वन भूमि में बनी मजार दून प्रशासन का एक्शन ज़ोरदार :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अवैध मज़ारों और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान का बुलडोजर एक बार फिर राजधानी में गरजा और ज़मींदोंज हो गया सरकारी भूमि पर बना अवैध मज़ार ख़ास बात ये भी है कि डीएम सविन बंसल खुद ऐसे गैरकानूनी और कब्जाई गयी ज़मीनों पर धार्मिक स्थलों के निर्माण की आड़ में कब्ज़े के काले कारनामों को बेनकाब कर रहे हैं। डीएम बंसल ने जिले में ऐसे अफसरों की तगड़ी टीम तैयार की है जो गैर कानूनी कृत्यों को अंजाम दे रहे लोगों के खिलाफ एक्शन लेने में न हिचकते हैं और न कतराते हैं।
इसी की बानगी दिखी नवादा परिसर के हरे भरे जंगल में आपको यहाँ बता दें कि डीएम सविन बंसल के सख्त निर्देशों के बाद एडीएम सिटी प्रत्युष सिंह जिला प्रशासन के दल बल के साथ पहुंचे और चंद मिनटों में ही सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर नवादा परिसर में जंगल में बनाई गई मजार को ध्वस्त कर दिया। दरअसल जिला प्रशासन को शिकायत मिली थी की नवादा में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कर मजार बनाई गई है।
यह भी पढ़ें :- केला खाने के अचूक फायदे
इसके साथ ही साथ लम्बे समय से इस अवैध निर्मित मजार को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा जिला प्रशासन से आपत्ति दर्ज कराई जा रही थी,जिसके बाद जिला प्रशासन ने मजार के संरक्षकों को नोटिस जारी किया। इसके बाद सरकारी प्रक्रिया के अंतर्गत नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह और उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीन से इस अवैध निर्माण में पूरे ढाँचे को ध्वस्त कर दिया।
यह भी पढ़ें :- भिंडी का पानी पीने के फायदे
विद्यालय प्रशासन ने भी इस अवैध निर्माण की शिकायत जिला प्रशासन से की थी, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई। इस कार्यवाही में वन विभाग, पुलिस के अधिकारी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।

