दो लड़किया निकली कालनेमि – पुलिस ने दबोचा :- वो कालनेमि निकली जो पहचान छिपा कर देहरादून में बेख़ौफ़ घूम रही थी …. वो एक नहीं दो शातिर लडकियां थीं जो देहरादून के एसएसपी की शार्प नज़र में आ गयी और उन्हें एलआईयू , एसओजी और स्थानीय पुलिस टीम ने धर लिया है। इस तरह से प्रदेश के कोने कोने में छिपे पुरुष और महिला कालनेमियों की गिरफ्तारियां एक बड़े खेल को बेनकाब करती जा रही है जो भविष्य में किसी संकट की बड़ी वजह भी बन सकते थे।
ताज़ा मामला देहरादून का है जहाँ अवैध रूप से निवास कर रही 2 बांग्लादेशी महिला नागरिकों को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है । एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे आपरेशन कालनेमि के अन्तर्गत लगातार की जा रही प्रभावी कार्यवाही से पटेलनगर क्षेत्र में अवैध रूप से रह रही दो महिलांए दून पुलिस की गिरफ्त में आयी हैं जिसके बाद पुलिस और भी सख्ती से एक्शन लेने की बात कह रही है ।
यह ख़बर भी पढ़ें :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
आपको बता दें कि एसएसपी अजय सिंह ने मुख्यमंत्री के ऑपरेशन कालनेमि अभियान पर लगातार कार्यवाहियां कर धरपकड़ कर रहे हैं जिसके लिए पुलिस, एल0आई0यू0 और एसओजी की संयुक्त टीम सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान करते हुए ऐसे कालनेमियों को दबोच रही है जिसमें अब ये दो बांग्लादेशी लडकियां भी जुड़ गयी हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने सभी पुलिस अफसरों को अपने-अपने थाना क्षेत्रो में संघन सत्यापन अभियान/धर्म के नाम पर लोगों की भावनाओं से खिलवाड करने वाले तथा छदम वेष धारण करके लोगो को भय अथवा लोभ दिखाकर ठगने वाले फर्जी बाबाओं के विरूद्ध आपरेशन कालनेमि के अन्तर्गत प्रभावी चैकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए हैं। इसी अभियान को अब जनपद के सभी थाना क्षेत्रो में लगातार आपरेशन कालनेमि के अन्तर्गत प्रभावी छापेमारी करते हुए ऐसे अभियुक्त के विरूद्ध धरपकड़ की जा रही है।
यह ख़बर भी पढ़ें :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
दो लड़कियों के मामले में कोतवाली पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थानीय पुलिस, एल0आई0यू0 तथा एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चलाये जा रहे प्रभावी चैकिंग अभियान के दौरान पूजा विहार चन्द्रबनी क्षेत्र से 2 संदिंग्ध महिलाएं मिली, जिनसे पूछताछ करने तथा तलाशी लेने पर दोनो महिलाओं का बाग्लादेश की नागरिक होने का पता चला। दोनो महिलाओ ने अवैध रूप से पश्चिमी बंगाल बार्डर से भारतीय सीमा में अवैध रूप से घुसपैठ करना भी स्वीकार किया है ।
दोनो महिलाओं के पास से उनके बांग्लादेशी परिचय पत्र व परिवार रजिस्टर का विवरण बरामद किया गया, जिसके आधार पर दोनो अवैध बाग्लादेशी महिलाओं को नियमानुसार बाग्लादेश डिपोर्ट किये जाने के सम्बन्ध में कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।

