INDIAखोजी नारद कहिंनतत्काल प्रभाव
Trending

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश : गृहमंत्री

At the Global Summit in Gujarat, Home Minister Amit Shah discussed the Prime Minister's tenure in the field of development and investment.

गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर में आयोजित तीन दिवसीय वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का बीते शुक्रवार के सफलतापूर्वक समापन की घोषणा की।

इस दौरान उन्होंने पिछले दो दशकों में गुजरात में हुए बदलावों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन की दूरदर्शी शुरुआत ने राज्य में विकास के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर में आयोजित तीन दिवसीय वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का बीते शुक्रवार को  सफलतापूर्वक समापन की घोषणा की।

इस दौरान उन्होंने पिछले दो दशकों में गुजरात में हुए बदलावों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन की दूरदर्शी शुरुआत ने राज्य में विकास के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि भारत उत्पादन और निवेश के लिहाज से दुनिया का सबसे अच्छा स्थान है जबकि गुजरात देश के भीतर सबसे पसंदीदा स्थान के रूप में सामने आया है।

समापन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन मंत्री परषोत्तम रूपाला, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थित रहे ।

गृहमंत्री अमित शाह ने नये विचारों और रणनीतिक निवेशों के जरिये राज्य और देश की अर्थव्यवस्था दोनों को मजबूत बनाने वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के महत्वपूर्ण योगदान को स्वीकार करते हुए कहा कि गुजरात को एक नीति-संचालित राज्य में बदलने में , राज्य के विकास को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने में पीएम मोदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गृहमंत्री ने कहा कि वे गुजरात को एक विकसित भारत के प्रवेश द्वार के रूप में देखते हैं और दो दशक पहले शुरू की गई इस पहल की गति को बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनके तीसरे कार्यकाल के दौरान भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा।

गृहमंत्री ने जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत के नारे, ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ की गूंज पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्राचीन वैदिक मंत्र ‘वसुधैव कुटुंबकम’ दुनिया के लिए एक मार्गदर्शक सिद्धांत बन गया है, जिसने भारत को एक वैश्विक मित्र के रूप में स्थापित किया है।

अमित शाह ने विवेकानन्द जयंती के अवसर पर याद करते हुए कहा भारत के आत्मविश्वास में स्वामी विवेकानन्द जी का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा आत्मविश्वास से भरे युवा एक महान भारत की नींव रख रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बनाई गई नीति-संचालित राज्य की संस्कृति की प्रशंसा करते हुए अमित शाह ने भरोसा जताया कि दुनिया भर के निवेशक निवेश के लिए गुजरात और भारत को पसंद करेंगे।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के बुनयादी ढांचे में बदलाव के महत्व पर जोर देकर कहा कि ये सुधार भारत में चल रहे आर्थिक परिवर्तन की आधारशिला बन गए हैं।

गृहमंत्री अमित शाह ने पिछले नौ वर्षों के दौरान राजनीतिक स्थिरता, भ्रष्टाचार मुक्त शासन और निवेश समर्थक नीतियों के जरिये विश्व स्तर पर शीर्ष पांचवीं अर्थव्यवस्था में शामिल होने तक की भारत की यात्रा पर प्रकाश डाला।

उन्होंने पिछले दशक में प्रधानमंत्री मोदी की 25 अलग-अलग नीतियों पर जोर दिया, जिससे देश आर्थिक विकास के पथ पर आगे बढ़ा।

भविष्य के आर्थिक क्षेत्रों में भारत की अग्रणी भूमिका पर जोर देते हुए अमित शाह ने विद्युत वाहनों, बैटरी, हरित विकास, जैव ईंधन, इथेनॉल, अंतरिक्ष अन्वेषण और डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे का उल्लेख किया।

उन्होंने इन प्रगतियों के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन की सराहना की। भारत को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में वैश्विक नेता बनाने की प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

उन्होंने नई शिक्षा नीति, उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना और 125 गीगावॉट (रिन्युएबल) नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के निर्माण जैसी पहलों पर प्रकाश डाला।

हरित ऊर्जा और अंतरिक्ष क्षेत्र में अवसरों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए, शाह ने उद्योगपतियों और निवेशकों को ग्रीन हाइड्रोजन ट्रांजिशन (SIGHT) कार्यक्रम के लिए रणनीतिक हस्तक्षेप और भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में विशाल संभावनाओं का उल्लेख किया।

 

 

Related Articles

Back to top button