By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: आज का नया भारत आतंकवादियों को डोजियर नहीं डोज देता है! पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना…
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > आज का नया भारत आतंकवादियों को डोजियर नहीं डोज देता है! पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना…
राष्ट्रीय

आज का नया भारत आतंकवादियों को डोजियर नहीं डोज देता है! पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना…

admin
Last updated: 2024/10/02 at 5:40 AM
admin
Share
4 Min Read
SHARE

 रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस के कार्यकाल पर सवाल उठाया. इस दौरान उन्होंने मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले का जिक्र करते हुए पूछा कि उस समय की सरकार क्या करती थी?

Contents
पीएम ने आतंकवाद के मुद्दे पर कांग्रेस पर साधा निशानाराम मंदिर को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा‘मैंने कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ी’

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साबरकांठा में रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर आतंकियों को जवाब देने में हीलाहवाली का आरोप लगाया।

पीएम मोदी कांग्रेस के कार्यकाल में हुए काम और आतंकदवाद को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “पहले डोजियर भेजे गए थे, लेकिन अब आतंक के आकाओं को उनके ही घर में डोज दी जा रही है।

पीएम ने आतंकवाद के मुद्दे पर कांग्रेस पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने 2008 में 26/11 के मुंबई हमलों और उसके बाद पाकिस्तानी सरकार को भेजे गए दस्तावेजों का जिक्र करते हुए कहा, “अब चीजें पूरी तरह से बदल गई हैं।

जब आतंकवादी मुंबई में 26/11 जैसे बड़े हमले करते थे, देश भर में विस्फोटों में लोग मरते थे, कश्मीर में कार्रवाई में हमारे सैनिक मारे जाते थे, उस समय की कमजोर सरकार क्या करती थी?

वे डोजियर भेजते थे आतंकवादी कहां से आए और उन्होंने क्या किया, इसका विवरण दिया गया. कांग्रेस पाकिस्तान से पूछती थी कि वे हम पर बमबारी क्यों करेंगे।

प्रधानमंत्री ने जय श्री राम का नारा लगाते हुए कहा, “वह एक समय था जब डोजियर भेजे जाते थे. आज का भारत आतंक के आकाओं को डोजियर नहीं भेजता है, बल्कि उनके घर पर हमला करता है।

राम मंदिर को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा

पीएम मोदी ने कहा, “देश के आजाद होने के दूसरे दिन भगवान श्रीराम का मंदिर बनना शुरू होना चाहिए था, लेकिन नहीं हुआ. इसके लिए देश को लड़ाई लड़नी पड़ी है. 70-75 साल तक कांग्रेस ने इसे रोकने की कोशिश की. कानून बदले ताकि राम मंदिर बने ही नहीं।

पीएम मोदी ने कहा, “साल 2014 में जब आपने मुझे दिल्ली भेजा तो चुनौतियों को चुनौती देने के लिए भेजा था. चुनौतियों को टालने के लिए नहीं।

चुनौतियों से टकराने के लिए भेजा था. इस मिट्टी में वो ताकत है और दुनिया ने महात्मा गांधी में वो ताकत देखी थी।

देश ने सरदार वल्लभ भाई पटेल में वो ताकत देखा था… इस मिट्टी में वो ताकत है जिसने मुझे पाला, पोसा और बड़ा किया और मैं आप सबकी सेवा करने में दिन-रात खपाता रहता हूं।

‘मैंने कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ी’

रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आज मैं संतोष के साथ कह सकता हूं कि मैंने कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ी और ये कांग्रेस के लोग देश को डराते थे कि राम मंदिर बनेगा तो देश में आग लग जाएगी।

राम मंदिर शान से बनकर तैयार हुआ और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी हुई, देश ने इसे उत्सव के रूप में मनाया. देश में तो आग नहीं लगी, लेकिन कांग्रेस के दिलों में जो आग लगी है, वो कोई बुझा नहीं सकता।

You Might Also Like

BungMovie : बूंग जीत पर गदगद हुए पीएम मोदी

HoliChandraGrahan : होली पर चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग

IndiaReunification : मातृशक्ति को मिले 33 नहीं, 50 प्रतिशत आरक्षण – भागवत

SleepyVillage : चलते-चलते इस गांव में सो जाते हैं लोग

ToplessLakshadweep : अगत्ती द्वीप पर बिना कपड़ों के ठहरते है टूरिस्ट

TAGGED: #amitshah, #ayodhya, #AyodhyaDham, #india, #JPNADDA, #narendra modi, IndianNationalCongress

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 2, 2024 May 2, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बड़ी ख़बर,,इस राज्य में पेट्रोल-डीजल की खरीद-बिक्री पर लगी पाबंदियां,,,सरकार ने तय की लिमिट…
Next Article गर्मियों में रोजाना पिएं बेल का जूस,,डायबिटीज़ से लेकर वेट लॉस तक में होगा फायदा…

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

IDFCFirstBankFraud
IDFCFirstBankFraud : बैंकों की चिंता बढ़ा सकता है आईडीएफसी फर्स्ट बैंक फ्रॉड
राज्य February 25, 2026
BungMovie
BungMovie : बूंग जीत पर गदगद हुए पीएम मोदी
खोजी नारद कहिंन February 25, 2026
RetinopathyofPrematurity
RetinopathyofPrematurity : बच्चों में आंखों की जांच करवाना जरूरी 
राष्ट्रीय February 25, 2026
ChampawatHoliFestival
ChampawatHoliFestival : चंपावत में खड़ी होली महोत्सव का भव्य शुभारम्भ
उत्तराखण्ड February 25, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?