खोजी नारद कहिंन
Trending

युवाओं के लिए यह मौका किसी वरदान से कम नहीं

See, recruitment is to be done on these posts.

 UKSSSC बंपर भर्तियों की सूची : अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। इसमें वन दरोगा, पुलिस कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड, कनिष्ठ सहायक जैसी बड़ी भर्तियां भी शामिल हैं। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य में समूह-ग के 4,855 पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी कर दिया है।

इसमें कई विभागों में समूह-ग की 16 भर्तियों की प्रस्तावित परीक्षा तिथियां शामिल की गई हैं। आयोग के सचिव एसएस रावत ने बुधवार बरयान जारी किया बताया कि 17 विभिन्न विभागों की जो लिखित परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथि घोषित की है उसमें 4874 रिक्त पद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आयोग की ओर से उपरोक्त परीक्षाओं की अभी प्रस्तावित तिथि जारी की है। उक्त तिथियों में आगे परिवर्तन भी किया जा सकता है।

देखिए इन पदों पर की जानी है भर्ती

  • होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में 24 हवलदार प्रशिक्षकों की भर्ती की जानी है, जिसके लिए संभावित 21 अक्टूबर 2024 से शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हो जाएगी।
  • तमाम विभागों में 370 पदों पर कर्मशाला अनुदेशकों की भर्ती की जानी है जिसके लिए संभावित 25 नवंबर 2024 से परीक्षा कराई जा सकती है।
  • तमाम विभागों में 275 पदों पर वैयक्तिक सहायको की भर्ती की जानी है जिसके लिए संभावित 8 दिसंबर 2024 से परीक्षा कराई जा सकती है।
  • तमाम विभागों में 34 पदों पर वाहन चालकों की भर्ती की जानी है जिसके लिए संभावित 18 दिसंबर 2024 से परीक्षा कराई जा सकती है।
  • संस्कृति विभाग में 18 पदों पर संगतकर्ता/प्रवक्ता की भर्ती की जानी है. जिसके लिए संभावित 29 दिसंबर 2024 को परीक्षा कराई जा सकती है।
  • तमाम विभागों में 1150 पदों पर कनिष्ठ सहायक/ सींचपाल/मेट /कार्यपर्यवेक्षक/राजस्व सहायक/नलकूप/चालक की भर्ती की जानी है। जिसके लिए संभावित 19 जनवरी 2025 को परीक्षा कराई जा सकती है।
  • पुलिस विभाग में 2000 पदों पर पुलिस आरक्षी की भर्ती की जानी है। जिसके लिए संभावित 1 फरवरी 2025 से शारीरिक दक्षता परीक्षा और 15 जून 2025 से लिखित परीक्षा कराई जा सकती है।
  • जनजाति कल्याण विभाग में 15 पदों पर प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती की जानी है, जिसके लिए संभावित 23 फरवरी 2025 को परीक्षा कराई जा सकती है।
  • सहकारिता विभाग में 36 पदों पर सहायक विकास अधिकारी- वर्ग दो की भर्ती की जानी है, जिसके लिए संभावित 9 मार्च 2025 को परीक्षा कराई जा सकती है।
  • विभिन्न विभागों में लाइब्रेरी साइंस योग्यता वाले 6 पदों पर भर्ती की जानी है, जिसके लिए संभावित 23 मार्च 2025 को परीक्षा कराई जा सकती है।
  • विभिन्न विभागों में 200 पदों पर वन दारोगा की भर्ती की जानी है, जिसके लिए संभावित 20 अप्रैल 2025 को परीक्षा कराई जा सकती है।
  • विभिन्न विभागों में स्नातक अर्हता से संबंधित 30 पदों पर भर्ती की जानी है, जिसके लिए संभावित 25 मई 2025 को परीक्षा कराई जा सकती है।
  • तमाम विभागों में 26 पदों पर सहायक लेखाकार की भर्ती की जानी है, जिसके लिए संभावित 6 जुलाई 2025 को परीक्षा कराई जा सकती है।
  • वन विभाग में 600 पदों पर वन आरक्षी की भर्ती की जानी है, जिसके लिए संभावित 3 अगस्त 2025 को परीक्षा कराया जा सकती है
  • तमाम विभागों में 21 वाहन चालकों की भर्ती की जानी है, जिसके लिए संभावित 24 अगस्त 2025 को परीक्षा कराई जा सकती है।
  • तमाम विभागों में विशेष तकनीकी अहर्ता के 60 पदों पर भारती की जानी है, जिसके लिए संभावित एक से 10 सितंबर 2025 तक भर्ती परीक्षा कराई जा सकती है।

Related Articles

Back to top button