By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: कुआं मौत की करता है भविष्यवाणी
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ > कुआं मौत की करता है भविष्यवाणी
उत्तर प्रदेश

कुआं मौत की करता है भविष्यवाणी

उत्तर प्रदेश के बनारस में भी मणिकर्णिका घाट और काशी विश्वनाथ बाबा के मंदिर के अलावा हिंदू धर्म के कई रहस्य छिपे.

admin
Last updated: 2025/12/02 at 12:04 PM
admin
Share
4 Min Read
कुआं मौत की करता है भविष्यवाणी
कुआं मौत की करता है भविष्यवाणी
SHARE
Highlights
  • यमराज ने की थी भगवान शिव की तपस्या.
  • 6 महीने में हो जाती है मौत.
  • मौत का संकेत देता है कुआं.

कुआं मौत की करता है भविष्यवाणी :-  अगर हम आपको एक ऐसे कुएं के बारे में बताएं जो कि आपको मौत के बारे में जानकारी देगा या फिर हम आपको कहें कि एक ऐसा कुंआ है, कि जिसमें अगर परछाई ना दिखे तो फिर 6 महीने के भीतर ही मौत का निश्चित है तो शायद आपको यकीन ना होगा। हैरानी तो होगी ही क्योंकि इस दुनिया में तमाम ऐसी रहस्यमई चीजें हैं जो विज्ञान के नियमों को पीछे छोड़ देती हैं। कई तो ऐसी मान्यताएं हैं, जिन पर साइंस की बातें सटीक तो नहीं बैठती, लेकिन फिर भी लोगों को इन आस्थाओं में पूरा विश्वास है।

Contents
मौत का संकेत देता है कुआं6 महीने में हो जाती है मौतयमराज ने की थी भगवान शिव की तपस्या

यह ख़बर भी पढ़ें :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

उत्तर प्रदेश के बनारस में भी मणिकर्णिका घाट और काशी विश्वनाथ बाबा के मंदिर के अलावा हिंदू धर्म के कई रहस्य छिपे हैं। इसी शहर में धर्मराज यमराज से जुड़ी जानकारियां और निशानियां मिलती हैं। यहां पर एक मंदिर है, जिसमें एक रहस्मय कुआं है। यह कुआं भक्तों को उनकी मौत के बारे में संकेत देता है। यह मंदिर मीरघाट के ऊपर बना है। इस मंदिर का नाम धर्मेश्वर महादेव मंदिर है और यहां एक धर्मकूप भी है। रिपोर्ट्स की अगर माने तो मंदिर के पुजारी का कहना है कि इस कूप का इतिहास गंगा के धरती पर आने से पहले का है। इसे सूर्यपुत्र यम ने बनवाया था। साथ ही ऐसी मान्यता है कि गंगा अवतरण के पूर्व यहां धर्मराज यम ने तपस्या की थी।

मौत का संकेत देता है कुआं

रहस्मयी कुएं को लेकर मान्यता ऐसी है कि यह कुआं मौत का संकेत देता है। कहा जाता है कि अगर इस कुएं में व्यक्ति की परछाई नहीं दिखाई देती तो अगले 6 महीने में उस व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। साथ ही इस प्राचीन मंदिर को लेकर मान्यताएं हैं कि यहां पर भगवान शिव व यमराज देव एक साथ विराजते हैं। यहां के लोगों में मान्यता है कि धर्मेश्वर महादेव प्राचीन मंदिर में बने धर्म कुएं का निर्माण स्वयं यमराज द्वारा किया गया था।

यह ख़बर भी पढ़ें :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे

6 महीने में हो जाती है मौत

ऐसी मान्यता है कि जिन लोगों की परछाई कुएं में दिखाई नहीं देती है, अगले 6 महीने में उस व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। हालांकि, इसके कोई प्रमाण नहीं मिले हैं लेकिन आसपास के लोगों की ऐसी मान्यता है। ऐसा कहा जाता है कि यमराज ने यहीं पर भगवान शिव को प्रसन्न किया था। ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव पृथ्वी पर मृत्यु को प्राप्त होने वाले व्यक्तियों को स्वर्ग या नरक में ले जाने को लेकर व्यवस्था बनाने का प्रयास कर रहे थे।

यमराज ने की थी भगवान शिव की तपस्या

इसी दौरान भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए यमराज तपस्या कर रहे थे, परंतु यमराज को भगवान शिव को प्रसन्न करने में कामयाबी नहीं मिल रही थी। इस पर भगवान विष्णु ने यमराज को कुंड बनाने व उसमें स्नान करने के बाद भगवान की तपस्या करने की सलाह दी। इसके बाद यमराज ने ऐसा ही किया और भगवान शिव, यमराज से प्रसन्न हुए, जिसके बाद भगवान ने यमराज को स्वर्ग और नर्क जाने वाले लोगों की जिम्मेदारी सौंपी।तो देखा आपने दुनिया भर की अनोखी चीजों को। हमारे आस पास रहस्य से जुड़ी कई ऐसी चीजें हैं, जिन पर एक बार को तो यकीन करना मुमकिन ही नहीं।

You Might Also Like

OperationSmileChamoli : चमोली में “ऑपरेशन स्माइल” फिर हुआ तेज

AllahabadHighCourt : सहमति के बाद बलात्कार कानून का दुरुपयोग – HC

HIVMotherDeath : 10 साल के मासूम ने कराया माँ का पोस्टमार्टम

GoogleGoldenBaba : माघ मेले में भयंकर वायरल ‘गूगल गोल्डन बाबा’

HowrahJunction : हावड़ा की अनोखी कहानी

TAGGED: #AncientHorror, #AncientSecrets, #BeyondScience, #ChillingTales, #CreepyIndia, #CursedLands, #CursedPlace, #CursedWater, #DarkLegends, #DarkProphecies, #DeadlyCurse, #DeathProphecy, #EerieWhispers, #FearFiles, #FearTheWell, #FolkHorror, #GhostEncounters, #GhostlyTales, #GhostStory, #HauntedWell, #HauntingTruths, #HorrorExplained, #HorrorUnleashed, #IndianMyths, #LegendOrTruth, #MysticIndia, #MysticWater, #MythicalWell, #MythVsReality, #ParanormalFiles, #ParanormalIndia, #RealHorror, #RealMystery, #RuralSecrets, #ScaryReels, #SpookyIndia, #SupernaturalTruth, #TerrifyingPlaces, #TerrifyingTruth, #ThrillSeeker, #UnknownTruths, #UnsolvedMystery, #VillageHorror, #VillageMystery, #WellMystery, #WellOfDeath, #WickedWater, creepyfacts, deathwarning, khoji narad, khoji narad breaking news, MysteryUnfolded, uttar pradesh news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 2, 2025 August 6, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article साहब ने माँगा पानी तो पिला दिया मूत्र साहब ने माँगा पानी तो पिला दिया मूत्र
Next Article उत्तरकाशी आपदा राहत की कमान अनुभवी अफसरों को मिली उत्तरकाशी आपदा राहत की कमान अनुभवी अफसरों को मिली

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HoliCelebration
HoliCelebration : रंगों की मस्ती में मुख्यमंत्री आवास में दिखा अनोखा अंदाज़
उत्तराखण्ड March 2, 2026
IranIsraelWar
IranIsraelWar : Iran vs Israel कभी दोस्त रहे ये दो देश आखिर कैसे बन गए कट्टर दुश्मन?
अंतराष्ट्रीय March 2, 2026
UttarakhandCongress
UttarakhandCongress : ‘वसूली अभियान मोर्चा’ के फेसबुक पोस्ट पर कांग्रेस का हल्ला बोल!
देहरादून March 2, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : पूर्णागिरी मंदिर जहां गिरी थी सती की नाभि
उत्तराखण्ड March 2, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?