By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: आपकी जिंदगी बचाएगी ये ख़बर
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ > आपकी जिंदगी बचाएगी ये ख़बर
हेल्थ

आपकी जिंदगी बचाएगी ये ख़बर

इन संकेतों को न करें नजरअंदाज.

admin
Last updated: 2025/09/30 at 5:49 AM
admin
Share
4 Min Read
This news will save your life
आपकी जिंदगी बचाएगी ये ख़बर
SHARE
Highlights
  • आइए जानें क्या हैं ये संकेत.
  • पेट की चर्बी.
  • गर्दन पर काले धब्बे.

आपकी जिंदगी बचाएगी ये ख़बर :-  आज की तेज रफ्तार और स्ट्रेस भरी लाइफस्टाइल में हम अक्सर शरीर के छोटे-मोटे संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन कुछ संकेत ऐसे होते हैं जो भविष्य में गंभीर बीमारियों की चेतावनी देते हैं। डायबिटीज एक ऐसी ही खतरनाक बीमारी है, जिसके पहले शरीर में कुछ संकेत नजर आते हैं। अगर इन संकेतों को पहचानकर सही समय पर कदम उठा लिया जाए, तो डायबिटीज को होने से रोका जा सकता है। इन संकेतों के बारे में न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया।

Contents
आइए जानें क्या हैं ये संकेतपेट की चर्बीलगातार थकानगर्दन पर काले धब्बेहाई ब्लड प्रेशरबार-बार प्यास लगनाइन संकेतों को न करें नजरअंदाज

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

आइए जानें क्या हैं ये संकेत

पेट की चर्बी

अगर आपके पेट के आसपास की चर्बी लगातार बढ़ रही है और कोई भी एक्सरसाइज या डाइट उसे कम नहीं कर पा रही, तो यह सामान्य बात नहीं है। यह ‘विसरल फैट’ इंसुलिन रेजिस्टेंस का एक अहम लक्षण है। जब शरीर के सेल्स इंसुलिन के का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाते, तो एक्स्ट्रा ग्लूकोज पेट के आसपास चर्बी के रूप में जमा होने लगता है। यह चर्बी सिर्फ दिखने की समस्या नहीं, बल्कि डायबिटीज और दिल की बीमारियों का भी संकेत है।

लगातार थकान

पूरी नींद लेने और अच्छा खाने के बाद भी अगर आप हमेशा थका-थका सा महसूस करते हैं, तो इसकी जड़ में आपका ब्लड शुगर हो सकता है। इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण, शुगर आपके खून में तो है, लेकिन सेल्स के अंदर नहीं जा रहा। इसके कारण सेल्स को एनर्जी नहीं मिल पाता और आप हर समय थकान महसूस करते हैं।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे

गर्दन पर काले धब्बे

गर्दन, बगल या कमर के मोड़ पर गहरे, मखमली जैसे काले धब्बे दिखाई देना ‘एकैन्थोसिस नाइग्रिकन्स’ कहलाता है। अक्सर लोग इसे गंदगी या धूप का असर समझकर अनदेखा कर देते हैं, लेकिन यह त्वचा द्वारा दिया जाने वाला एक जरूरी संकेत है। यह धब्बे प्री-डायबिटीज का एक अहम लक्षण माने जाते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर

इंसुलिन रेजिस्टेंस का सीधा असर आपके ब्लड प्रेशर पर भी पड़ता है। इंसुलिन शरीर में सोडियम को रोकने का काम करता है, जिससे शरीर में पानी और नमक का संतुलन बिगड़ जाता है और ब्लड वेसल्स सख्त होने लगती हैं। इसका नतीजा हाई ब्लड प्रेशर के रूप में सामने आता है।

बार-बार प्यास लगना

बिना किसी खास वजह के लगातार प्यास लगना और बार-बार पेशाब आना भी एक चेतावनी है। जब ब्लड शुगर का स्तर ज्यादा होता है, तो शरीर एक्स्ट्रा शुगर को किडनी की मदद से पेशाब के जरिए बाहर निकालने की कोशिश करता है। इस प्रक्रिया में शरीर से पानी भी ज्यादा मात्रा में निकल जाता है, जिससे डिहाइड्रेशन होता है और आपको बार-बार प्यास लगती है।

इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

ये पांचों संकेत अलग-अलग नहीं, बल्कि एक दूसरे से जुड़े हुए हैं, जो इंसुलिन रेजिस्टेंस की ओर इशारा करते हैं। अगर इनमें से 2-3 संकेत भी लगातार दिखाई दे रहे हैं, तो इसे ‘सामान्य समस्या’ समझकर अनदेखा करना टाइप-2 डायबिटीज को बुलावा देना हो सकता है । सही समय पर सजग होकर डॉक्टर से सलाह लेना, ब्लड शुगर की जांच करवाना और लाइफस्टाइल में हेल्दी बदलाव लाना ही इन चेतावनियों को गंभीर बीमारी में बदलने से रोक सकता है।

You Might Also Like

MicrowaveSafety : माइक्रोवेव में खाना पकाना या गर्म करना सुरक्षित ?

TeaWithMealHarmsHealth : यह आदत सभी के लिए नुकसानदेह है

RheumatoidArthritis : अपनाएं स्वस्थ जीवन शैली वर्ना आर्थराइटिस हो जायेगा

BrainAge : दिमाग की उम्र का पता कैसे चला ?

NoExerciseWeightLoss : बिना व्यायाम के वजन कैसे कम करें

TAGGED: #AlertIndia, #AlertMessage, #AlertNow, #AlertToday, #Awareness, #BeAware, #BeSafe, #BreakingAlert, #BreakingNow, #CriticalNews, #CriticalUpdate, #DailyAlert, #DailyUpdate, #EmergencyAlert, #EmergencyNews, #EssentialNews, #GlobalAlert, #GoodToKnow, #HealthAwareness, #HealthFirst, #HealthGuide, #HealthMatters, #HealthUpdate, #HotNews, #ImportantNews, #ImportantUpdate, #LifeCare, #LifeSaving, #LifeTips, #LifeUpdate, #MedicalAlert, #MustKnow, #MustRead, #NewsToday, #PublicAlert, #SaveLife, #SaveLives, #SaveYourLife, #StayAlert, #StaySafe, #VitalInfo, #WellnessFirst, #WellnessTips, breakingnews, health news, healthtips, khoji narad, khoji narad breaking news, latestupdate, LifeMatters, SafetyFirst, topnews, trendingnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin September 30, 2025 September 30, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Blockbuster Kaantara opens with a bang ब्लॉकबस्टर कांतारा की धमाकेदार शुरुआत
Next Article Bobby Deol to play Ram in Delhi's Ramleela दिल्ली की रामलीला में राम बनेंगे बॉबी देओल

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AutismEqualRates
AutismEqualRates : ऑटिज़्म की दर ‘पुरुषों और महिलाओं में बराबर !
खोजी नारद कहिंन February 7, 2026
MultiLevelParking
MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग – डॉ. आर. राजेश कुमार
उत्तराखण्ड February 7, 2026
VillageDevelopment
VillageDevelopment : सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प : धामी
राज्य February 7, 2026
RBI
RBI : नहीं मिलेगी होम लोन की EMI पर राहत
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 7, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?