अगले 3 दिनों में मूसलधार बारिश! उत्तराखंड, हिमाचल, ओडिशा में फ्लैश फ्लड का खतरा :- नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आपका आज के मौसम अपडेट में, अगर आप पहाडी इलाकों में हैं या सफर की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है, तीन घंटे में भीषण बारिश का अलर्ट, भारतीय मौसम विभाग यानी IMD ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले तीन घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तर पंजाब, उत्तर हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण बारिश हो सकती है।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- धारी देवी मंदिर पर फिर मंडरा रहा खतरा
ओडिशा में भी भारी वर्षा के आसार हैं, फ्लैश फ्लड का गंभीर खतरा, IMD ने फ्लैश फ्लड को लेकर विशेष चेतावनी दी है, उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू कश्मीर के कुछ जिलों में अचानक बाढ़ आने का खतरा है, उत्तराखंड के प्रभावित जिले हैं, अल्मोडा, देहरादून, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग, जम्मू कश्मीर में, अनंतनाग, डोडा, किश्तवार और उधमपुर जैसे जिले ज्यादा जोखिम में हैं, हिमाचल में कांगडा, शिमला, मंडी और कुल्लू जैसे जिलों को अलर्ट पर रखा गया है।
अगले दो तीन दिन होंगे भारी बारिश से भरे, IMD के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत यानी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अगले दो से तीन दिनों तक लगातार भारी बारिश हो सकती है, वहीं गुजरात, महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में भी तेज बारिश के आसार हैं, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी असर, पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम, मेघालय, नागालैंड और मिजोरम में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, दक्षिण भारत के तेलंगाना, केरल, कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों तक गरज के साथ बारिश देखने को मिलेगी।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर | ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग की सलाह है कि नालों, पुलों और बिजली के तारों से दूर रहें, नदी किनारे या ढलान वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। यात्रा करने से पहले मौसम की स्थिति जरूर जांच लें, तो दोस्तों, ये था आज का मौसम अपडेट, अगर आप चाहते हैं कि हम आपको रोज़ाना ऐसे ही अपडेट्स देते रहें, तो वीडियो को लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और बेल आइकन ज़रूर दबाएं, धन्यवाद।

