TikTok की 5 साल बाद भारत में हुई वापसी ! :- करीब 5 साल बाद चीनी वीडियो ऐप टिकटॉक की भारत में वापसी के दावों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, सरकार ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन टिकटॉक की वेबसाइट खुलने के दावों के बीच विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस का कहना है कि नरेंद्र मोदी का चीन के प्रति प्रेम, देश प्रेम पर भारी पड़ रहा है।
यह ख़बर भी पढ़ें :- पीरियड्स के दौरान इन बातों का रखे ध्यान
कुछ यूजर्स चला पा रहे वेबसाइट
कांग्रेस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘भारत में चीन की कंपनी ‘टिकटॉक’ की वेबसाइट चलने लगी है, चीन से झड़प में हमारे 20 जांबाज सैनिक शहीद हुए, पहले तो नरेंद्र मोदी ने चीन को क्लीनचिट दी, लेकिन.. जब कांग्रेस ने दबाव बनाया तो हेड लाइन मैनेज करने को ‘टिक टॉक’ बैन किया। अब मोदी फिर चीन से लप्पो झप्पो कर रहे हैं, चीन के विदेश मंत्री से मिले हैं और खुद चीन जाने वाले हैं… और इस बीच ही टिक टॉक से जुड़ी ये खबर आ गई। साफ है – नरेंद्र मोदी का चीन प्रेम, देश प्रेम पर भारी पड़ा है। पाकिस्तान से सीजफायर की तरह चीन के साथ भी शहादत का सौदा कर दिया गया है।’
बता दें कि साल 2020 में भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा बताते हुए टिकटॉक समेत 59 चीनी ऐप्स पर रोक लगा दी थी। यह फैसला गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई लड़ाई के बाद लिया गया। सरकार का कहना था कि ये ऐप्स देश के लिए खतरा थे। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा था कि ये ऐप्स ‘भारत की संप्रभुता, अखंडता, रक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा’ हैं।
यह ख़बर भी पढ़ें :- यह ख़बर भी पढ़ें :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया है कि वेबसाइट पर टिकटॉक काम कर रहा है। कुछ ने कहा वे तो वेबसाइट पर भी टिकटॉक नहीं चला पा रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं, जो सब-पेज नहीं खोल पा रहे हैं। कयास हैं कि टिकटॉक की वापसी धीरे-धीरे यानी चरणबद्ध तरीके से हो सकती है।

