By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: हेलिकॉप्टर क्रैश में 23 महीने की बच्ची की भी मौत – हेलिकॉप्टर सेवा बंद
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > हेलिकॉप्टर क्रैश में 23 महीने की बच्ची की भी मौत – हेलिकॉप्टर सेवा बंद
रुद्रप्रयाग

हेलिकॉप्टर क्रैश में 23 महीने की बच्ची की भी मौत – हेलिकॉप्टर सेवा बंद

हादसे में एक 23 महीने की बच्ची काशी की मौत.

admin
Last updated: 2025/06/16 at 7:09 AM
admin
Share
5 Min Read
हेलिकॉप्टर क्रैश
हेलिकॉप्टर क्रैश
SHARE
Highlights
  • हाईवे पर हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग.
  • उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त; दर्दनाक हादसे में पायलट समेत छह यात्रियों की मौत.
  • दंपती और 23 माह की बच्ची की मौत.

हेलिकॉप्टर क्रैश में 23 महीने की बच्ची की भी मौत :  उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। केदारनाथ रूट पर आर्यन कंपनी का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर में सवार सभी सातों लोगों की मौत हो गई, मृतकों में 23 महीने की बच्ची भी है। कैप्टन की भी हादसे में मौत हुई है। हादसे के बाद अगले आदेश तक हेलिकॉप्टर सेवा रोक दी गई है।

Contents
दंपती और 23 माह की बच्ची की मौतहाईवे पर हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंगउत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त; दर्दनाक हादसे में पायलट समेत छह यात्रियों की मौत

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब सुबह 5.30 बजे आर्यन कंपनी का हेलिकॉप्टर गौरीकुंड क्षेत्र में क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर गौरी माई खर्क से ऊपर जंगल में गिरा है। हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की वजह खराब मौसम बताई जा रही है। हेलिकॉप्टर केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी जा रहा था। हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की पुष्टि की है। गौरीकुंड के ऊपर घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं ने हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना दी थी।

यह भी पढ़ें :- मखाना खाने के अचूक फायदे

दंपती और 23 माह की बच्ची की मौत

जानकारी के अनुसार, दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों में एक दंपती और उनकी 23 महीने की बच्ची भी शामिल है, जयसवाल परिवार महाराष्ट्र का बताया जा रहा है। जबकि दो लोग स्थानीय भी बताए जा रहे हैं। विनोद नेगी और विक्रम सिंह रावत शामिल हैं। विक्रम सिंह रावत बीकेटीसी के कर्मचारी थे।मृतकों की पहचान राजकुमार जयसवाल, श्रद्धा जयसवाल, काशी जयसवाल, तुष्टि सिंह, विनोद नेगी, विक्रम सिंह रावत और कैप्टन राजीव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोगों के शव बुरी तरह से जल गए।

हेलिकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जनपद रुद्रप्रयाग में हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।

हाईवे पर हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

इससे पहले, सात जून को केदारघाटी के बडासू हेलिपैड से केदारनाथ के लिए टेकऑफ करते समय हेलिकॉप्टर में तकनीकी खामी आने पर पायटल ने रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। इस दौरान पायलट के पीठ में चोट आई। हेलिकॉप्टर में सवार सभी पांच यात्री सुरक्षित थे। पायलट को अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। सात जून को दोपहर 1.02 बजे क्रिस्टल कंपनी के हेलिकॉप्टर ने पांच यात्रियों के साथ बडासू हेलिपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी। हेलिकॉप्टर हेलिपैड से बमुश्किल दो मीटर ऊपर ही उठ पाया था कि कुछ तकनीकी खामी आ गई, जिसे भांपते हुए पायलट ने हेलिपैड से ठीक नीचे रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। जिससे हेलिकॉप्टर की टेल क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर खड़ी कार पर जा गिरी। साथ ही हेलिकॉप्टर के पंखों के चपेट में आने से दुकान का आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग से उस समय हाईवे पर कोई वाहन और राहगीर नहीं गुजर रहा था।

यह भी पढ़ें :- नाभि पर सरसों का तेल और हींग लगाने के फायदे

उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त; दर्दनाक हादसे में पायलट समेत छह यात्रियों की मौत

इससे पहले, उत्तरकाशी जिले में आठ मई की सुबह एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। इस हादसे में पायलट समेत छह लोगों के मौत हो गई थी। जबकि एक घायल को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, फायर, मेडिकल व अन्य आपदा राहत दल मौके पर पहुंचे थे। हेलिकॉप्टर एयरोट्रांस कंपनी का था, जिसने आठ मई की सुबह सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए उड़ान भरी थी।

You Might Also Like

PulwamaAttack : एक धमाका… और पूरे देश की धड़कन थम गई — और खुशियों से भरा दिन बदल गया मातम में

UttarakhandNews : हल्द्वानी मीडिया सेंटर में चिकित्सा शिविर आयोजित

UttarakhandNews : उत्तराखंड में अब तक 622 कैंपों का आयोजन

MasterPlan2041 : HRDA उपाध्यक्ष सोनिका के नेतृत्व में हो रहा हरिद्वार का कायाकल्प

CoughSyrup : उत्तराखंड में कोडीन युक्त कफ सिरप पर बड़ी कार्रवाई

TAGGED: #AirAmbulanceCrash, #AirCrashAlert, #AirCrashIndia, #AirEmergency, #AirSafetyIndia, #AirTragedy, #AviationAlert, #AviationCrash, #AviationDisaster, #AviationNews, #AviationSafety, #BlackDay, #ChopperAccident, #ChopperCrashVictims, #ChopperDeathToll, #ChopperNews, #ChopperVictim, #CrashInvestigation, #CrashNews, #CrashRescue, #CrashScene, #DisasterNews, #EmergencyLanding, #FlightAccident, #FlightDisaster, #HeartbreakingNews, #HelicopterBurnt, #HelicopterCrash, #HelicopterDown, #HelicopterFatality, #HelicopterGrounded, #HelicopterServiceSuspended, #HelicopterSuspension, #HelicopterTragedy, #InMemory, #InnocentLost, #InvestigationUnderway, #LossOfLife, #LostLives, #narendra modi, #NationalTragedy, #NewsUpdate, #PilotKilled, #PrayersForVictims, #RescueOperation, #SadNews, #SafetyAlert, #ToddlerKilled, #ToddlerTragedy, #TragicCrash, breakingnews, char dham yatra 2025, dehradun, dr dhan singh rawat, indianews, khoji narad, khoji narad breakingnews, pushkar singh dhami, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin June 16, 2025 June 16, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Digital Fasting क्‍या आपने सुना Digital Fasting क्या बला है ?
Next Article भूस्खलन भूस्खलन में 15 मिनट में पहुंचे जेसीबी – मुख्यमंत्री

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

PulwamaAttack
PulwamaAttack : एक धमाका… और पूरे देश की धड़कन थम गई — और खुशियों से भरा दिन बदल गया मातम में
राष्ट्रीय February 14, 2026
TollTaxRelief
TollTaxRelief : नागरिकों को टोल टैक्स के मामले में बड़ी राहत
राष्ट्रीय February 14, 2026
HotTeaCancer
HotTeaCancer : गर्म चाय से कैंसर का खतरा – रिसर्च
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 14, 2026
RahulGandhi
RahulGandhi : राहुल गांधी को भारत की कोई चिंता नहीं – पीयूष गोयल
खोजी नारद कहिंन February 14, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?