By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 25 October 2026
    E-Paper | 25 October 2026
    October 24, 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
Reading: WomenEntrepreneurship : गांव की महिलाओं के हुनर ने भरी उड़ान
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > WomenEntrepreneurship : गांव की महिलाओं के हुनर ने भरी उड़ान
उत्तराखण्ड

WomenEntrepreneurship : गांव की महिलाओं के हुनर ने भरी उड़ान

लोकल उत्पादों को मिला ग्लोबल मंच.

admin
Last updated: 2026/11/18 at 4:15 PM
admin
Share
5 Min Read
WomenEntrepreneurship
WomenEntrepreneurship : गांव की महिलाओं के हुनर ने भरी उड़ान
SHARE
Highlights
  • सहसपुर की दून गूजबेरी फार्म समूह की 10 महिलाओं ने दीपावली-भैया दूज पर गिफ्ट हैंपर बेचकर कमाए 18 लाख रुपये से अधिक.
  • दिल्ली की कंपनियों से मिले 650 से अधिक गिफ्ट हैंपर के ऑर्डर.
  • पहाड़ी उत्पादों की बढ़ी मांग.

WomenEntrepreneurship :  गांव की महिलाओं के हुनर ने भरी उड़ान :-  ग्रामीण महिलाओं के हुनर मेहनत और उद्यमशीलता को जब सही मंच मिला तो उनके स्थानीय उत्पादों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली। जनपद के सहसपुर विकासखंड के ग्राम कोटरा कल्याणपुर स्थित दून गूजबेरी फार्म स्वयं सहायता समूह की 10 महिलाओं ने दीपावली एवं भैया दूज के त्योहारी सीजन में 650 से अधिक आकर्षक गिफ्ट हैंपर तैयार कर 18 लाख रुपये से अधिक का कारोबार किया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ी इन महिलाओं की यह उपलब्धि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ ही महिला उद्यमिता की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभरी है।

Contents
पहाड़ी उत्पादों से सजे गिफ्ट हैंपर बने आकर्षण का केंद्रसरस गैलरी ने स्थानीय उत्पादों को दिया बड़ा बाजार

समूह की महिलाओं की इस सफलता के पीछे उनके पारंपरिक हुनर, स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता और बेहतर विपणन का समन्वय है। दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से संचालित सरस गैलरी में अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलने के बाद समूह की पहुंच बड़े संस्थानों और कंपनियों तक बनी। इसी क्रम में दीपावली से कुछ माह पूर्व सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की ओर से आकर्षक गिफ्ट हैंपर तैयार करने के बड़े ऑर्डर मिले। समूह की महिलाओं ने निर्धारित समयसीमा में सभी ऑर्डर पूरे कर दिल्ली भेजे।

समूह की अध्यक्ष नमिता रावत नेगी ने बताया कि महिलाओं ने 650 से अधिक गिफ्ट हैंपर तैयार किए, जिन्हें दो से तीन हजार रुपये प्रति हैंपर की दर से बेचा गया। इनकी आपूर्ति के माध्यम से समूह को 18 लाख रुपये से अधिक की आय प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि सरस गैलरी जैसे मंच ने उनके उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने का अवसर दिया है। इससे न केवल समूह की महिलाओं की आय में वृद्धि हुई है, बल्कि उन्हें अपने हुनर और उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का भी अवसर मिला है।

पहाड़ी उत्पादों से सजे गिफ्ट हैंपर बने आकर्षण का केंद्र

समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए गिफ्ट हैंपर की खासियत इनमें शामिल उत्तराखंड के स्थानीय एवं पारंपरिक उत्पाद रहे। प्रत्येक हैंपर में बुरांश का जूस, हस्तनिर्मित मोमबत्तियां, दीये, सेब का जैम, आम एवं नींबू की चटनी, शहद, बिस्किट और पहाड़ी नमक सहित कई स्थानीय उत्पाद आकर्षक ढंग से पैक किए गए। स्थानीय स्वाद और पारंपरिक उत्पादों के अनूठे संयोजन ने इन गिफ्ट हैंपर को खास पहचान दिलाई। इससे पहाड़ के उत्पादों को त्योहारों के अवसर पर उपहार के रूप में भी बाजार मिलने की संभावनाएं मजबूत हुई हैं।

सरस गैलरी ने स्थानीय उत्पादों को दिया बड़ा बाजार

सहायक परियोजना निदेशक अनीता पंवार ने बताया कि सहसपुर विकासखंड के दून गूजबेरी फार्म स्वयं सहायता समूह की 10 महिलाओं को दीपावली एवं भैया दूज के अवसर पर दिल्ली की कंपनियों से गिफ्ट हैंपर तैयार करने का बड़ा ऑर्डर मिला था। समूह की महिलाओं ने बेहतर समन्वय और मेहनत से सभी ऑर्डर समय पर पूरे किए और 18 लाख रुपये से अधिक का कारोबार किया। उन्होंने कहा कि सरस गैलरी जैसे राष्ट्रीय स्तर के मंच ग्रामीण महिलाओं को अपने उत्पादों की ब्रांडिंग, विपणन और बिक्री के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध करा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद स्थानीय बाजारों से निकलकर देश के बड़े बाजारों तक पहुंच रहे हैं। इससे महिलाओं को बड़े संस्थानों और कंपनियों के साथ सीधे व्यावसायिक संबंध स्थापित करने का अवसर मिल रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। दून गूजबेरी फार्म स्वयं सहायता समूह की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि अवसर, प्रशिक्षण और बाजार उपलब्ध होने पर ग्रामीण महिलाएं भी बड़े व्यावसायिक ऑर्डर पूरे कर आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख सकती हैं। समूह की महिलाओं की यह उपलब्धि क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही है।

You Might Also Like

DehradunCDO : देहरादून में नए सीडीओ दीपक सैनी ने संभाली कुर्सी

UttarakhandPolitics : कांग्रेस बेटियों के इंसाफ के लिए करे संघर्ष : महेंद्र भट्ट

KGМURagging : रैगिंग का आरोप – झुककर बुलवाया ‘प्रणाम महोदय जी’

UttarakhandMockDrill : 28 नवंबर को सभी जिलों में एक साथ होगी मॉक ड्रिल

GangaExpressway : मुख्यमंत्री से गंगा एक्सप्रेस-वे को हरिद्वार तक जोड़ने का अनुरोध – धामी

TAGGED: #LocalToGlobal, #SarasGallery, #SelfHelpGroup, #UttarakhandProducts, #WomenEmpowerment, dehradunnews, khojinarad, WomenEntrepreneurship

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin November 18, 2026 November 18, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article DehradunCDO DehradunCDO : देहरादून में नए सीडीओ दीपक सैनी ने संभाली कुर्सी

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DehradunCDO
DehradunCDO : देहरादून में नए सीडीओ दीपक सैनी ने संभाली कुर्सी
उत्तराखण्ड November 18, 2026
UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics : कांग्रेस बेटियों के इंसाफ के लिए करे संघर्ष : महेंद्र भट्ट
देहरादून November 18, 2026
KGМURagging
KGМURagging : रैगिंग का आरोप – झुककर बुलवाया ‘प्रणाम महोदय जी’
उत्तर प्रदेश November 18, 2026
UttarakhandMockDrill
UttarakhandMockDrill : 28 नवंबर को सभी जिलों में एक साथ होगी मॉक ड्रिल
उत्तराखण्ड November 18, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?