By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: लहसुन-प्याज से डरता है ये गांव , जानिए वजह
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > रेसिपी > लहसुन-प्याज से डरता है ये गांव , जानिए वजह
अंतराष्ट्रीय

लहसुन-प्याज से डरता है ये गांव , जानिए वजह

भारत का अनोखा गांव, लहसुन-प्याज से दूरी.

admin
Last updated: 2024/11/23 at 5:59 AM
admin
Share
3 Min Read
लहसुन-प्याज
लहसुन-प्याज
SHARE
Highlights
  • इस गांव में बैन है लहसुन-प्याज.
  • लहसुन-प्याज से डरता गांव!
  • यह गांव क्यों मानता है लहसुन-प्याज को अपशकुन?

लहसुन-प्याज से डरता है ये गांव , जानिए वजह : प्याज और लहसुन अपने घटते-बढ़ते दामों की वजह से हमेशा खबरों की हेडलाइन में बने रहते हैं, प्याज-लहसुन के इस्तेमाल से खाने का स्वाद बढ़ जाता है. यह शरीर की इम्युनिटी पर जबरदस्त असर दिखाते हैं और मौसमी बीमारियों के खतरे को कम करते हैं. इतने फायदे होने के बाद भी कई लोग इससे परहेज करते हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पिछले 40 से 45 सालों से लहसुन-प्याज का इस्तेमाल नहीं किया गया है. गांव में मौजूद सभी घरों में लहसुन-प्याज खाने से लोग दूरी रखते हैं. इसका इतना खौफ है कि इसे बाजार से भी नहीं खरीदते हैं।

जिस गांव का खोजी नारद यहाँ जिक्र कर रहा है, वह बिहार के जहानाबाद के नजदीक है. यह गांव जहानाबाद जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित है जिसे त्रिलोकी बिगहा गांव के नाम से जाना जाता है जो कि चिरी पंचायत के अंतर्गत आता है. इस गांव में तकरीबन 30 से 35 घर मौजूद हैं और यहां के सभी घरों में प्याज और लहसुन खाने की साफ मनाही है. यहां के सभी लोग बिना प्याज और लहसुन का खाना खाते हैं।

त्रिलोकी बिगहा गांव के बुजुर्ग बताते हैं कि इस गांव में तकरीबन 40 से 45 साल पहले ही लोगों ने प्याज और लहसुन खाना छोड़ दिया था और इस परंपरा का पालन यहां के लोग लंबे समय से करते चले आ रहे हैं. गांव के बुजुर्गों की मानें तो गांव में ठाकुरबाड़ी का मंदिर मौजूद है जो कि सालों पुराना है और इसी मंदिर की वजह से लोगों ने लहसुन-प्याज से दूरी बना ली है।

उनका कहना है कि कई लोगों ने इस परंपरा को तोड़ने की कोशिश की तो उनके घरों में कई तरह की अनहोनी देखी गई. इन घटनाओं के बाद यहां के लोगों ने लहसुन-प्याज खाना ही नहीं बल्कि बाजार से लेना भी छोड़ दिया. सिर्फ लहसुन और प्याज ही नहीं इस गांव में मांस और शराब जैसी चीजों की सख्त मनाही है. यहां आपको कोई भी शराब पीते हुए नहीं नजर आएगा और यहां के लोगों ने मांस का भी त्याग कर रखा है।

You Might Also Like

OperationSmileChamoli : चमोली में “ऑपरेशन स्माइल” फिर हुआ तेज

SpotifyLyricsUpdate : Spotify के एप लिरिक्स के लिए नए अपडेट

DoomsdayClock : क्या है ‘डूम्सडे क्लॉक’ का खौफनाक सच

KisKaMatlab : वैज्ञानिकों ने बताया किस का मतलब

Mitspaceresearch : अंतरिक्ष में जाने पर खिसक जाता है दिमाग !

TAGGED: Bihar news, khoji narad, khoji narad breaking news today

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin November 23, 2024 November 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article रोंगटे क्यों खड़े होते हैं रोंगटे ? जानिए फायदे और नुकसान
Next Article हार्ट ठंडे पानी में नहाने से हार्ट अटैक का खतरा

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

RanaBaaliFirstLook
RanaBaaliFirstLook : विजय देवरकोंडा की पहली फिल्म Ranabaali से फर्स्ट लुक आउट, यूजर्स को खटकी ये बात
मुंबई February 28, 2026
NandaDeviRajJaat
NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन
उत्तराखण्ड February 28, 2026
PurnagiriMela
PurnagiriMela : मां पूर्णागिरि मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
खोजी नारद कहिंन February 28, 2026
UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics : धामी सरकार के फैसले को हरदा ने आड़े हाथों लिया
Uncategorized February 28, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?