By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: UttarakhandNews : स्वर्ग का शॉर्टकट उत्तराखंड में है !
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > UttarakhandNews : स्वर्ग का शॉर्टकट उत्तराखंड में है !
उत्तराखण्ड

UttarakhandNews : स्वर्ग का शॉर्टकट उत्तराखंड में है !

मध्यमहेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास.

admin
Last updated: 2026/05/07 at 12:47 PM
admin
Share
3 Min Read
UttarakhandNews
UttarakhandNews : स्वर्ग का शॉर्टकट उत्तराखंड में है !
SHARE
Highlights
  • मध्यमहेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण महाभारत काल में पांडवों द्वारा किया गया था.
  • मान्यता है कि महाभारत युद्ध के बाद पांडव भगवान शिव के दर्शन के लिए तीर्थ यात्रा पर गए.
  • मध्यमहेश्वर मंदिर पहुंचने के लिए सबसे पहले आपको हरिद्वार या ऋषिकेश पहुंचना होगा.

UttarakhandNews : स्वर्ग का शॉर्टकट उत्तराखंड में है ! :- अगर आप भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत, आध्यात्मिक और प्राकृतिक जगह की तलाश में हैं, तो उत्तराखंड की वादियों में स्थित मध्यमहेश्वर मंदिर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. जैसे ही केदारनाथ धाम के कपाट खुलते हैं, वैसे ही श्रद्धालु पंच केदार की यात्रा की योजना बनाने लगते हैं. इन्हीं पवित्र स्थलों में से एक है मध्यमहेश्वर मंदिर, जहां पहुंचना खुद एक रोमांचक अनुभव होता है. हरे-भरे जंगल, ऊंचे पहाड़ और शुद्ध हवा इस यात्रा को और भी खास बना देते हैं. यह जगह न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि प्रकृति प्रेमियों के लिए भी किसी स्वर्ग से कम नहीं है. आइए इस स्टोरी में जानते हैं आप कैसे यहां पहुंच सकते हैं।

मध्यमहेश्वर मंदिर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिला में स्थित है और यह पंच केदार मंदिरों में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है. यह मंदिर समुद्र तल से करीब 11,000 फीट की ऊंचाई पर बसा हुआ है, जहां तक पहुंचने के लिए ट्रेकिंग करनी पड़ती है. ऋषिकेश से इसकी दूरी लगभग 225 किलोमीटर और हरिद्वार से करीब 200 किलोमीटर है. ऊंचाई और प्राकृतिक सुंदरता के कारण यह जगह आध्यात्मिक शांति के साथ-साथ एडवेंचर का भी शानदार अनुभव देता है।

मध्यमहेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास

मध्यमहेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण महाभारत काल में पांडवों द्वारा किया गया था। मान्यता है कि महाभारत युद्ध के बाद पांडव भगवान शिव के दर्शन के लिए तीर्थ यात्रा पर गए, लेकिन युद्ध में हुए विनाश से शिवजी नाराज थे और उनसे मिलने से इनकार कर दिया। भगवान शिव ने पांडवों की भक्ति से प्रसन्न होकर एक बेल के रूप में प्रकट होकर धरती में विलीन हो गए, फिर पाँच अलग-अलग स्थानों पर प्रकट हुए, जिन्हें आज ‘पंच केदार’ के रूप में पूजा जाता है। मध्यमहेश्वर मंदिर में भगवान शिव का मध्य भाग (नाभि रूप) प्रकट हुआ था, इसलिए इस मंदिर को ‘मध्यमहेश्वर’ नाम दिया गया। यह मंदिर शिवभक्तों के लिए अत्यंत पवित्र तीर्थ स्थल माना जाता है।

मध्यमहेश्वर मंदिर पहुंचने के लिए सबसे पहले आपको हरिद्वार या ऋषिकेश पहुंचना होगा, जहां तक देश के कई हिस्सों से ट्रेन और बस की सुविधा मौजूद है. हरिद्वार से बस या टैक्सी लेकर आप उखीमठ पहुंच सकते हैं. इसके बाद उखीमठ से लोकल टैक्सी लेकर रांसी गांव जाना होता है, जो इस यात्रा का अंतिम मोटर मार्ग है. रांसी गांव से करीब 16 किलोमीटर का ट्रेक शुरू होता है, जो आपको मध्यमहेश्वर मंदिर तक ले जाता है. रास्ते में आप चाहें तो रांसी में रुककर आराम कर सकते हैं और अगली सुबह ताजगी के साथ ट्रेक शुरू कर सकते हैं।

You Might Also Like

JantarMantarDelhi : कैसे पड़ा जंतर-मंतर नाम?

NewspaperFoodPoisoning : आपकी जान ले लेगा अखबार में लिपटा जहरीला’ खाना

JantarMantarDelhi : कैसे पड़ा जंतर मंतर नाम ?

KhetBachaoAbhiyan : जनांदोलन बनेगा खेत बचाओ अभियान !

HaridwarNews : बिरयानी के नाम पर घमासान ! लिखना होगा पुलाव

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, #SpiritualEscape, #TrekkingAdventure, 11000FtAltitude, HaridwarToMadmaheshwar, KedarnathAlternative, khojinarad, MadhyamaheshwarTemple, MahabharatShiva, NatureBlissUttarakhand, PanchKedarYatra, PandavLegacy, RansiVillageStart, RudraprayagMagic, SwargKaShortcut, UkhimathTrek, UttarakhandHiddenGem

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin May 7, 2026 May 7, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article AdSenseIndia AdSenseIndia : YouTube से कमाई – अपना चैनल कैसे शुरू करें ?
Next Article WhatsAppBan WhatsAppBan : इन स्मार्टफोन में 8 सितंबर से नहीं चलेगा व्हाट्सऐप

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

JantarMantarDelhi
JantarMantarDelhi : कैसे पड़ा जंतर-मंतर नाम?
दिल्ली June 8, 2026
NewspaperFoodPoisoning
NewspaperFoodPoisoning : आपकी जान ले लेगा अखबार में लिपटा जहरीला’ खाना
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ June 8, 2026
JantarMantarDelhi
JantarMantarDelhi : कैसे पड़ा जंतर मंतर नाम ?
राज्य June 8, 2026
KhetBachaoAbhiyan
KhetBachaoAbhiyan : जनांदोलन बनेगा खेत बचाओ अभियान !
राज्य June 8, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?