भारतीय एनीमेशन की दुनिया में आया एक क्रांतिकारी तूफ़ान :- नमस्कार! आप देख रहे हैं खोजी नारद, भारतीय एनीमेशन की दुनिया में आया है एक क्रांतिकारी तूफ़ान – नाम है “महा अवतार नरसिम्हा”। हॉम्बले फिल्म्स की इस भव्य एनिमेटेड फिल्म ने रिलीज़ के चंद दिनों में ही दुनियाभर में एक सौ करोड से ज्यादा की कमाई कर डाली है। दो हज़ार पच्चीस में रिलीज़ हुई तेलुगु फिल्मों में यह सबसे सफल ओपनिंग में से एक बन चुकी है।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- जब इश्क़ बना साज, और साज बना ‘सैयारा’
महा अवतार नरसिम्हा सिर्फ एक एनिमेटेड फिल्म नहीं है — ये आस्था, शक्ति और भावनाओं की विज़ुअल यात्रा है। भगवान विष्णु के उग्र अवतार, नरसिंग की गाथा को जिस तरह एनिमेशन के माध्यम से जीवंत किया गया है, वो भारतीय एनीमेशन की नई ऊँचाई दिखाता है।
फिल्म में उपयोग किए गए हाई क्वालिटी C G I, डिटेलिंग से भरपूर कैरेक्टर डिज़ाइन्स और भव्य बैकग्राउंड्स ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। सम C S का पावरफुल बैकग्राउंड स्कोर हर सीन को एक नई ऊर्जा देता है, और स्क्रीन से नज़र हटाना मुश्किल हो जाता है।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- सैयारा” पर करण जौहर की भावुक प्रतिक्रिया
निर्माता विजय किरागंदूर कहते हैं: “हमने हमेशा माना कि भारत की पौराणिक कथाओं को ग्लोबल लेवल पर पेश किया जा सकता है — और एनीमेशन इसका सबसे प्रभावी माध्यम बन सकता है। नरसिंग को इस रूप में देखना एक सपना था, जो अब दर्शकों की तालियों में गूंज रहा है।” समीक्षक भी कह रहे हैं, “महा अवतार नरसिम्हा एक एनिमेटेड फिल्म नहीं, बल्कि एक जीवंत अनुभव है। K G F और कांतारा जैसी फिल्मों के बाद, हॉम्बले फिल्म्स अब एनिमेशन में भी भारत की शान बन चुका है। और “महा अवतार नरसिम्हा” इसके स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत है।

