By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: फिर से पुराने अंदाज में दिखी UKD, 4 को किया छह साल के लिए निष्कासित:
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > फिर से पुराने अंदाज में दिखी UKD, 4 को किया छह साल के लिए निष्कासित:
उत्तराखण्ड

फिर से पुराने अंदाज में दिखी UKD, 4 को किया छह साल के लिए निष्कासित:

admin
Last updated: 2023/01/13 at 10:40 AM
admin
Share
4 Min Read
uttarakhand kranti dal
uttarakhand kranti dal
SHARE

उत्तराखंड क्रांति दल से श्री जयप्रकाश उपाध्याय एवं श्रीमती प्रमिला रावत का छ: वर्षों के लिए निष्कासित:

श्री जयप्रकाश उपाध्याय पर एक वरिष्ठ सदस्य को थप्पड़ मारने, केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी की नेमप्लेट तोड़ने, लात मारकर दरवाजा तोड़ने, कार्यालय के बाहर लगे बैनर पोस्टर फाड़ने, विधानसभा चुनाव के उपरांत अनधिकृत रुप से पत्रकार वार्ता कर शीर्ष नेतृत्व पर अनर्गल आरोप लगाने, बैठकों में अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति अभद्र व असंसदीय भाषा का प्रयोग करने के बहुत गम्भीर आरोप थे।

उक्त आरोपों पर दो बार मौका दिए जाने के बावजूद स्पष्टीकरण न देने पर उनके विरुद्ध निष्कासन की कार्यवाही की गई।

श्रीमती प्रमिला रावत पर केन्द्रीय अध्यक्ष के आदेश की अवमानना करने, वरिष्ठ पदाधिकारियों पर अनर्गल आरोप लगाकर पत्र लिखने, सोशल मीडिया में खुद को पद से हटाने का भ्रामक प्रचार करने, अन्य सम्मानित महिला पदाधिकारियों के प्रति अपशब्द व असंसदीय भाषा का प्रयोग करने , कार्यालय के गेट पर तालाबंदी कर कार्यालय में होने वाले सम्मान समारोह को बाधित करने एवं एक दल का उत्तराखंड क्रांति दल में विलय पर उनके मुखिया व केन्द्रीय अध्यक्ष पर अपमानजनक टिप्पणी करने जैसे गम्भीर आरोप थे।

उक्त आरोपों पर स्पष्टीकरण मांगे जाने पर संतोष जनक उत्तर न देने, पुनः स्पष्टीकरण देने का अवसर देने पर भी उत्तर न देने के कारण केन्द्रीय अध्यक्ष जी के अनुमोदन पर पदमुक्त कर व प्राथमिक सदस्यता समाप्त करते हुए उनका भी अनुशासन समिति द्वारा छः वर्षों के लिए निष्कासन कर दिया गया है।

साथ ही दोनों निष्कासित लोगों के पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

एक अन्य पदाधिकारी जिला चमोली के महामंत्री श्री यशपाल सिंह नेगी को पार्टी की ही महिला पदाधिकारी के साथ अनुचित व्यवहार व उत्पीड़न के चलते उनको पदमुक्त कर व प्राथमिक सदस्यता समाप्त करते हुए छः वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है।

इन सभी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते इनके उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय कार्यालय में प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

हालांकि इस निर्णय के विषय में उनको 15 दिन के भीतर केंद्रीय अध्यक्ष को पुनर्विचार याचिका करने की छूट दे दी गई है।

केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तथा अनुशासन समिति के अध्यक्ष एडवोकेट डीडी जोशी ने अपने पत्र में लिखा है कि इनके खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही के दौरान कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए थे।

uttarakhand kranti dal

तथा रिमाइंडर भी भेजे गए थे लेकिन इन्होंने ना तो किसी भी नोटिस का संतोष जनक जवाब दिया और ना ही शिकायती पत्रों का कोई  संतोषजनक जवाब दिया।

यशपाल सिंह नेगी के खिलाफ चमोली के जिला अध्यक्ष द्वारा पार्टी की महिला अध्यक्ष के साथ अभद्र और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने के चलते केंद्रीय अध्यक्ष से शिकायत की गई थी।

जबकि बिपिन रावत के खिलाफ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों से अभद्र भाषा का प्रयोग करने के चलते कार्यवाही की गई है।

जबकि जय प्रकाश उपाध्याय को दो बार कारण बताओ नोटिस और रिमाइंडर भेजे जाने के बावजूद उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया।

इनके केंद्रीय कार्यालय में प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

 

You Might Also Like

FreePregnantTravel : गर्भवती महिलाओं को मिलेगी फ्री यात्रा सुविधा

CharDhamYatra2026 ; चार धाम में होगा मजबूत स्वास्थ्य कवच – डाॅ. धन सिंह रावत

UttarakhandSIR : 87% मतदाताओं की मैपिंग हुई पूरी – CEO

LPGgasblackmarketing : कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं – मुख्य सचिव

KumbhMela2027 : कुंभ जैसे विराट आयोजन में कोई कमी न हो – मुख्यमंत्री

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin January 13, 2023 January 13, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article roorkee पुलिस की 6 टीमों ने होटल रेस्टोरेंट ढाबे और बस स्टैंड पर की ताबड़तोड़ छापेमारी: रुड़की
Next Article maharashtra's nashik shirdi महाराष्ट्र के नासिक शिरडी हाईवे पर हुए एक बड़े हादसे में यात्रियों से भरी बस तेज रफ्तार ट्रक के साथ टकराई, 10 लोगों की मौत:

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarPradeshNews
UttarPradeshNews : गैस न मिलने पर पत्नी ने छोड़ा घर
राज्य March 17, 2026
FreePregnantTravel
FreePregnantTravel : गर्भवती महिलाओं को मिलेगी फ्री यात्रा सुविधा
देहरादून March 17, 2026
CharDhamYatra2026
CharDhamYatra2026 ; चार धाम में होगा मजबूत स्वास्थ्य कवच – डाॅ. धन सिंह रावत
देहरादून March 17, 2026
DevbhoomiUttarakhand
DevbhoomiUttarakhand : उत्तराखण्ड केवल देवभूमि ही नहीं योगभूमि भी – मुख्यमंत्री
Uncategorized March 17, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?