भीम के पैर से बना कुंड – पढ़िए रोचक जानकारी : घूमने-फिरने के हिसाब से राजस्थान एक ऐसी डेस्टिनेशन है, जहां आपको प्राचीन महल, किले, झील यहां तक की हरे- भरे पहाड़ों को एक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा। वहीं अगर आप महाभारत से जुड़े इतिहास में रुचि रखते हैं, तो बता दें, राजस्थान में आपको पांडवों से जुड़े कई पौराणिक स्थल भी देखने को मिल जाएंगे, जहां उन्होंने काफी समय बिताया था। ऐसे में आज हम आपको राजस्थान के जयपुर में स्थित विराटनगर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको पांडवों के इतिहास से जुड़ा काफी कुछ देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं इस बारे में।
यह ख़बर भी पढ़ें :- पीरियड्स के दौरान इन बातों का रखे ध्यान
विराटनगर श्री भीमसेन के मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। बता दें, भीम पांच पांडवों में थे। आज भी उन्हें उनकी अपार शारीरिक शक्ति और वीरता के लिए जाना जाता है। जब आप विराटनगर के करीब 3 किलोमीटर अंदर जाएंगे, तो पहाड़ों पर आपको श्री भीमसेन का प्राचीन मंदिर देखने को मिलेगा।राजस्थान और उसके आस पास के लोगों को जब भी 5000 साल पुराने विराटनगर आना होता है, तो वह भीम कुंड में नहाकर जरूर जाते हैं। लोगों का मानना है कि इस कुंड के पानी से नहाने से सभी प्रकार के रोग दूर हो जाते हैं। हालांकि कुंड का पानी पीने लायक नहीं है, इसलिए न पीएं।
जो भी राजस्थान घूमने आते हैं, उन्हें विराटनगर के बारे में कम ही जानकारी होती है, लेकिन अगर आप इतिहास से जुड़े स्थल एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो यहां आया जा सकता है। बता दें, यहां पांडवों ने अज्ञातवास का समय बिताया था यानी वह इस जगह पर निवास करते थे। यहां पर एक भीम कुंड है, जिसकी काफी मान्यता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस कुंड का पानी कभी सूखता नहीं है, भले ही राजस्थान में कितनी ही गर्मी क्यों न पड़ जाए। अगर आप यहां आते हैं तो इस कुंड को देख सकते हैं। बता दें, कुंड का पानी पीने लायक नहीं है।
यह ख़बर भी पढ़ें :- मखाना खाने के अचूक फायदे
स्थानीय लोगों का मानना है कि शिलाओं पर भीम के पैरों के निशान आज भी दिखाई देते हैं, वहीं उन्हीं में से एक निशान इतना बड़ा है कि आज उसमें पानी भर गया है और अब यह जगह भीम कुंड के नाम से जानी जाती है। जिस पैर की हम बात कर रहे हैं वह करीब 15 फीट लंबा है और 4 फीट चौड़ा है। भीम कुंड साल के 12 महीने और 24 घंटे पानी से भरा रहता है। बारिश के दिनों में कुंड के पानी का स्तर भर काफी बढ़ जाता है, वहीं आश्चर्य करने वाली बात ये है कि कुंड में पानी कहां से आता है, इसके बारे में आज तक पता नहीं चल पाया है।

