बंगाल का वो खौफनाक सच, जिसे अब तक छिपाया गया :- नमस्कार आप देख रहे हैं खोजी नारद, क्या आपने कभी 1946 के डायरेक्ट एक्शन डे के बारे में सुना है, एक ऐसा दिन जिसने हज़ारों बेगुनाहों की जान ले ली, और अब उसी खौफनाक सच्चाई को सामने ला रही है विवेक अग्निहोत्री की नई फिल्म, द बंगाल फाइल्स राइट टू लाइफ, यह फिल्म आधारित है।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- धारी देवी मंदिर पर फिर मंडरा रहा खतरा
16 अगस्त 1946 के कलकत्ता दंगों पर जिसे डायरेक्ट एक्शन डे के नाम से जाना जाता है, आज़ादी से ठीक पहले, धार्मिक आधार पर हुआ ये कत्लेआम, इतिहास के पन्नों में या तो दबा दिया गया, या फिर कभी बताया ही नहीं गया, लेकिन अब यह कहानी फिल्म के ज़रिए ज़िंदा हो रही है, 16 अगस्त को रिलीज़ हुए ट्रेलर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया, सीन्स इतने रियल, इतने इमोशनल हैं कि रूह कांप जाती है, विवेक अग्निहोत्री ने इसे केवल फिल्म नहीं, बल्कि एक अनुभव कहा है।
जो हर भारतीय को देखना चाहिए, फिल्म में नज़र आएंगे दिग्गज अभिनेता, मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, गोविंद नामदेव, और मिथुन के बेटे नमोशी चक्रवर्ती का भी दमदार डेब्यू, सभी ने मिलकर इस कहानी को दिल से जिया है, निभाया नहीं, जिया है।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :-Income Tax के नए नियम – टैक्सपेयर्स को मिलेगा तोहफा
जैसा कि पहले की फिल्मों के साथ हुआ, इस फिल्म का भी बंगाल में विरोध हो रहा है, लेकिन सवाल ये है कि क्या सच दिखाना गलत है, या फिर इतिहास का सामना करने से हम अब भी डरते हैं, द बंगाल फाइल्स सिर्फ़ एक फिल्म नहीं, यह एक सवाल है, एक आवाज़ है, और एक आईना है हमारे अतीत का, फिल्म पाँच सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, क्या आप तैयार हैं उस सच्चाई से आंख मिलाने के लिए, जिसे सालों से हम नज़रअंदाज़ करते आ रहे हैं, कमेंट में बताइए, क्या आप ये फिल्म देखने जाएंगे।

