPI अभी भी बड़े पैमाने पर फ्री रहेगा और एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति यानी P2P ट्रांजैक्शन पर किसी भी राशि के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा।

Contents
₹2,000 तक के UPI पेमेंट पर कोई चार्ज नहींबड़े मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% MDRरेलवे, फ्यूल और जरूरी सेवाओं में सिर्फ ₹5म्यूचुअल फंड और शेयर पेमेंट पर कम शुल्कग्राहकों से अलग से चार्ज वसूलने पर रोक

नया UPI मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) फ्रेमवर्क 15 अक्टूबर 2026 से चुनिंदा मर्चेंट (P2M) ट्रांजैक्शन पर लागू होगा। सरकार ने पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम एक्ट, 2007 में बदलाव कर इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट मोड के लिए शुल्क से जुड़ा कानूनी आधार तैयार किया है। इसके बाद 14 सितंबर को ₹2,000 तक के UPI ट्रांजैक्शन पर जीरो MDR की अधिसूचना जारी की गई।

₹2,000 तक के UPI पेमेंट पर कोई चार्ज नहीं

नए नियमों का सबसे बड़ा फायदा छोटे पेमेंट करने वाले ग्राहकों और कारोबारियों को मिलेगा। ₹2,000 तक के UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर MDR शून्य रहेगा। NPCI के मुताबिक, UPI के 95 प्रतिशत से ज्यादा P2M ट्रांजैक्शन इसी सीमा के अंदर आते हैं। यानी ज्यादातर छोटे UPI पेमेंट पहले की तरह बिना MDR के जारी रहेंगे।

बड़े मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% MDR

₹2,000 से ज्यादा के सामान्य मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 प्रतिशत MDR लगाया जाएगा। हालांकि बड़े पेमेंट के लिए इसकी अधिकतम सीमा तय की गई है। ₹75,000 या उससे ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर MDR अधिकतम ₹300 प्रति ट्रांजैक्शन तक सीमित रहेगा। यह शुल्क पेमेंट सिस्टम से जुड़े बैंकों और ऐप प्रोवाइडर्स समेत अलग-अलग पार्टनर्स के बीच शेयर किया जाएगा।

रेलवे, फ्यूल और जरूरी सेवाओं में सिर्फ ₹5

कुछ जरूरी और कम मार्जिन वाले सेक्टरों को अलग राहत दी गई है। रेलवे, टेलीकॉम, इंश्योरेंस, फ्यूल और कृषि इनपुट जैसी श्रेणियों में ₹2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर फ्लैट ₹5 MDR लगेगा। ये सेक्टर UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन के करीब 17 प्रतिशत वॉल्यूम और लगभग 46 प्रतिशत वैल्यू का हिस्सा हैं।

म्यूचुअल फंड और शेयर पेमेंट पर कम शुल्क

कैपिटल मार्केट से जुड़े पेमेंट के लिए MDR काफी कम रखा गया है। म्यूचुअल फंड, सिक्योरिटीज, स्टॉक ब्रोकर और डीलर को किए जाने वाले पेमेंट पर 0.02 प्रतिशत MDR लगेगा, जिसकी अधिकतम सीमा ₹300 होगी। इसका उद्देश्य डिजिटल पेमेंट के जरिए औपचारिक वित्तीय बाजार में खुदरा भागीदारी को बढ़ावा देना है।

ग्राहकों से अलग से चार्ज वसूलने पर रोक

NPCI ने यह भी स्पष्ट किया है कि UPI ऐप प्रोवाइडर्स ग्राहकों से कोई प्लेटफॉर्म फीस या हिडन फीस नहीं ले सकेंगे। बैंकों को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है कि मर्चेंट MDR की लागत सीधे ग्राहकों से न वसूलें। यानी UPI इस्तेमाल करने वाले ग्राहक से अलग से MDR के नाम पर पैसा लेने की व्यवस्था नहीं होगी।

You Might Also Like

VishwakarmaJayanti : पुलिस अफसरों ने की शस्त्रों की पूजा

DMDehradun : परिवार से पीड़ित बच्चे का दून प्रशासन बना सहारा

SuryakantDhasmana : जनता का खून चूस रही सरकार – सूर्यकांत धस्माना

DoonHospital : मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित

PushkarSinghDhami : 140 जेन-जी से सीधे रूबरू होंगे सीएम,

TAGGED: #BankingNews, #DigitalPayment, #khojinaradbreakingnews, #NPCI, #OnlinePayment, #UPI, #UPINews, #UPITransaction, #UPIUpdate, DigitalIndia, khojinarad, MerchantPayment, P2M, P2P, UPICharges, UPIMDR, UPIPayment

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin September 16, 2026 September 16, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article KishauProject KishauProject : किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर हुआ समझौता
Next Article RamMandir RamMandir : राम मंदिर में  हंसी-मजाक पर सख्त पाबंदी

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

VishwakarmaJayanti
VishwakarmaJayanti : पुलिस अफसरों ने की शस्त्रों की पूजा
उत्तराखण्ड September 17, 2026
DMDehradun
DMDehradun : परिवार से पीड़ित बच्चे का दून प्रशासन बना सहारा
उत्तराखण्ड September 17, 2026
SuryakantDhasmana
SuryakantDhasmana : जनता का खून चूस रही सरकार – सूर्यकांत धस्माना
देहरादून September 17, 2026
DoonHospital
DoonHospital : मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
उत्तराखण्ड September 17, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?