31 अक्टूबर को फिर लौटेगा बाहुबली का जादू :- नमस्कार, आप देख रहे हैं खोजी नारद, एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है बाहुबली, एसएस राजामौली अब लेकर आ रहे हैं, बाहुबली द एपिक, जिसमें आप देख पाएंगे बाहुबली की पूरी कहानी, एक ही फिल्म में, बाहुबली की वापसी, जी हाँ, बाहुबली द बिगनिंग और बाहुबली टू द कन्क्लूजन को मिलाकर अब एक नई फिल्म बनाई गई है।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- देहरादून में तेज बारिश का अलर्ट | 100 से अधिक सड़कें बंद
जिसका नाम है बाहुबली द एपिक, डायरेक्टर एस एस राजामौली ने इसका टीजर रिलीज कर दिया है, और इंटरनेट पर यह धूम मचा रहा है, फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया के ज़रिए खुद जानकारी दी कि यह फिल्म 31 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिर दिखेगा महेन्द्र बाहुबली का पराक्रम, टीजर में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, रम्या कृष्णन और नासर जैसे सितारों की झलक एक बार फिर देखने को मिलती है, पुरानी दोनों फिल्मों की कहानी को जोडकर यह नई फिल्म तैयार की गई है, जिससे दर्शकों को एक नया सिनेमैटिक एक्सपीरियंस मिलने वाला है।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- टैक्स और टैरिफ में क्या फर्क है?
फैंस में जबरदस्त उत्साह, टीजर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने खुशी जताई है, लोग कह रहे हैं कि यह फिल्म एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोडने वाली है, बाहुबली के दोनों पार्ट्स ने पहले ही दुनियाभर में दो हज़ार करोड से ज़्यादा की कमाई की थी, अब द एपिक क्या नया धमाका करेगा, ये देखने लायक होगा, तो क्या आप तैयार हैं फिर से बाहुबली की दुनिया में लौटने के लिए, 31 अक्टूबर 2025 को ये फिल्म रिलीज हो रही है, और तब तक हर अपडेट के लिए हमारे चैनल को लाइक और सब्सक्राइब ज़रूर करें।

