ये है उत्तराखंड की टॉप 10 सैरगाह :- देवभूमि उत्तराखंड का. यह जगह अपने पहाड़ों, नदियों, झरनों और धार्मिक धामों की वजह से हर यात्री का सपना होती है. यहां आने वाला हर इंसान अपने साथ कुछ यादें जरूर लेकर जाता है. कोई यहां रोमांच के लिए आता है, कोई आध्यात्म के लिए और कोई सिर्फ प्रकृति के करीब जाने के लिए. यही वजह है कि उत्तराखंड हर मौसम और हर उम्र के लोगों को अपनी तरफ खींच लेता है. इस आर्टिकल में हम आपको लेकर चलेंगे उत्तराखंड की उन टॉप 10 जगहों की सैर पर, जहां का अनुभव हमेशा आपके दिल में बस जाएगा।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- केला खाने के अचूक फायदे
1. देहरादून :- हिमालय की तलहटी में बसा देहरादून गंगा और यमुना नदी के बीच स्थित है. यहां प्राकृतिक खूबसूरती, शांति और रोमांच का बेहतरीन संगम देखने को मिलता है. देहरादून न सिर्फ अपने मौसम के लिए बल्कि शिक्षा और आध्यात्म के लिए भी प्रसिद्ध है. घूमने की जगहों में सहस्त्रधारा, टपकेश्वर महादेव मंदिर और फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट का नाम सबसे ऊपर आता है।
2. ओली :- गढ़वाल में स्थित ओली को भारत की स्कीइंग कैपिटल कहा जाता है. लगभग 2800 मीटर की ऊंचाई पर बसा यह हिल स्टेशन सर्दियों में बर्फ और रोमांच का अलग ही मजा देता है. यहां की लंबी केबल कार राइड और हिमालय की चोटियों के दृश्य यात्रियों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं।
3. चोपता :- 2600 मीटर की ऊंचाई पर बसा चोपता एक छोटा लेकिन बेहद सुंदर गांव है. इसे लोग मिनी स्विट्जरलैंड ऑफ इंडिया भी कहते हैं. यहां का मुख्य आकर्षण है तुंगनाथ मंदिर, जो दुनिया का सबसे ऊंचाई पर स्थित शिव मंदिर है. यहां तक पहुंचने के लिए करीब 3.5 किलोमीटर का ट्रैक करना पड़ता है।
4. वैली ऑफ फ्लावर्स :- यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल यह घाटी करीब 3600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. जुलाई से सितंबर के बीच यहां हजारों रंग-बिरंगे और दुर्लभ फूल खिलते हैं. यहां का सफर गोविंद घाट से शुरू होकर घांघरिया होते हुए फूलों की घाटी तक पहुंचता है, जो हर ट्रैकिंग लवर के लिए यादगार अनुभव बन जाता है।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- भिंडी का पानी पीने के फायदे
5. बद्रीनाथ :- चार धामों में से एक बद्रीनाथ धाम श्रद्धा और विश्वास का सबसे बड़ा केंद्र है. समुद्र तल से 3300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह मंदिर भगवान विष्णु के बद्री रूप को समर्पित है. पास ही स्थित तप्त कुंड नाम का गर्म पानी का झरना भक्तों को आध्यात्मिक अनुभव देता है।
6. मसूरी :- उत्तराखंड की रानी कहे जाने वाली मसूरी का जिक्र ट्रैवल लिस्ट में जरूर आता है. 2000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह हिल स्टेशन अंग्रेजों के जमाने से ही मशहूर है. यहां की मॉल रोड, कैंपटी फॉल, लाल टिब्बा और गन हिल पर्यटकों के दिल जीत लेते हैं.
7. हरिद्वार :- गंगा की गोद में बसा हरिद्वार सनातन संस्कृति की आत्मा माना जाता है. यहां की हर की पौड़ी की गंगा आरती और मां मनसा देवी का मंदिर हर यात्री के लिए खास अनुभव होते हैं. माना जाता है कि यहां एक डुबकी लगाने से जीवन के पाप मिट जाते हैं।
8. नैनीताल :- नैनी झील से घिरा यह शहर उत्तराखंड का एक अनमोल रत्न है. यहां नाव की सवारी, माल रोड पर घूमना और नैना देवी मंदिर का दर्शन हर किसी को पसंद आता है. नैनीताल सिर्फ घूमने की जगह नहीं बल्कि एक एहसास है।
9. ऋषिकेश :- दुनिया की योगा कैपिटल कहे जाने वाले ऋषिकेश में अध्यात्म और रोमांच दोनों का अलग ही रंग देखने को मिलता है. यहां राम झूला, त्रिवेणी घाट, बीटल्स आश्रम और रिवर राफ्टिंग पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं।
10. केदारनाथ :- उत्तराखंड की सबसे पवित्र जगहों में से एक है केदारनाथ. समुद्र तल से 3583 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह मंदिर भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है. यहां पहुंचने के लिए 16 किलोमीटर की कठिन चढ़ाई करनी पड़ती है. कहा जाता है कि यह मंदिर पांडवों ने बनवाया था और इसकी उम्र 5000 साल से ज्यादा है।

