सबसे शुभ होता है कर दर्शन का संस्कार : आज आपको आपकी खुशकिस्मती से जुडी महत्वपूर्ण बातें बताने जा रहे हैं। अगर आप खुद के लिए शुभ और मंगलकामनाओं की ख्वाइश रखते हैं तो ये खबर पूरी पढ़िए जिसमें हम आपको बता रहे हैं कि सुबह आंख खोलते ही आपको क्या करना है जिसके बाद आपकी किस्मत संवर सकती है। शास्त्रों के अनुसार सुबह सूर्योदय से पहले जागने वाला व्यक्ति कभी असफलता का मुंह नहीं देखता। हिंदू पुराणों में संतुलित जीवन जीने की सलाह दी गई है लेकिन आज के बदलते दौर में दिन और रात एक समान हो गए हैं। जिससे आज की पीढ़ी के जीवन में भटकाव बन रहा है। शांति और प्रसन्नता चाहते हैं तो सुव्यवस्थित दिनचर्या तय करना अनिवार्य है। जिससे आपके जीवन के सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे।
अपना दिन शुभ बनाने के लिए आमतौर पर लोग सुबह उठते ही अपने गुरु या इष्ट का चेहरा देखते हैं। कुछ ऐसे भी होते हैं, जिन्हें वे सबसे ज्यादा प्यार करते हैं, उन्हें देखना पसंद करते हैं। धार्मिक और शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार सुबह उठते ही हथेली के दर्शन करना सबसे शुभ होता है। इसे कर दर्शन का संस्कार कहा जाता है यानि अपनी हथेलियों को देखना।
इससे सुखमय जीवन का आरंभ होता है। देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। जीवन में धन-धान्य, स्वास्थ्य और करियर से संबंधित सभी परेशानियां दूर होती हैं। शास्त्रों के अनुसार हाथ के अग्रभाग में लक्ष्मी, मध्य भाग में सरस्वती तथा मूल भाग में परमब्रह्म गोविंद का वास होता है। प्रात: दोनों हथेलियों को आपस में पुस्तक की तरह खोल कर जोड़ लें, फिर उन्हें देखते हुए इस मंत्र का जाप करें-
ऊं कराग्रे वसते लक्ष्मी: करमध्ये सरस्वती। करमूले च गोविंद: प्रभाते कुरुदर्शनम्।।
वास्तु शास्त्र के अनुसार भी सुबह उठकर हथेलियों का दर्शन करना बहुत शुभ माना जाता है। दिन की शुरुआत अच्छी करना चाहते हैं तो सुबह के समय आईना न देखें, ऐसा करने से रात भर की नकारात्मकता आप पर हावी होने लगती है। टॉयलेट का कमोड देखने से राहु का प्रभाव नेगेटिव वाइब्स को जन्म देता है। रात को झूठे बर्तन साफ करके रखें, सुबह-सवेरे इन्हें देखने से व्यक्तित्व पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जंगली जानवरों, यहां तक की पालतू जानवरों तक को देखना अशुभ माना जाता है। अपनी या किसी अन्य की परछाई देखना भी अच्छा नहीं होता।