By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 25 October 2026
    E-Paper | 25 October 2026
    October 24, 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
Reading: SuspenseMovies : आपके होश उड़ा देगी ये भयंकर मर्डर मिस्ट्री फिल्में
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > महाराष्ट्र > SuspenseMovies : आपके होश उड़ा देगी ये भयंकर मर्डर मिस्ट्री फिल्में
मुंबई

SuspenseMovies : आपके होश उड़ा देगी ये भयंकर मर्डर मिस्ट्री फिल्में

दृश्यम 2

admin
Last updated: 2026/09/19 at 10:47 AM
admin
Share
5 Min Read
SuspenseMovies
SuspenseMovies : आपके होश उड़ा देगी ये भयंकर मर्डर मिस्ट्री फिल्में
SHARE
Highlights
  • अंधाधुन.
  • गॉन गर्ल.
  • द आयरिशमैन.

SuspenseMovies : आपके होश उड़ा देगी ये भयंकर मर्डर मिस्ट्री फिल्में :-  अगर आपको ऐसी फिल्मों में दिलचस्पी है, जिनमें हर कुछ देर बाद कहानी का रुख बदल जाता है और आखिरी मिनट तक यह समझना मुश्किल रहता है कि असली गुनहगार कौन है, तो मर्डर मिस्ट्री और सस्पेंस जॉनर आपके लिए परफेक्ट हो सकता है. नेटफ्लिक्स पर ऐसी कई फिल्में मौजूद हैं, जिनमें क्राइम, रहस्य, इन्वेस्टिगेशन और जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलते हैं. खास बात यह है कि इनमें से कई फिल्मों को IMDb पर भी अच्छी रेटिंग मिली है. आइए नजर डालते हैं 5 ऐसी फिल्मों पर, जो आपको कहानी के साथ आखिर तक जोड़े रखेंगी।

Contents
दृश्यम 2अंधाधुनगॉन गर्लद आयरिशमैनद गर्ल विद द ड्रैगन टैटू

दृश्यम 2

अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘दृश्यम 2’ (2022) की कहानी पहली फिल्म की घटनाओं के आगे बढ़ती है. विजय सलगांवकर अपने परिवार को बचाने के लिए पहले ही एक ऐसी कहानी तैयार कर चुका है, जिस पर पुलिस को भरोसा हो गया था. लेकिन जब केस दोबारा खुलता है तो पुलिस एक बार फिर विजय और उसके परिवार तक पहुंचने की कोशिश करती है. इसके बाद कहानी में कई ऐसे राज और मोड़ सामने आते हैं, जो दर्शकों की उम्मीदों को बदल देते हैं. फिल्म में अक्षय खन्ना, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, रजत कपूर और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. ‘दृश्यम 2’ को IMDb पर 8.2 की रेटिंग मिली है।

अंधाधुन

आयुष्मान खुराना की ‘अंधाधुन’ (2018) सस्पेंस और ब्लैक कॉमेडी का ऐसा मिश्रण है, जिसमें हर किरदार पर शक होने लगता है. कहानी आकाश नाम के पियानो प्लेयर की है, जो दुनिया के सामने खुद को नेत्रहीन बताता है. उसकी जिंदगी उस वक्त उलट जाती है, जब वह एक घर में पहुंचता है और वहां एक व्यक्ति के मर्डर का गवाह बन जाता है. इसके बाद कहानी लगातार नए मोड़ लेती है और दर्शक भी यह तय नहीं कर पाते कि कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ. श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तब्बू, राधिका आप्टे और अनिल धवन भी नजर आते हैं. फिल्म की IMDb रेटिंग 8.2 है।

गॉन गर्ल

बेन अफ्लेक और रोसामंड पाइक स्टारर ‘गॉन गर्ल’ (2014) रिश्तों, रहस्य और अपराध को एक साथ जोड़ती है. कहानी निक और उसकी पत्नी एमी की है, जिनकी शादी की सालगिरह के दिन एमी अचानक गायब हो जाती है. घर से मिले कुछ सुरागों के बाद शक निक पर जाने लगता है और पुलिस जांच शुरू कर देती है. मामला मीडिया तक पहुंचता है और निक का व्यवहार भी कई सवाल खड़े करता है. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, दर्शकों को एहसास होता है कि एमी के गायब होने का मामला पहली नजर में जितना आसान दिखाई देता है, असल में उतना है नहीं. फिल्म को IMDb पर 8.1 की रेटिंग मिली है।

द आयरिशमैन

रॉबर्ट डी नीरो, अल पचीनो और जो पेस्की की ‘द आयरिशमैन’ (2019) पारंपरिक मर्डर मिस्ट्री से अलग एक क्राइम ड्रामा है. फिल्म फ्रैंक शीरन की जिंदगी पर केंद्रित है, जो ट्रक ड्राइवर से धीरे-धीरे अपराध की दुनिया का हिस्सा बन जाता है और हिटमैन के तौर पर काम करने लगता है. इसके बाद उसकी जिंदगी गैंगस्टर्स, अपराध और सत्ता के करीब पहुंचती जाती है. फिल्म में उसके पुराने दिनों और किए गए अपराधों के साथ-साथ रिश्तों, उम्र और जिंदगी में आए बदलावों को भी दिखाया गया है. ‘द आयरिशमैन’ को IMDb पर 7.8 की रेटिंग मिली है।

द गर्ल विद द ड्रैगन टैटू

‘द गर्ल विद द ड्रैगन टैटू’ की कहानी पत्रकार मिकाएल ब्लोमक्विस्ट और हैकर लिस्बेथ सालेंडर के इर्द-गिर्द घूमती है. मिकाएल को एक अमीर परिवार की कई साल पुरानी गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाने का जिम्मा मिलता है. परिवार की एक लड़की वर्षों पहले रहस्यमय तरीके से गायब हो गई थी और उसका कोई सुराग नहीं मिला था. जांच के दौरान मिकाएल की मुलाकात लिस्बेथ से होती है और दोनों मिलकर इस पुराने मामले की परतें खोलना शुरू करते हैं. जांच आगे बढ़ने पर परिवार से जुड़े कई चौंकाने वाले सच सामने आते हैं. फिल्म में क्राइम, इन्वेस्टिगेशन और सस्पेंस का मजबूत मेल देखने को मिलता है और इसे IMDb पर 7.8 की रेटिंग मिली है।

You Might Also Like

UttarakhandNews : आपदा प्रबंधन दिवस पर मुख्यमंत्री ने की चार घोषणाएं

DhamiCabinet : धामी कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर!

DehradunNews : देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त

FardeenKhan : फरदीन खान, ‘पुलिस कंपनी’ में निभाएंगे डार्क किरदार

YePremMolLiya : एडवांस बुकिंग में ‘ये प्रेम मोल लिया’ का जलवा

TAGGED: #CrimeThriller, #khojinaradbreakingnews, #MurderMystery, Andhadhun, BestThrillerMovies, Drishyam2, GoneGirl, IMDbRatedMovies, khojinarad, MovieRecommendations, MurderMysteryMovies, NetflixMovies, NetflixThrillers, SuspenseMovies, TheGirlWithTheDragonTattoo, TheIrishman, ThrillerMovies

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin September 19, 2026 September 19, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article UttarakhandNews UttarakhandNews : सीसीटीएनएस प्रगति में उत्तराखंड की रैंकिंग में सुधार
Next Article Oscars2027 Oscars2027 : ऑस्कर के लिए चुनी गई मराठी फिल्म ‘गोंधल

Advt.

Latest News

UttarakhandNews
UttarakhandNews : आपदा प्रबंधन दिवस पर मुख्यमंत्री ने की चार घोषणाएं
उत्तरकाशी November 27, 2026
DhamiCabinet
DhamiCabinet : धामी कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर!
देहरादून November 27, 2026
DehradunNews
DehradunNews : देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त
उत्तराखण्ड November 27, 2026
FardeenKhan
FardeenKhan : फरदीन खान, ‘पुलिस कंपनी’ में निभाएंगे डार्क किरदार
महाराष्ट्र November 27, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?